ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स भी दे सकेंगे NET,बस ये शर्त करनी होगी पूरी

Marut raj | Updated:
Share
UG students will also be able to give NET the sootr
सेबोलिक इमेज

नेट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नए सिस्टम से 4 साल का यूजी यानी अंडर ग्रेजुएशन कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स को बड़ा फायदा होने वाला है।

नेट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेट में शामिल होने के लिए पात्रता शर्तों में बदलाव किया गया है। नए सिस्टम से 4 साल का यूजी यानी अंडर ग्रेजुएशन कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स को बड़ा फायदा होने वाला है। दरअसल, अब तक नेट में शामिल होने के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन यानी पीजी होना जरूरी था। अब यूजी वाले स्टूडेंट्स भी नेट दे सकेंगे। हालांकि, इसके लिए उन्हें एक शर्त पूरी करनी होगी। क्या है नया सिस्टम, आइए आपको बताते हैं।

SBI ब्रांच स्टाफ ने महिला का अकाउंट कर दिया खाली , 420 का केस दर्ज

KBC की तरह किसानों के साथ फास्टेस्ट फिंगर्स खेल रही सरकार

नेट से ही होगा पीएचडी में एडमिशन

एनटीए ( nta ) की ओर से नेट का शेड्यूल जारी किया गया है। इसके तहत यूजीसी नेट में कई बदलाव किए गए हैं। नए सिस्टम के तहत यह परीक्षा तीन कैटेगरी के लिए आयोजित की जाएगाी। दरअसल, अब तक जूनियर रिसर्च फैलोशिप व असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता के लिए यह परीक्षा होती थी।

इस साल से अब इसमें पीएचडी एडमिशन को भी शामिल किया गया है। साल 2024 में किया गया यह बदलाव इस बार से लागू कर दिया गया है। नेट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। टेस्ट जनवरी 25 में आयोजित की गई है।

सरकारी बैंक मैनेजर ने कस्टमर के नाम निकाल लिया लाखों को लोन, गिरफ्तार

टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला



अब पीजी जरूरी नहीं

नेट के लिए जो बदलाव किए गए हैं उसके अनुसार चार वर्षीय यूजी के स्टूडेंट्स भी नेट में शामिल हो सकेंगे। इस टेस्ट को क्वालिफाई करने वाले स्टूडेंट्स जूनियर रिसर्च फैलोशिप ( जेआरएफ ) के अलावा पीएचडी में एडमिशन ले सकेंगे। हालांकि, पिछले साल तक नेट के लिए 55 फीसदी नंबर के साथ पीजी अनिवार्य था।

इसमें पीजी फाइनल के स्टूडेंट्स भी शामिल हो सकते थे। इसके साथ ही अब चार वर्षीय कोर्स को भी नेट के लिए मान्य कर लिया गया है। हालांकि, ऐसे स्टूडेंट्स के लिए अंतिम सेमेस्टर में 75 फीसदी अंक होना जरूरी है।



FAQ

  1. क्या अब यूजी (अंडर ग्रेजुएट) स्टूडेंट्स भी नेट परीक्षा दे सकते हैं ?
    . क्या अब यूजी (अंडर ग्रेजुएट) स्टूडेंट्स भी नेट परीक्षा दे सकते हैं? जी हां, अब चार साल के अंडर ग्रेजुएट कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स भी नेट परीक्षा दे सकते हैं। पहले यह परीक्षा केवल पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) स्टूडेंट्स के लिए थी, लेकिन अब यूजी स्टूडेंट्स को भी इस परीक्षा में बैठने का अवसर मिल गया है।
  2. नेट परीक्षा देने के लिए क्या शर्तें हैं ?
    यूजी स्टूडेंट्स को नेट परीक्षा देने के लिए अंतिम सेमेस्टर में 75% अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अलावा, नेट परीक्षा में सफल होने के बाद स्टूडेंट्स को जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) और पीएचडी में एडमिशन लेने का अवसर मिलेगा।
  3. नेट परीक्षा कब आयोजित होगी और आवेदन प्रक्रिया कब शुरू हुई है ?
    नेट परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी 2024 को किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। इस बार नेट परीक्षा में तीन प्रमुख श्रेणियों - जूनियर रिसर्च फैलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता, और पीएचडी एडमिशन शामिल हैं।


Tags:
  • Raipur News
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़
  • New Raipur News
  • CG Exam
  • chhattisgarh news update
  • raipur news in hindi
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • NETUG 2025
वित्तीय अनियमितता का आरोप, फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार अश्विनी गुर्देकर से वापस लिया प्रभार, डॉ. परमानंद वर्मा बने नए रजिस्ट्रार

By VINAY VERMA

वित्तीय अनियमितता का आरोप, फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार अश्विनी गुर्देकर से वापस लिया प्रभार, डॉ. परमानंद वर्मा बने नए रजिस्ट्रार
500 करोड़ की वक्फ संपत्तियों की जांच पर RTI से सवाल, बोर्ड के पास दस्तावेज नहीं, सलीम राज ने कर्मचारी को किया सस्पेंड

By VINAY VERMA

500 करोड़ की वक्फ संपत्तियों की जांच पर RTI से सवाल, बोर्ड के पास दस्तावेज नहीं, सलीम राज ने कर्मचारी को किया सस्पेंड
इधर बहाल होंगी याचिकाएं, उधर संवरेगा बच्चों का भविष्य... MP हाईकोर्ट ने शुरू की अनूठी पहल

By Neel Tiwari

इधर बहाल होंगी याचिकाएं, उधर संवरेगा बच्चों का भविष्य... MP हाईकोर्ट ने शुरू की अनूठी पहल
35 लाख रुपए में बेचे थे थानेदार भर्ती के लीक पेपर, दो साल से फरार इनामी आरोपी को SOG ने दबोचा, अब तक 158 गिरफ्तार

By Jageshwar Prasad

35 लाख रुपए में बेचे थे थानेदार भर्ती के लीक पेपर, दो साल से फरार इनामी आरोपी को SOG ने दबोचा, अब तक 158 गिरफ्तार
जिसके कंधों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी, उसी पर अपहरण का आरोप! 50 हजार की फिरौती मांगने के मामले में आरक्षक गिरफ्तार

By Arohi Raj

जिसके कंधों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी, उसी पर अपहरण का आरोप! 50 हजार की फिरौती मांगने के मामले में आरक्षक गिरफ्तार
NEET-PG काउंसलिंग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सेवारत डॉक्टरों के बोनस अंक से बनेगी मेरिट, रुकी काउंसलिंग फिर शुरू होगी

By Neel Tiwari

NEET-PG काउंसलिंग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सेवारत डॉक्टरों के बोनस अंक से बनेगी मेरिट, रुकी काउंसलिंग फिर शुरू होगी
नैनवां में अशोक चांदना की पुलिस से भिड़ंत, विधायक समेत 12-13 लोगों पर FIR; CID-CB करेगी जांच

By Ashish Bhardwaj

नैनवां में अशोक चांदना की पुलिस से भिड़ंत, विधायक समेत 12-13 लोगों पर FIR; CID-CB करेगी जांच