पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और टीएस आमरण अनशन पर बैठे, भूपेश बघेल बोले ईंट से ईंट बजा देंगे
Arun Tiwari | May 26, 2026, 20:10 IST
urajpur-congress-protest-bhupesh-baij-singhdeo
सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना परिसर के सामने कांग्रेस का बड़ा आंदोलन तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और टीएस सिंहदेव ने आमरण अनशन शुरू किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ नेता आंदोलन में शामिल हुए।
Raipur. सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना परिसर के सामने कांग्रेस का आंदोलन और तेज हो गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और टीएस सिंहदेव ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के लिए भाजपा सरकार ने कांग्रेस नेताओं पर झूठे मामले दर्ज किए हैं। इसी के विरोध में कांग्रेस लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही है।
धरने में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होने सूरजपुर पहुंचे। बघेल ने कहा कि कांग्रेस के लोग सरकार से डरने वाले नहीं है। वे सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या विश्रामपुर थाने के सामने डटी हुई है।
कांग्रेस का आरोप है कि सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव में भाजपा अपनी हार की आशंका से प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नरेंद्र जैन, जिन्हें चुनाव संचालक की जिम्मेदारी दी गई थी, उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत झूठा मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश बताया है।
इस मामले को लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य निर्वाचन आयोग से भी मुलाकात कर चुका है।प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित थाना प्रभारी को निलंबित करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है।
धरना स्थल पर मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह अहसास हो चुका है कि वह चुनाव हार रही है, इसलिए सत्ता और प्रशासन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह के “अलोकतांत्रिक कदमों” का मजबूती से विरोध करेगी।
दीपक बैज ने कहा कि 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। ऐसे में कांग्रेस ने आंदोलन को और तेज करने का फैसला लिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक नरेंद्र जैन पर दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली जाती, आर्म्स एक्ट की धाराएं नहीं हटाई जातीं और दोषी पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए हैं। इनमें पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह और बालकृष्ण पाठक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं।
उधर, कांग्रेस नेताओं के विश्रामपुर पहुंचने और आमरण अनशन शुरू होने के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। पुलिस और प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। आने वाले दिनों में यह आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है।
टीएस बाबा और बैज एक मंच पर, भूपेश भी पहुंचे, भूख हड़ताल की चेतावनी से बढ़ा सियासी दबाव
धान खरीदी, मनरेगा-एक्ट के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, नेशनल हाइवे और विधानसभा में चक्काजाम
नेशनल हेराल्ड केस को लेकर रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय घेरने निकले, मोदी-शाह के पोस्टर पर पोती कालिख
चुनाव में छिटके आदिवासियों को साधने छत्तीसगढ़ कांग्रेस का मेगा प्लान, एसटी काउंसिल बनाई, जिला अध्यक्ष भी तैनात
ईंट से ईंट बजा देंगे:
surajpur congress protest
ये है मामला :
इस मामले को लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य निर्वाचन आयोग से भी मुलाकात कर चुका है।प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित थाना प्रभारी को निलंबित करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है।
कांग्रेस के गंभीर आरोप:
दीपक बैज ने कहा कि 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। ऐसे में कांग्रेस ने आंदोलन को और तेज करने का फैसला लिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक नरेंद्र जैन पर दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली जाती, आर्म्स एक्ट की धाराएं नहीं हटाई जातीं और दोषी पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल:
गरमाई सियासत:
यह खबरें भी पढ़ें...
धान खरीदी, मनरेगा-एक्ट के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, नेशनल हाइवे और विधानसभा में चक्काजाम
नेशनल हेराल्ड केस को लेकर रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय घेरने निकले, मोदी-शाह के पोस्टर पर पोती कालिख
चुनाव में छिटके आदिवासियों को साधने छत्तीसगढ़ कांग्रेस का मेगा प्लान, एसटी काउंसिल बनाई, जिला अध्यक्ष भी तैनात
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman