बोर्ड परीक्षाओं के बाद होंगे नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव, प्रशासक बैठेंगे

Marut raj | Dec 20, 2024, 14:47 IST
Share
Urban Body Panchayat Election Program 2025 the sootr
Urban Body Panchayat Election Program 2025 the sootr

Urban Body Panchayat Election Program 2025 : 1 मार्च से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। ये परीक्षाएं 28 मार्च तक चलेंगी। शिक्षा विभाग 15 फरवरी से परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर देगा। ऐसे में चुनाव की तैयारियों के लिए समय ही नहीं बचेगा।

Urban Body Panchayat Election Program 2025 : छत्तीसगढ़ में फिलहाल नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव टलते नजर आ रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि स्थानीय निकाय के चुनाव प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के बाद कराए जा सकते हैं।

नगरीय निकाय चुनाव के लिए सरकार ने छह महीने का समय ले लिया है। वहीं, पंचायत चुनाव के लिए भी अध्यादेश के जरिए सरकार छह महीने का समय ले सकती है। चुनाव कार्यक्रम टलने के बाद अब सरकार स्थानीय निकायों में प्रशासक नियुक्त कर सकेगी। जनवरी के पहले सप्ताह में प्रशासकों की नियुक्ति शुरू हो जाएगाी।

ओबीसी आरक्षण नगरीय निकाय में नहीं मिला , सीएम साय की गृह नगर पालिका

मार्च के बाद ही बनेगा चुनाव का कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार होगा, जब नगर निगम और पंचायत का कार्यकाल खत्म होने के बाद चुनाव कराए जाएंगे। प्रदेश में 3 जनवरी के बाद से 14 नगर निगमों में एक-एक कर महापौर की जगह प्रशासक बैठ जाएंगे। सबसे पहले 3 जनवरी को राजनांदगांव और भिलाई चरौदा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

CBI को जांच करने के लिए राज्य सरकार की सहमति लेना जरूरी नहीं

28 मार्च तक चलेंगी बोर्ड की परीक्षाएं

उल्लेखनीय है कि 1 मार्च से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। ये परीक्षाएं 28 मार्च तक चलेंगी। शिक्षा विभाग 15 फरवरी से परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर देगा। दोनों चुनावों में सबसे बड़ा अमला शिक्षा विभाग का ही लगाया जाता है। ऐसे में अगर चुनाव 15 फरवरी के पहले नहीं हो पाए तो आचार संहिता अप्रैल में लगेगी।

दीमक की तरह रेलवे में कुर्सी से चिपके हुए हैं अफसर, नहीं हो रहा तबादला

बीजेपी कार्यालय में बनी रणनीति

कुशाभाऊ ठाकरे प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को देर रात तक एक बैठक चली। इसमें नगरीय निकाय चुनाव को लेकर लंबी चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सभी मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय भी शामिल हुए।

हिड़मा के घर पर चला 'बुलडोजर', मां को ले गया साथ...शाह का T फॉर्मूला

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • सीजी न्यूज
  • नगर निगम चुनाव
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • छत्तीसगढ़ स्थानीय निकाय चुनाव
  • cg news live news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच