डीजल पर टैक्स घटा , 6 रुपए तक सस्ता मिलेगा, सरकार ने जारी किए आदेश

Marut raj | Jan 03, 2025, 07:52 IST
Share
VAT tax reduced diesel rate reduced by 6 rupees the sootr
VAT tax reduced diesel rate reduced by 6 rupees the sootr

VAT tax reduced, diesel rate reduced by 6 rupees : छत्तीसगढ़ में 24 प्रतिशत टैक्स के साथ डीजल 94 से 95 रुपए प्रति लीटर के आसपास मिलता है। अब इसमें करीब 6 रुपए की कमी आएगी।

VAT tax reduced, diesel rate reduced by 6 rupees : छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय ने डीजल पर लगने वाला टैक्स कम कर दिया है। राज्य सरकार के अधिकार में आने वाला छत्तीसगढ़ गुड्स एंड सर्विस टैक्स घटाया गया है। राज्य की ओर से लगभग 24% लगने वाले टैक्स को घटाकर अब 17% कर दिया गया है। इसे लेकर सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

भूपेश बघेल पर बढ़ा संकट, आबकारी मंत्री रहे लखमा के घर ED का छापा

85 रुपए से भी कम हो जाएगा डीजल

राज्य में लगने वाले 24 प्रतिशत टैक्स के साथ डीजल इस वक्त 94 से 95 रुपए प्रति लीटर के आसपास मिलता है। अब इसमें 17 पर्सेंट टैक्स लगने की वजह से करीब 6 रुपए की कमी डीजल के दामों में आएगी।

हालांकि, इस रेट पर आम लोगों को डीजल नहीं मिलेगा। यह छूट सिर्फ छत्तीसगढ़ के बड़े कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए दी गई है। नियम के मुताबिक इस कैटेगरी में आने वाले कारोबारी ही सस्ती दर पर डीजल खरीद पाएंगे।

नक्सली कमांडर एरिया छोड़कर भागे, दो कमेटियों साफ, सुकमा में ली पनाह

रेट कम होने का इन्हें मिलेगा फायदा

छत्तीसगढ़ सरकार के टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक सड़क परिवहन, एयरपोर्ट, रेलवे, नहर, बांध या अन्य सिंचाई कार्यों से जुड़े, पाइपलाइन पेयजल आपूर्ति, वॉटर ट्रीटमेंट, सीवरेज, कंस्ट्रक्शन, पुल, सुरंग, टर्मिनल बनाने, खनन के काम से जुड़े या खनन कारखाने की सामग्री का परिवहन करने वाले व्यापारियों को इसका फायदा मिलेगा।

यह फायदा लेने के लिए व्यवसायियों के पास कैटेगरी B का पेट्रोलियम उत्पाद बल्क स्टोरेज लाइसेंस होना चाहिए। कारोबारी को कम से कम 12 लीटर डीजल खरीदना होगा, वो भी सिर्फ छत्तीसगढ़ स्टेट से ही। कारोबारी सिर्फ इंडियन ऑयल लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, नायरा एनर्जी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से ही थोक में डीजल लेने पर इस छूट के हकदार होंगे।

2 दिनों तक छत्तीसगढ़ में चलेगी शीतलहर, कई जिलों में होगी बारिश

इसलिए घटाए गए रेट

सरकार के पास ये इनपुट था कि राज्य में बड़ी मात्रा में डीजल बाहरी राज्यों से खरीदी जाती थी। इससे राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था। नए नियमों के तहत, बल्क में डीजल खरीदने पर 17 फीसदी टैक्स लिया जाएगा, जिससे बाहरी डीजल की खरीद पर रोक लगेगी। टैक्स की छूट हासिल करने के लिए कारोबारी बल्क में डीजल यूपी से ले लिया करते थे।

रायपुर में मां और नाबालिग बेटी की बेरहमी से हत्या , रेप की आशंका

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ सरकार ने डीजल पर टैक्स क्यों घटाया है ?
    छत्तीसगढ़ सरकार ने डीजल पर टैक्स घटाया है ताकि राज्य में डीजल की बाहरी राज्यों से खरीदारी पर रोक लग सके और राज्य को राजस्व का नुकसान कम हो सके।
  2. डीजल पर टैक्स में कमी से आम लोगों को क्या फायदा होगा ?
    डीजल पर टैक्स में कमी से आम लोगों को सस्ती दरों पर डीजल नहीं मिलेगा, क्योंकि यह छूट केवल बड़े व्यापारियों को दी गई है, जो बल्क में डीजल खरीदते हैं।
  3. कौन से व्यापारी इस टैक्स छूट का फायदा उठा सकते हैं ?
    वह व्यापारी जो सड़क परिवहन, एयरपोर्ट, रेलवे, नहर, बांध, पाइपलाइन पेयजल आपूर्ति, वॉटर ट्रीटमेंट, सीवरेज, कंस्ट्रक्शन, खनन या अन्य संबंधित कार्यों से जुड़े हैं और उनके पास कैटेगरी B का पेट्रोलियम उत्पाद बल्क स्टोरेज लाइसेंस है, वह इस छूट का फायदा उठा सकते हैं।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • पेट्रोल डीजल रेट
  • CG News
  • सीजी न्यूज
  • petrol-diesel price
  • cg news in hindi
  • डीजल
  • diesel
  • Diesel Petrol Rate
  • Diesel Petrol tax
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती