विष्णु सरकार का एक घंटाः 11 करोड़ का योग, 2 करोड़ का भोग

Arun Tiwari | Jul 17, 2025, 18:12 IST
Share
Vishnu government spent 11 crores one hour yoga the sootr
Vishnu government spent 11 crores one hour yoga the sootr

साल 2024 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर साइंस कॉलेज में राज्य स्तरीय सरकारी कार्यक्रम हुआ। इसमें सीएम विष्णुदेव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुईं।

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने पिछली भूपेश सरकार के समय हुए सरकारी आयोजनों के खर्च का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भूपेश सरकार ने बोरेबासी के 4 घंटे में 8 करोड़ रुपए खर्च किए थे तो साय सरकार ने योग के 1 घंटे के कार्यक्रम में 11 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च कर दिए।

साल 2024 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर साइंस कॉलेज में राज्य स्तरीय सरकारी कार्यक्रम हुआ। इसमें सीएम विष्णुदेव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुईं। अनुलोम विलोम और प्राणायाम करने में सरकार ने 11 करोड़ खर्च कर दिए। इतना ही नहीं इसके बाद पौने दो करोड़ का नाश्ता भी किया गया। इस पूरे आयोजन का प्रबंधन एक बार फिर एजेंसी व्यापक के नाम रहा।

ये खबर भी पढ़िए... गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग भर्ती घोटाला, परिवारवाद और सत्ता का खेल या महज संयोग?

13 करोड़ का सरकारी योग 21 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर साइंस कॉलेज रायपुर में भव्य सरकारी आयोजन हुआ। योग के इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुईं। योग का यह कार्यक्रम करीब एक घंटे तक चला। इस कार्यक्रम में सीएम ने प्राणायाम,अनुलोम विलोम और कपालभाती समेत योग के कई आसन किए। यहां तक तो सब ठीक है लेकिन हम आपको हैरान करने वाली बात बता रहे हैं। योग के इस एक घंटे के कार्यक्रम की कीमत 11 करोड़ 32 लाख 5 हजार 498 रुपए थी। यानी 1 घंटे के योग पर 13 करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च हो गई। इस कार्यक्रम में टीशर्ट भी सवा 2 करोड़ की बांटी गईं। इसके बाद पौने दो करोड़ का नाश्ता हुआ।
एक घंटे का योग, 13 करोड़ का खर्च- योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में टीशर्ट, योग मैट, प्रचार, और भोजन सहित भारी भरकम बजट खर्च किया गया।

टीशर्ट और नाश्ते पर करोड़ों- कार्यक्रम में 2.25 करोड़ की टीशर्ट और लगभग 1.85 करोड़ रुपये का नाश्ता परोसा गया।

प्रचार-प्रसार पर भी बड़ी राशि- करीब 1 करोड़ प्रचार-प्रसार, एसएमएस और ब्रांडिंग पर खर्च किए गए।

फिर से ‘व्यापक’ एजेंसी को ठेका- इस बार भी आयोजन का जिम्मा उसी व्यापक इंटरप्रायजेज को मिला, जिसे पहले बोरेबासी कार्यक्रम में ठेका मिला था।

2 करोड़ का बजट, खर्च 13 करोड़- मूल बजट 2 करोड़ का था, लेकिन खर्च 13 करोड़ के पार चला गया और 10 करोड़ से ज्यादा भुगतान भी कर दिया गया।

योग के कार्यक्रम में हुए खर्च का ब्यौरा

प्रचार-प्रसार और ब्रांडिंग - 99 लाख 76 हजार 74 रुपए
ट्रैक सूट - 14 लाख रुपए
टीशर्ट - 2 करोड़ 25 लाख रुपए
योगामैट - 5 लाख रुपए
जीएसटी - 43 लाख 56 हजार रुपए
टेंट - 5 करोड़ 1 लाख 99 हजार 725 रुपए
भोजन एवं नाश्ता - 1 करोड़ 85 लाख 2 हजार 400 रुपए
सामान्य योग अभ्यासक्रम पुस्तिका - 39 लाख 80 हजार 140 रुपए
बल्क एसएमएस - 19 लाख 91 हजार 159 रुपए

ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ को फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2025 में दूसरा स्थान, नीति आयोग ने की वित्तीय प्रबंधन की सराहना


एक बार फिर व्यापक लूट

इस पूरे आयोजन में सामग्री और प्रबंधन का पूरा जिम्मा व्यापक इंटरप्रायजेज को दिया गया। इस पूरे आयोजन के लिए 2 करोड़ का बजट रखा गया था। लेकिन खर्च हो गए 13 करोड़ 32 लाख। इसमें से 10 करोड़ 46 लाख 85 हजार 496 रुपए का भुगतान भी कर दिया गया है।

पिछली भूपेश सरकार ने 4 घंटे के बोरेबासी के आयोजन में 8 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इसका काम भी बिना टेंडर के व्यापक इंटरप्रायजेस एजेंसी को मिला था। सरकारी आयोजनों में बेतहाशा खर्च यानी आम आदमी के पैसे की लूट का एक और उदाहरण है। यानी सरकार किसी की भी हो सरकारी आयोजनों में लूट का ठेका चहेती एजेंसी को ही मिलता है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय | सीएम ने किया प्राणायाम



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • सीएम ने किया प्राणायाम
  • विष्णुदेव साय
  • भूपेश सरकार
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई