एडीईओ भर्ती परीक्षा में 100 सही सवाल भी नहीं पूछ पाया व्यापमं, अभ्यर्थी परेशान

Kanak Durga Jha | Updated:
Share
Vyapam could not ask 100 correct questions ADEO recruitment exam
Vyapam could not ask 100 correct questions ADEO recruitment exam

सेट ए में प्रश्न नंबर 20, 43, 50, 63, 69, 82 के चार विकल्प में से एक से अधिक उत्तर की सही माना गया। इसे लेकर जानकारों का कहना है कि एडीईओं की परीक्षा में 100 सवाल आए थे। इसमें 21 सवालों में गलतियां मिलीं।

एडीईओ भर्ती परीक्षा में व्यापमं 100 सही सवाल भी नहीं पूछ पाया। 12 को विलोपित करना पड़ा। जबकि छह ऐसे प्रश्न थे जिनके चार विकल्प में से एक से अधिक उत्तर को सही माना गया। किसी में दो विकल्प सही तो किसी में तीन सही थे। इसी तरह तीन प्रश्नों के अंतिम उत्तर में बदलाव किया गया। इस तरह की गलतियां 21 प्रश्नों में रहीं। इस बजह से रिजल्ट जारी होने के बाद से सवाल उठ रहे हैं।

इससे पहले की परीक्षाओं में भी गलत सवाल पूछे गए थे. जिसके कारण इन्हें विलोपित करना पड़ा था। पिछले साल दिसंबर में छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी हुए थे, इसमें भी 100 में से 10 सवाल गालत थे। इधर, एडीईओ परीक्षा में चार सेट में प्रश्न पत्र थे। ए सेंट में सवाल नंबर 7, 15, 22, 25, 42, 47, 54, 64, 65, 67, 83 और 89 विलोपित किए गए।

एडीईओं की परीक्षा में आए थे 100 सवाल

इसी तरह सेट ए में प्रश्न नंबर 20, 43, 50, 63, 69, 82 के चार विकल्प में से एक से अधिक उत्तर की सही माना गया। इसे लेकर जानकारों का कहना है कि एडीईओं की परीक्षा में 100 सवाल आए थे। इसमें 21 सवालों में गलतियां मिलीं। इससे गंभीरता के साथ और विषयवार तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों नुकसान हुआ है।

व्यापमं की ओर से कुछ दिन पहले परीक्षाओं के आयोजन को लेकर नियम बनाए गए। इसमें जूते को बैन किया गया, आधी बांह वाले हल्के रंग के कपड़े को अनिवार्य किया गया। इसके अलावा अन्य प्रावधान भी किए गए।



इसी तरह से प्रश्न और उसके विकल्प को लेकर भी व्यापमं को ध्यान देना चाहिए। ताकि आगे की परीक्षाओं में इस तरह की स्थिति न बने। गौरतलब है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 200 सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ) भर्ती होगी। इसके लिए 15 जून को यह परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 2 लाख 22 हजार 403 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 14 अगस्त को नतीजे जारी किए गए थे।

21 प्रश्नों में विसंगति दुर्भाग्यजनक है यूपीएससी व पीएससी कोचिंग एकरपर्ट अंकित अग्रवाल का कहना है कि एडीईओ परीक्षा में 12 प्रश्नों का विलोपित किया जाना, प्रश्नों के एक से अधिक उत्तर सही होना और 3 प्रश्नों के अंतिम उत्तर में परिवर्तन परीक्षा प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। यहां एक अंक का अंतर अभ्यर्थी को अंतिम चयन से वंचित कर देता है। ऐसे में 21 प्रश्नों में विसंगति दुर्भाग्यजनक है। व्यापमं जैसी अनुभवी परीक्षा एजेंसी से हम बेहतर और त्रुटिपूर्ण व्यवस्था की अपेक्षा करते हैं।


यह प्रश्न विलोपित

गांधीजी द्वारा लार्ड इरविन को 1931 में प्रस्तुत 11 सूत्री मांगों में निम्न में से क्या शामिल था?
भारत के प्रमुख पर्यावरणविद की पहचान करें।
चस्तर जिले की तीन प्रमुख नदियां कौन सी हैं।
पशुपालन के विकास के कालक्रम को व्यवस्थित करें।
हरित क्रांति हेतु आईसीआर के वैज्ञानिकों ने किस गेहूं पर शोध किया।
ग्राम सभा के क्या कार्य हैं।
भारत में पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम सभा का मुख्य कार्य निम्न में से कौन रस है।
सरपंच अपना त्याग प्व किसको सौंपता है।
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की स्थापना कब हुई थी।

cg vyapam | CG Vyapam Exam 2025 | CG Vyapam exam guidelines 2025 | CG Vyapam Guideline 2025 | cg vyapam job | CG Vyapam Job Recruitment | chhattisgarh vyapam exam | Chhattisgarh Vyapam Exam | छत्तीसगढ़ व्यापम भर्ती | Chhattisgarh Vyapam News

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Chhattisgarh Vyapam News
  • Chhattisgarh Vyapam Exam
  • CG Vyapam Job Recruitment
  • cg vyapam
  • छत्तीसगढ़ व्यापम भर्ती
  • cg vyapam job
  • CG Vyapam Exam 2025
  • CG Vyapam Guideline 2025
  • chhattisgarh vyapam exam
  • CG Vyapam exam guidelines 2025
छत्तीसगढ़ में 33 जिलों में कर्मचारियों की आक्रोश रैली, पटवारियों पर कार्रवाई और DA बकाया को लेकर चेतावनी

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में 33 जिलों में कर्मचारियों की आक्रोश रैली, पटवारियों पर कार्रवाई और DA बकाया को लेकर चेतावनी
MP में सड़क पर कोविड योद्धा: 7 दिसंबर को करेंगे विधानसभा का घेराव, फिर जिलों में चक्काजाम की तैयारी

By Anshika Singh Chauhan

MP में सड़क पर कोविड योद्धा: 7 दिसंबर को करेंगे विधानसभा का घेराव, फिर जिलों में चक्काजाम की तैयारी
रिलीज से पहले विवादों में घिरी सनी देओल की सूर्या, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने भेजा 950 करोड़ की मानहानि का नोटिस

By Umeshwari Baghel

रिलीज से पहले विवादों में घिरी सनी देओल की सूर्या, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने भेजा 950 करोड़ की मानहानि का नोटिस
राजस्थान में डॉक्टर बनने की परीक्षा में रिजल्ट ने उड़ाए होश, RUHS के 57 में से 36 स्टूडेंट फेल, कॉपी जांच पर उठे सवाल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में डॉक्टर बनने की परीक्षा में रिजल्ट ने उड़ाए होश, RUHS के 57 में से 36 स्टूडेंट फेल, कॉपी जांच पर उठे सवाल
MP के संविदा कर्मचारियों को बड़ा झटका: पहले नियमित नौकरी की उम्मीद जगाई, अब विभाग बोला- ऐसी किसी योजना की जानकारी ही नहीं

By Amresh Kushwaha

MP के संविदा कर्मचारियों को बड़ा झटका: पहले नियमित नौकरी की उम्मीद जगाई, अब विभाग बोला- ऐसी किसी योजना की जानकारी ही नहीं
निलंबित डीएसपी कल्पना वर्मा को बहाल करने की तैयारी, दीपक टंडन की सारी फाइलें ओपन

By Arun Tiwari

निलंबित डीएसपी कल्पना वर्मा को बहाल करने की तैयारी, दीपक टंडन की सारी फाइलें ओपन
पीएम मोदी ने ट्रंप को भेंट की राजस्थान की गोल्डन पिचवई पेंटिंग, जानिए दूसरे देशों के नेताओं को क्या मिला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पीएम मोदी ने ट्रंप को भेंट की राजस्थान की गोल्डन पिचवई पेंटिंग, जानिए दूसरे देशों के नेताओं को क्या मिला