कौन हैं राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिन्हें राज्यसभा भेज रही बीजेपी

Rahul Garhwal | Feb 11, 2024, 21:50 IST
Share
Raja Devendra Pratap Singh
Raja Devendra Pratap Singh

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। सरोज पांडे का कार्यकाल 2 अप्रैल को खत्म हो जाएगा।

RAIPUR. बीजेपी ने देश की 56 सीटों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इन राज्यसभा चुनाव में एक सीट छत्तीसगढ़ की भी है, जहां से सरोज पांडे राज्यसभा सांसद रही हैं। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के राजा देवेंद्र प्रताप सिंह (Raja Devendra Pratap Singh) को उम्मीदवार बनाया है। अब तक राज्यसभा सांसद रही सरोज पांडे का कार्यकाल आने वाले 2 अप्रैल को खत्म हो जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ से खाली हुई सांसद सरोज पांडे की सीट से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यसभा भेजने का फैसला कर लिया है।

कई दिग्गजों के टूटे सपने


इस ऐलान के साथ बीजेपी (bjp) में राज्यसभा जाने वाले के तैयारी कर रहे नेताओं के सपने टूट गए हैं। बताया जाता है कि संगठन मंत्री रहे और पूर्व में संघ के विभाग प्रचारक दायित्व को निभा चुके रामप्रताप सिंह भी इसी रेस में शामिल रहे हैं। इसके साथ कई और नाम राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में दौड़ रहा था। जिनमें भिलाई से पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पांडेय का नाम भी शामिल बताया गया था, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर चौंकाने वाला फैसला लिया है।

कौन हैं राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ?


राजा देवेंद्र प्रताप सिंह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के रहने वाले हैं। राजा देवेंद्र प्रताप सिंह रायगढ़ के महाराजा चक्रधर सिंह के प्रपौत्र हैं। महाराजा चक्रधर सिंह बेहद नामचीन हस्ती हैं, इन्हीं के नाम से रायगढ़ में देशभर में प्रसिद्ध चक्रधर समारोह होता है। बात करें राजा देवेंद्र प्रताप सिंह की तो इन्होंने पढ़ाई में इतिहास से MA किया है। रायगढ़ के भारत पेट्रोलियम रिटेल आउटलेट के डीलर भी राजा देवेंद्र प्रताप सिंह हैं। इसी के साथ-साथ राजा देवेंद्र प्रताप सिंह की कृषि में भी काफी रुचि है और वे कृषि भी करते हैं।

ये खबर भी पढ़िए..

सरगुजा में 2 साल में 550 लोगों ने की खुदकुशी, सामने आई ये बड़ी वजह

लंबे वक्त से बीजेपी से जुड़े रहे हैं राजा देवेंद्र प्रताप सिंह


राजा देवेंद्र प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी में भी काफी समय से जुड़े हुए हैं। साल 2005-06 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहे हैं। इसी के साथ 2008 में प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य, 2011 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा रायगढ़ के जिला अध्यक्ष, वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी अनुसूचित जनजाति मोर्चा से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह रह चुके हैं। इसी के साथ लैलुंगा जिला पंचायत के सदस्य भी राजा देवेंद्र प्रताप सिंह हैं। रेलवे हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं।

Tags:
  • Chhattisgarh
  • BJP
  • Raja Devendra Pratap Singh
  • bjp Rajya Sabha candidate
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा