छत्तीसगढ़ की महिलाएं शराब की शौकीन, एमपी में भी बढ़ा मय और साकी का ट्रेंड
Arun Tiwari | Jun 08, 2026, 15:34 IST
शराब-तंबाकू में छत्तीसगढ़ की महिलाएं आगे
महिलाओं की बदलती जीवनशैली के साथ शराब और तंबाकू के सेवन की प्रवृत्ति भी बढ़ रही है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS) की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में महिलाओं के बीच शराब सेवन के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।
NEWS IN SHORT
- महिलाओं में बढ़ रहा है शराब का सेवन
- NFHS की रिपोर्ट में खुलासा
- नशे के सेवन में छत्तीसगढ़ सबसे आगे
- इसके बाद मध्यप्रदेश की महिलाएं
- राजस्थान में नहीं बढ़ा आंकड़ा
NEWS IN DETAIL
इस मामले में राजस्थान बेहतर स्थिति में है। यहां पर महिलाएं न ज्यादा शराब पीती हैं और न ही पिछले सालों के मुकाबले यहां पर जरा सा भी इजाफा नहीं हुआ।
तंबाकू खाने या धूम्रपान करने में भी छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति इन दोनों राज्यों से आगे है। तंबाकू के नशे में मध्यप्रदेश भी आगे है वहीं राजस्थान का नंबर इन दोनों राज्यों के बाद आता है। हाल ही में आई नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट में साल 2023-24 के आंकड़े दिए गए हैं।
महिलाएं,मदिरा और मजा
कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में महिलाओं के बीच शराब सेवन के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं राजस्थान इस मामले में अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में महिलाओं के बीच शराब सेवन की दर देश के कई राज्यों की तुलना में अधिक है।
राज्य में महिलाओं के शराब पीने की प्रवृत्ति में पिछले वर्षों की तुलना में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मध्यप्रदेश में भी महिला शराब उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी है, हालांकि वहां वृद्धि की दर अपेक्षाकृत कम रही है। इसके विपरीत राजस्थान में महिलाओं द्वारा शराब सेवन का प्रतिशत न केवल कम है, बल्कि पिछले सर्वेक्षण की तुलना में इसमें कोई वृद्धि भी नहीं हुई है।
सबसे ज्यादा पियक्कड़ महिलाएं अरुणाचल प्रदेश में हैं। यहां हर चौथी महिला शराब पीती है। इसके अलावा सिक्किम,झारखंड और उड़ीसा का नंबर आता है जहां शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या ज्यादा है। देश के औसत से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश का औसत ज्यादा है।
महिलाओं का मदिरा प्रेम
छत्तीसगढ़
मध्यप्रदेश
इनमें शहरों की 0.3 फीसदी तो गांवों में 1.2 फीसदी महिलाएं शामिल हैं। साल 2019-21 में यह आंकड़ा 1.0 फीसदी था। वहीं 47.7 फीसदी महिलाएं तंबाकू का सेवन करती हैं। इसमें भी पिछले सालों के मुकाबले वृद्धि हुई है।
राजस्थान
साल 2019-21 में यह आंकड़ा 0.3 फीसदी था। वहीं 6.9 फीसदी महिलाएं तंबाकू का सेवन करती हैं। इस आंकड़े में भी कोई इजाफा नहीं हुआ है।
क्या कहते हैँ एक्सपर्ट
हालांकि अभी संख्या बहुत ज्यादा नहीं है और सिर्फ शुरुआत है लेकिन ट्रेंड दिखाता है कि आने वाले समय में यह संख्या बढ़ सकती है। केवल शराब ही नहीं, तंबाकू और धूम्रपान के मामले में भी छत्तीसगढ़ की महिलाएं पड़ोसी राज्यों से आगे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक तंबाकू उत्पादों के सेवन में छत्तीसगढ़ की महिलाओं का प्रतिशत मध्यप्रदेश और राजस्थान दोनों से अधिक है। मध्यप्रदेश इस सूची में दूसरे स्थान पर है, जबकि राजस्थान अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में है।
नशे का स्वास्थ्य पर असर
विशेषज्ञों ने महिलाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाने और नशामुक्ति कार्यक्रमों को मजबूत करने की आवश्यकता बताई है। सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि महिलाओं में बढ़ते नशे के रुझान को केवल व्यक्तिगत पसंद के रूप में नहीं देखा जा सकता।
इसके पीछे सामाजिक तनाव, आर्थिक दबाव, बदलती जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कई कारक भी जिम्मेदार हो सकते हैं। इसलिए समस्या के समाधान के लिए बड़ा दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है।
निष्कर्ष
FAQ
- छत्तीसगढ़ में महिलाओं में शराब पीने का स्तर कितना बढ़ा है?
NFHS 2023-24 के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 15 साल से ऊपर की महिलाओं में 5.7% शराब पीती हैं। शहरों में 1.6%, गांवों में 6.8% महिलाएं शामिल हैं। पिछली रिपोर्ट में यह 4.9% था। - मध्यप्रदेश और राजस्थान में स्थिति कैसी है?
मध्यप्रदेश में 15 साल से ऊपर की महिलाओं में 1.2% शराब पीती हैं, पिछले साल यह 1.0% था। राजस्थान में 0.3% महिलाएं ही शराब पीती हैं, पिछले चार सालों में इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ। - महिलाओं में तंबाकू सेवन का स्तर क्या है?
छत्तीसगढ़ में 18.7% महिलाएं तंबाकू का सेवन करती हैं। मध्यप्रदेश में 47.7% और राजस्थान में 6.9% महिलाएं तंबाकू का सेवन करती हैं। - स्वास्थ्य पर इसके क्या असर हैं?
महिलाओं में शराब और तंबाकू से कैंसर, हृदय रोग, श्वसन समस्याएं और प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ जाते हैं।
यह खबरें भी पढ़े...
छत्तीसगढ़ शराब कारोबार में चौथा बड़ा खिलाड़ी, पिकाडिली को मिला लाइसेंस
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : अकाउंटेंट के खातों से हुआ 26 करोड़ का लेन-देन
छत्तीसगढ़ शराब कारोबार में चौथा बड़ा खिलाड़ी, पिकाडिली को मिला लाइसेंस
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava