कोरबा में NGO और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का होगा सम्मान
Pooja Kumari | Feb 11, 2024, 10:05 IST
PM Modi
शक्ति वंदन अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नारी शक्ति संवाद के तहत एनजीओ NGO एवं आंगनबाड़ी की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की जाएगी।
RAIPUR. कोरबा में मातृ शक्ति का आशीर्वाद हमेशा से बीजेपी को मिलता रहा है। ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प को साकार करेंगे। शक्ति वंदन अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नारी शक्ति संवाद के तहत एनजीओ NGO एवं आंगनबाड़ी की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की जाएगी। इस संबंध में जिला बाजेपी कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन ने विस्तार से जानकारी दी।
यह खबर भी पढ़ें : अमित शाह ने कहा- लोकसभा चुनाव के पहले लागू होगा CAA, ये देश का एक्ट
बता दें कि इस योजना के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इसमें एनजीओ NGO और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया जाएगा साथ ही जिले के समस्त मंडल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से व्यक्तिगत संपर्क करते हुए पत्रक वितरण किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़े : चुनाव के पहले लागू होगा CAA, भाजपा को कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा फंडिंग
जानकारी के मुताबिक 22 फरवरी को पीएम मोदी एलईडी टीवी के जरिए एनजीओ NGO और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद करेंगे। एनजीओ NGO प्रमुखों का सम्मेलन भी किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। गांव व शहर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें : पत्रकार जीनत सिद्दीकी के साथ हुआ बड़ा कांड, जानें क्या है मामला
भारतीय जनता पार्टी ने शक्ति वंदन अभियान के तहत देशभर में 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के उस वर्ग तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है, जो सामाजिक कार्यों से जुड़कर लोगों की सहायता कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभियान के तहत एक करोड़ स्व-सहायता समूहों और एनजीओ NGO से संपर्क कर 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें : इमरान ने जेल से चौंकाया, सरकार बनाने का दावा, निर्दलीय होंगे किंगमेकर?
जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ में साढ़े तीन लाख से अधिक समूहों के जरिये 8 लाख महिलाओं को जोड़ने का संकल्प लिया गया है। बता दें कि 10 और 11 फरवरी को विधानसभा स्तर पर शक्ति वंदन सम्मान समारोह का आयोजन होगा। वहीं, 12 से 20 फरवरी तक ग्राम स्तर पर संपर्क अभियान चलाया।

NGO और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का होगा सम्मान
बता दें कि इस योजना के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इसमें एनजीओ NGO और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया जाएगा साथ ही जिले के समस्त मंडल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से व्यक्तिगत संपर्क करते हुए पत्रक वितरण किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़े : चुनाव के पहले लागू होगा CAA, भाजपा को कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा फंडिंग
22 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे संवाद
जानकारी के मुताबिक 22 फरवरी को पीएम मोदी एलईडी टीवी के जरिए एनजीओ NGO और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद करेंगे। एनजीओ NGO प्रमुखों का सम्मेलन भी किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। गांव व शहर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें : पत्रकार जीनत सिद्दीकी के साथ हुआ बड़ा कांड, जानें क्या है मामला
10 करोड़ से अधिक महिलाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का लक्ष्य
भारतीय जनता पार्टी ने शक्ति वंदन अभियान के तहत देशभर में 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के उस वर्ग तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है, जो सामाजिक कार्यों से जुड़कर लोगों की सहायता कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभियान के तहत एक करोड़ स्व-सहायता समूहों और एनजीओ NGO से संपर्क कर 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें : इमरान ने जेल से चौंकाया, सरकार बनाने का दावा, निर्दलीय होंगे किंगमेकर?
10 और 11 फरवरी को विधानसभा स्तर पर शक्ति वंदन सम्मान समारोह
जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ में साढ़े तीन लाख से अधिक समूहों के जरिये 8 लाख महिलाओं को जोड़ने का संकल्प लिया गया है। बता दें कि 10 और 11 फरवरी को विधानसभा स्तर पर शक्ति वंदन सम्मान समारोह का आयोजन होगा। वहीं, 12 से 20 फरवरी तक ग्राम स्तर पर संपर्क अभियान चलाया।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari