IIT Bhilai में अश्लीलता की हदें पार, कॉमेडियन यश राठी के खिलाफ FIR

Kanak Durga Jha | Nov 18, 2024, 10:13 IST
Share
Yash Rathi comedy through masturbation-abuse IIT Bhilai
Yash Rathi comedy through masturbation-abuse IIT Bhilai

Stand Up Comedian Yash Rathi : मशहूर कॉमेडियन यश राठी ने एक बार फिर अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी। IIT भिलाई के वार्षिक समारोह मेराज में स्टैंडअप कॉमेडियन यश राठी की अश्लील स्पीच दिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Stand Up Comedian Yash Rathi : भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी करने वालेस्टैंड कॉमेडी के मशहूर कॉमेडियन यश राठी ने एक बार फिर अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी। IIT भिलाई के वार्षिक समारोह मेराज में स्टैंडअप कॉमेडियन यश राठी की अश्लील स्पीच ने विवाद खड़ा कर दिया है।

9 नवंबर की रात आयोजित इस कार्यक्रम में यश की कॉमेडी में गालियां और अश्लील शब्दावली सुनकर मौजूद छात्राएं, प्रोफेसर और उनके परिवार असहज हो गए। कुछ लोग कार्यक्रम स्थल से उठकर चले गए, तो कुछ ने अपने कान बंद कर लिए। आयोजकों ने यश को बीच में ही रोक दिया, लेकिन इस घटना ने IIT की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि, BJYM के अलावा, करणी सेना से मानवेंद्र सिंह और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से भी शिकायत मिली है। तीनों ने यश राठी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की थी।

छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार हुए 3 अफगानी... कर रहे थे ऐसा काम

कॉमेडी शो से भड़का विवाद

IIT भिलाई के काउंसिल ऑफ स्टूडेंट्स अफेयर (कोसा) द्वारा आयोजित मेराज के लिए यश राठी को गेस्ट के रूप में बुलाया गया था। यश ने अपनी स्पीच की शुरुआत इंग्लिश में की, लेकिन हिंदी में बोलते ही उनका मजाक अश्लीलता और आपत्तिजनक भाषा में बदल गया। कार्यक्रम में मौजूद स्टूडेंट्स के साथ प्रोफेसर और उनके परिवार के सदस्यों ने इस पर नाराजगी जताई। इस घटना के बाद यश राठी की स्पीच के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे IIT भिलाई को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

अब इन लोगों को भी देना होगा 18% GST... लागू हुआ नया नियम

जांच टीम गठित, आयोजकों पर सवाल

IIT भिलाई के डायरेक्टर राजीव प्रकाश ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। यह टीम कोसा द्वारा यश राठी के चयन और कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेगी। डायरेक्टर ने कहा कि इस घटना से संस्थान की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोसा पर यह सवाल उठ रहा है कि उन्होंने यश राठी को बुलाने से पहले उनकी सामग्री और प्रस्तुति की जांच क्यों नहीं की।

CG, MP और UP से गुजरने वाली 49 सुपरफास्ट एक्सप्रेस कैंसिल, देखें List

छात्राओं और प्रोफेसरों ने जताई नाराजगी

कार्यक्रम के दौरान गर्ल्स स्टूडेंट्स, प्रोफेसर और उनके परिवार के बच्चे मौजूद थे। अश्लील सामग्री सुनकर कई लोगों ने आपत्ति जताई, जबकि कुछ प्रोफेसर अपने परिवार को लेकर बीच में ही निकल गए। अब यह मामला IIT भिलाई के आंतरिक नियमों और आयोजकों की जिम्मेदारी पर चर्चा का विषय बन गया है।

FAQ

  1. कौन है यश राठी?
    यश राठी स्टैंड-अप कॉमेडी प्लेटफॉर्म के मशहूर कॉमेडियन है। यश राठी ने भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी की थी।
  2. IIT भिलाई के एनुअल फंक्शन मेराज में यश राठी को क्यों बुलाया गया था?
    IIT भिलाई के काउंसिल ऑफ स्टूडेंट्स अफेयर (कोसा) द्वारा आयोजित वार्षिक कार्यक्रम मेराज के लिए यश राठी को स्टैंडअप कॉमेडी प्रस्तुति देने के लिए गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया था।
शराब के लिए बना App... 72 घंटे में ही हजारों लोगों ने कर लिया डाउनलोड

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • Chhattisgarh
  • CG News
  • IIT Bhilai
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news today
  • stand-up comedian yash rathi
  • स्टैंड-अप कॉमेडियन यश राठी
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए

By Sanjay Gupta

इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट