छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, भाजपा शिविर के दौरान आया था कार्डियक अटैक

VINAY VERMA | May 26, 2026, 16:30 IST
Share
yoga-commission-president-roopnarayan-sinha-death
yoga-commission-president-roopnarayan-sinha-death

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का बिलासपुर में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण शिविर के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। उन्हें सीने में दर्द के बाद सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन हो गया। वे बिलासपुर प्रवास पर थे। भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

सिम्स में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

रूपनारायण सिन्हा को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच की। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उन्हें कार्डियक अटैक आया था। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई।

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में थे शामिल

भारतीय जनता पार्टी जिला शहर बिलासपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। रूपनारायण सिन्हा इस शिविर में प्रशिक्षण प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे दो दिवसीय बिलासपुर प्रवास पर थे। सोमवार को शिविर का शुभारंभ हुआ था। मंगलवार को इसका समापन होना था। इसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

नेताओं ने तत्काल अस्पताल में तैयारी कराई

कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के कई नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। तबीयत बिगड़ते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। विधायक धरमलाल कौशिक और भूपेंद्र सवन्नी ने तत्काल सिम्स प्रबंधन से संपर्क किया। सिम्स के एमएस को फोन कर जरूरी तैयारी रखने को कहा गया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

संघ और भाजपा से रहा गहरा जुड़ाव

रूपनारायण सिन्हा लंबे समय तक संगठन से जुड़े रहे। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक और पूर्व प्रचारक भी रहे थे। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका मानी जाती थी। योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी वे लगातार सक्रिय थे। उनके निधन को भाजपा और संघ परिवार के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

अजय जामवाल ने जताया शोक

भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय जामवाल ने रूपनारायण सिन्हा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ स्वयंसेवक, पूर्व प्रचारक और योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के निधन का दुखद समाचार मिला है। उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।

Roop Narayan Sinha passed away
Roop Narayan Sinha passed away

भाजपा और संघ कार्यकर्ताओं में शोक

रूपनारायण सिन्हा के निधन के बाद भाजपा और संघ कार्यकर्ताओं में गहरा शोक है। बिलासपुर में प्रशिक्षण शिविर का माहौल भी गमगीन हो गया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें संगठन का समर्पित चेहरा बताया। कई नेताओं ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति कहा है।

यह खबरें भी पढ़ें...

महाकाल मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष का निधन

बाबूलाल बैरवा का निधन, 9 चुनाव लड़े, चार बार पहुंचे विधानसभा

वीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर जगमाल सिंह का निधन, ऊंटों पर सवार होकर पाकिस्तान में गाड़ा था तिरंगा, 1971 के युद्ध के थे महानायक

भोपाल गैस त्रासदी का दर्द बयां करने वाले दिग्गज फोटोग्राफर रघु राय का निधन

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर
  • सिम्स
  • छत्तीसगढ़ योग आयोग
  • रूपनारायण सिन्हा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज