इंदौर नगर निगम प्रदर्शन में क्या 500-500 रुपए देकर बुलाई भीड़, महिलाओं ने लगाए आरोप

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
इंदौर नगर निगम प्रदर्शन में क्या 500-500 रुपए देकर बुलाई भीड़, महिलाओं ने लगाए आरोप

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर नगर निगम मुख्यालय पर कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन में करीब एक हजार लोगों की भीड़ उमड़ी। इसमें कांग्रेस के कई नेता, कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी। लेकिन अब इस प्रदर्शन में आई महिलाओं ने निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे पर आरोप लगाए हैं। इनका कहना है कि चौकसे ने इन्हें 500-500 रुपए देने का वादा कर रैली में चलने का वादा किया था लेकिन प्रदर्शन के बाद वह मिले ही नहीं और हमे हमारे रुपए नहीं दिए गए हैं। इसके बाद सवाल उठने लगा है कि क्या प्रदर्शन के लिए रुपए देकर महिलाओं को जमा किया गया था?



क्या दावा है महिलाओं का



महिला मीरा का दावा है कि चौकसे ने उन्हें रैली के लिए बुलाया था और यह कार्ड भी दिए गए थे। कहा था कि इसके बाद 500 रुपए देंगे लेकिन इसके बाद दिए नहीं। इसी तरह अन्य महिला आनंदीबाई और कमला ने कहा कि हमे ईनाम देने की बात कहते हुए चौकसे रैली में लेकर आए थे। साथ ही कार्ड भी दिया था। लेकिन इसके बाद रुपए नहीं दिए। करीब 12-15 महिलाओं ने यह बात कही। उनके हाथ में मौजूद कार्ड में चिंटू चौकसे, वार्ड 21 विधानसभा दो लिखा हुआ है। यह कार्ड सभी महिलाओं के पास है।



यह खबर भी पढ़ें



इंदौर में सांवेर से कांग्रेस के टिकट की दावेदार रीना सैतिया के कॉलेज का प्रोफेसर निकला पेपर लीक कांड का आरोपी, गिरफ्तार



पटवारी, शुक्ला सहित कई नेता मौजूद रहे



निगम के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान विधायक जीतू पटवारी, संजय शुक्ला के साथ ही निगम प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, राजू भदौरिया सहित अन्य नेता उपस्थित थे। प्रदर्शन के बाद पटवारी ने कहा कि हमे बीजेपी दबा नहीं पाएंगी। कमीशन के कारण हालत खराब है। शांति पूर्वक प्रदर्शन किया, उसके बाद भी वाटर कैनन चलाई गई, हम यह लड़ाई जारी रखेंगे। वहीं चौकसे ने कहा कि निगम ने 531 कॉलोनियों में जोन बदलकर बैकडोर से टैक्स बढ़ा दिया। हर परिवार को चार-पांच हजार रुपए का नुकसान होगा। जबकि कहा गया कि कोई शुल्क नहीं बढ़ा रहे हैं। पीएम और सीएम के स्वागत में करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं, इसके लिए आम जनता से टैक्स वसूली हो रही है। अधिकारियों पर निगम कार्रवाई ही नहीं कर पा रहा है, उन्हें ट्रांसफर तक नहीं कर पा रहे हैं।


MP News इंदौर महिलाओं ने लगाए आरोप 500 रुपए देकर बुलाई भीड़ नगर निगम प्रदर्शन women made allegations crowd called by paying Rs 500 Indore Municipal Corporation demonstration एमपी न्यूज
Advertisment