एमपी पुलिस में शामिल होने का गोल्डन चांस, आरक्षक चालक के एक हजार पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर से आवेदन शुरू
Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 07, 2026, 18:08 IST
एमपी पुलिस में आरक्षक चालक भर्ती: 15 अक्टूबर से आवेदन, 4 जनवरी 2027 से परीक्षा की संभावित
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने आरक्षक चालक भर्ती 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। यह एमपी पुलिस भर्ती (MP Police Bharti) 1000 पदों की है और सिर्फ पुरुषों के लिए है। एसएएफ में 200 और जिला पुलिस बल में 800 पद हैं। ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। एमपी में सरकारी नौकरी (MP Govt Jobs) चाहने वाले 29 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं।
एमपी में सरकारी नौकरी : कितने पदों पर भर्ती?
यह भर्ती पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर की जा रही है। पदों का वर्गवार बंटवारा नियम पुस्तिका की तालिका में दिया गया है। सक्षम अधिकारी चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति किसी भी इकाई में कर सकते हैं।
एमपी पुलिस भर्ती की तारीखें क्या?
परीक्षा की संभावित शुरुआत 4 जनवरी 2027 से होगी। पहली पाली के उम्मीदवारों को सुबह 8 से 9 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा में उत्तर लिखने का समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।
दूसरी पाली के उम्मीदवारों को दोपहर 1 से 2 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। इस पाली में उत्तर लिखने का समय दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक रहेगा।
प्रवेश-पत्र आवेदन पत्र क्रमांक से ही मिलेगा। इसलिए आवेदन क्रमांक को सुरक्षित रखें। इसे संभालकर रखने की पूरी जिम्मेदारी आवेदक की होगी।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
पुलिस विभाग की विभागीय परीक्षा के लिए अनारक्षित उम्मीदवारों से 200 रुपए लिए जाएंगे। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए फीस देनी होगी। यह राशि बोर्ड वसूल करेगा और पुलिस विभाग को भेजेगा।
अगर उम्मीदवार कियोस्क से फॉर्म भरते हैं तो 60 रुपए पोर्टल शुल्क अलग से देना होगा। अपने लॉगिन से फॉर्म भरने पर पोर्टल शुल्क 20 रुपए रहेगा।
आरक्षक चालक भर्ती 2026 की योग्यता क्या?
जानकारी के मुताबिक शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास भी पात्रता मानी गई है। चयन होने पर उम्मीदवारों को 19 हजार 500 रुपए से 62 हजार रुपए तक वेतन मिलेगा।
आरक्षण का फायदा सिर्फ मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा। दूसरे राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित खुली श्रेणी में आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी पसंद के जिले की प्राथमिकता भी देनी होगीअब असली प्रक्रिया आवेदन के बाद शुरू होगी।
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाएं?
उम्मीदवारों को तय रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। रिपोर्टिंग समय के बाद पहुंचने वालों को एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षा के लिए मध्यप्रदेश के 55 जिला मुख्यालयों सहित कुल 58 जगहों पर केंद्र बनाए गए हैं।
आधार वेरिफाई क्यों है जरूरी?
परीक्षा हॉल में किन चीजों पर रोक?
FAQ
- एमपी आरक्षक चालक भर्ती 2026 में कितने पद हैं?
एमपी आरक्षक चालक भर्ती में कुल 1000 पदों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं, जिनमें 200 पद विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) और 800 पद जिला पुलिस बल के लिए निर्धारित किए गए हैं। - पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2026 है। फॉर्म में गलती सुधार के लिए 3 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है। - परीक्षा में किन चीजों को ले जाना मना है?
परीक्षा में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, डिजिटल घड़ी, स्मार्ट वॉच, धूप का चश्मा, और नकल की पर्ची ले जाना मना है।
DRT जबलपुर में हजारों केस लंबित, नियमित अधिकारी की नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
By Neel Tiwari
फर्जी डिग्रीयों से नौकरी कर रहे 51 शिक्षक,दो साल चली जांच के बाद खुलासा, अब FIR के साथ 100 करोड़ वसूली की तैयारी
By Sanjay Dhiman
राजस्थान में खाद का स्टॉक भरपूर, फिर कालाबाजारी पर 24 FIR क्यों? नरेश मीणा का अनशन जारी
By Raghvendra Singh Rathore
वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल: 164 अफसर-कर्मचारी इधर से उधर, BIU-ऑडिट से लेकर वृत्तों तक बदली जिम्मेदारी
By VINAY VERMA
डांगी केस में जांच की कुर्सी पर बदला नाम, पहले प्रशांत अग्रवाल, फिर पारुल माथुर, 12 दिन में ऐसा क्या हुआ
By Arun Tiwari
सड़कों पर ट्रैक्टर, जगह-जगह चक्काजाम: 1700 करोड़ भुगतान को लेकर किसानों का प्रदर्शन, कवर्धा में राहगीर परेशान
By Umeshwari Baghel
तलाक के लिए अब छह महीने का इंतजार जरूरी नहीं, इंदौर हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का आदेश पलटा
By Anshika Singh Chauhan