रक्षाबंधन पर होगा 12 हजार करोड़ तो सीजन में 4 लाख करोड़ रुपए का व्यापार

Neel Tiwari | Aug 18, 2024, 19:11 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-18T190104.775
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-18T190104.775

देश के व्यापारिक संगठनों के अनुसार ग्राहकों में अब स्वदेशी राखियों की ही मांग है। चाइना राखियों की मांग पूरी तरह से खत्म हो जाने के बाद स्वदेशी व्यापारियों को इसका फायदा हो रहा है।

देशभर के व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) ने कहा है कि इस साल राखी के त्यौहार पर देश भर में 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक का त्यौहारी व्यापार होने की उम्मीद है । बाजारों में राखी की खरीददारी की जबरदस्त भीड़ है और लोगों में त्यौहार के प्रति बहुत उत्साह भी है। पिछले कई वर्षों से देश में स्वदेशी राखियों ही बिक रही हैं और इस वर्ष भी चीन की बनी राखियों की न तो कोई मांग थी एवं बाजार में चीनी राखियां दिखाई ही नहीं दी।

राखी के त्यौहार पर व्यापार की उम्मीद

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री तथा चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने बताया की जिस प्रकार से पिछले दिनों में राखियों की मांग में वृद्धि हुई है उसको देखते हुए इस वर्ष 12 हजार करोड़ रुपए के राखी त्यौहार पर व्यापार होने की उम्मीद है। जबकि पिछले वर्ष यह व्यापार लगभग 10 हजार करोड़ रुपए का था वहीं वर्ष 2022 में लगभग 7 हज़ार करोड़ रुपए, 2021 यह व्यापार 6 हज़ार करोड़ रुपए का था जबकि वर्ष 2020 में 5 हजार करोड़ , वर्ष 2019 में 3500 करोड़ तथा वर्ष 2018 में 3 हजार करोड़ था ।

9058c848-eaa
9058c848-eaa



हर शहर की खासियत के अनुरूप बनी राखियां हैं बाजार में

इस वर्ष राखियों की एक विशेषता यह भी है कि इनमें देश के विभिन्न शहरों के मशहूर उत्पादों से विशेष प्रकार की राखियां भी बनाई गईं है जिनमें नागपुर में बनी खादी राखी, जयपुर में सांगानेरी कला राखी, पुणे में बीज राखी, मध्य प्रदेश के सतना में ऊनी राखी, आदिवासी वस्तुओं से बनी बांस की राखी,असम में चाय पत्ती राखी, कोलकाता में जूट राखी, मुंबई में रेशम राखी, केरल में खजूर राखी, कानपुर में मोती राखी, बिहार में मधुबनी और मैथिली कला राखी, पांडिचेरी में सॉफ्ट पत्थर की राखी, बैंगलोर में फूल राखी आदि शामिल हैं वहीं देश का गर्व प्रदर्शित करने वाली तिरंगा राखी, वसुधैव कुटुंबकम की राखी, भारत माता की राखी आदि शामिल हैं जिनकी मांग बहुत अधिक है । इसके अलावा डिजाइनर राखियों तथा चांदी की राखियां भी बाजार में खूब बिक रही है ।



तुलसी विवाह तक होगा 4 लाख करोड रुपए का व्यापार

कैट प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने बताया की उम्मीद है कि 19 अगस्त, रक्षा बंधन से शुरू होकर 15 नवंबर को तुलसी विवाह के दिन तक त्योहारी अवधि के दौरान, सामानों की बिक्री के माध्यम से देश के बाजारों में लगभग 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की त्यौहारों बिक्री होने की उम्मीद है जो मूल रूप से भारतीय वस्तुओं की खरीदी से ही होगी। इस वर्ष की त्यौहार श्रृंखला रक्षा बंधन से शुरू होकर जन्माष्टमी, 10 दिवसीय गणेश उत्सव, नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा सहित अन्य त्यौहारों के साथ तुलसी विवाह के दिन सम्पन्न होगी । इन त्यौहारों श्रृंखला की अवधि के दौरान ग्राहकों की मांगों को पूरा करने के लिए देश का व्यापारिक समुदाय पूरी तरह तैयार है और पर्याप्त मात्रा में सभी उत्पादों का स्टॉक व्यापारियों ने कर लिया है। देश के सभी राज्यों में व्यापारी भारतीय सामान को ही बेचेंगे क्योंकि उपभोक्ता भी अब भारतीय सामान की मांग कर रहे हैं।

वोकल फोर लोकल पर अत्यधिक व्यापार होगा

कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश महासचिव दीपक सेठी के अनुसार पिछले चार वर्षों से देश में खास तौर पर त्यौहारों के समय भारतीय उत्पाद खरीदने के साथ चीनी सामान के बहिष्कार की सफल मुहिम चलाई हुई है ।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • रक्षाबंधन
  • राखी
  • रक्षाबंधन 2024
  • रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम
  • रक्षाबंधन पर व्यापार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं