कांग्रेस के 15 नेता गिरफ्तार, जानें किस लिए पुलिस ने की कार्रवाई
Sandeep Kumar | Nov 13, 2024, 11:40 IST
15 Congress leaders
12 नवंबर को पुलिस ने कांग्रेस के 15 नेताओें को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है पुलिस ने विजयपुर गोलीकांड के मामले में कांग्रेस के जबरन प्रदर्शन को लेकर आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई की है...
मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा में उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। चुनाव के ठीक पहले ही 12 नवंबर को पुलिस ने कांग्रेस के 15 नेताओें को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है पुलिस ने गोलीकांड के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इनकी गिरफ्तारी आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में की गई है। दरअसल कांग्रेस के नेता गोलीकांड की घटना के विरोध में Election Commission से निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए SP और कलेक्टर को हटाने की मांग कर रहे थे। इसकी खबर के बाद चंबल के IG भी देर रात Sheopur पहुंचे और आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं इस पूरे मामले में प्रदेश कांग्रेस ने नाराजगी जताई है...
सुरक्षा का हवाला देकर कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा को उठा ले गई पुलिस
दरअसल श्योपुर की Vijaypur Assembly के धनाचया गांव की आदिवासी परिवारों में धमकाने और गोली चलाने का मामला सामने आया था। इसके बाद सियासत तेज हो गई थी। घटना के विरोध में बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ कांग्रेस के नेता कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस के नेता गोलीकांड की घटना के विरोध में चुनाव आयोग (Election Commission ) से निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए श्योपुर के SP और Collector को हटाने की मांग कर रहे थे। देर रात तक यहां बवाल चलता रहा। इसकी खबर के बाद चंबल के IG भी देर रात श्योपुर पहुंचे। पुलिस के अधिकारी, कोतवाली थाना पुलिस सहित तीनों थानों की फ़ोर्स पहुंची। Collectorate में धरना दे रहे कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया।
उपचुनाव को लेकर जीतू पटवारी बोले- डकैतों के सहारे जीतना चाहती है BJP
गोलियों की आवाज से गूंजा विजयपुर, जीतू ने की DM-SP हटाने की मांग
कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने श्योपुर जिले के देहात, कोतवाली और बड़ौदा थाने में रखा है। गिरफ्तार किए गए लोगों में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अतुल चौहान,बाबू जंडेल, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार, प्रदेश सचिव योगेश जाट सहित जनपद अध्यक्ष पति आशीष मीणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मोहन यादव और रामनिवास रावत चुनाव जीतने के लिए गुंडई पर उतर आए हैं! आदिवासियों पर गोली चलवाकर, कांग्रेस नेताओं को जेल में डालकर और बूथों पर गड़बड़ी कर बेईमानी से चुनाव जीतना चाहते है!
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नीटू सिकरवार जी को गिरफ्तार कर श्योपुर जेल में बंद कर दिया गया! अन्य… pic.twitter.com/5bLuYfbhnU
— MP Congress (@INCMP) November 13, 2024
ये है मामला
उपचुनाव को लेकर जीतू पटवारी बोले- डकैतों के सहारे जीतना चाहती है BJP
पीसीसी चीफ ने जताई नाराजगी
वहीं इस पूरे मामले को लेकर PCC Chief Jitu Patwari ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि चुनाव से पहले विजयपुर में आदिवासी मतदाताओं पर रामनिवास रावत (Ramniwas Rawat ) के गुंडों ने गोली चलाई। इस अन्याय के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे कांग्रेस विधायक और नेताओं को विजयपुर पुलिस ने, जो बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रही है, गिरफ्तार कर लिया।
मध्य प्रदेश के लिए आज एक काला दिन है!
चुनाव से पहले विजयपुर में आदिवासी मतदाताओं पर रामनिवास रावत के गुंडों ने गोली चलाई। इस अन्याय के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे कांग्रेस विधायक और नेताओं को विजयपुर पुलिस ने, जो भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रही है, गिरफ्तार कर लिया।… pic.twitter.com/wkuLqoqxIy
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) November 13, 2024
गिरफ्तार नेताओं को कांग्रेसियों ने यहां पर रखा
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA