MP में 15 खिलाड़ियों को जॉब, IT इंस्पेक्टर बनाए गए वेंकटेश

Sandeep Kumar | Mar 01, 2024, 07:29 IST
Share
PIC
15 खिलाड़ियों को मिली नौकरी

एमपी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर समेत 15 खिलाड़ियों को नौकरी मिली है, वेंकटेश को जहां इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बनाया गया हैं, वहीं अन्य खेल के खिलाड़ियों को कई अन्य पदों से नवाजा गया । आइए जानते हैं किस खिलाड़ी को कौन सा पद मिला है...

BHOPAL. मध्‍य प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर इनकम टैक्स इंस्पेक्टर ( Venkatesh Iyer Income Tax Inspector ) बन गए हैं, उन्हें गुरुवार को भोपाल मुख्यालय ( Bhopal Headquarter ) पर 14 अन्य खिलाड़ियों के साथ नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इनकम टैक्स विभाग ने कुल 15 खिलाड़ियों को योग्यता अनुसार विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी है। जिसमें मध्य प्रदेश से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वेंकटेश समेत 4 क्रिकेटर, 3 एथलेटिक्स, 3 टेनिस, 3 टेबल- टेनिस, तैराकी और वॉटरस्पोर्ट्स के 1-1 खिलाड़ी शामिल हैं। आपको बताते चले कि इंदौर के वेंकटेश अय्यर ने देश के लिए दो वनडे और 9 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। वर्तमान में कोलकाता नाइट राइडर्स ( Kolkata Knight Riders ) से आईपीएल ( IPL ) खेल रहे हैं। फिलहाल वेंकटेश एमपी की तीनों फार्मेंट की टीमों में खेल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर में बन रहे CM Rise School पर अब मेडिकल कॉलेज डीन की आपत्ति

ये खबर भी पढ़िए...Kuno Sanctuary: गिर के शेर की जगह आए नामीबिया के चीते, खर्च 100 करोड़

एमपी-सीजी के प्रिंसिपल चीफ ने सौंपे अपाइंटमेंट लेटर


इनकम टैक्स विभाग मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़ ( Madhya Pradesh-Chhattisgarh ) के प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर मोहनीश वर्मा ने अपाइंटमेंट लेटर ( Appointment letter ) सौंपे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के चीफ कमिश्नर वीर बिरसा इक्का और मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अभिलाष खांडेकर ( Madhya Pradesh Cricket Association President Abhilash Khandekar ) समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं।

ये खबर भी पढ़िए...उज्जैन हवाई पट्टी केस में 5 आईएएस अफसरों पर लोकायुक्त का शिंकजा!

किन-किन खिलाड़ियों को क्या मिला ?


वेंकटेश अय्यर इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, रणजी कप्तान शुभम शर्मा टैक्स असिस्टेंट टीए, क्रिकेटर यश दुबे और मिहिर हिरवानी मल्टी टास्ट स्टॉफ एमटीएस, एथलीट सपना कुमारी टीए, परवीन एमटीएस, पारस एमटीएस, टेनिस प्लेयर उदित कंभोज टीए, राघव जयसिंघानी, सारा यादव एमटीएस, टेबल टेनिस प्लेयर सौम्यदीप सरकार स्टेनो, वरुण शंकर बालूसुरी, दीपानविता बसु एमटीएस स्विमर प्रुथविक टीए और केनो सलालम प्लेयर शिखा चौहान एमटीएस।

ये खबर भी पढ़िए...विधायक कमलेश्वर डोडियार की होगी गिरफ्तारी ? 6 धाराओं में केस दर्ज

Tags:
  • Venkatesh Iyer
  • Madhya Pradesh-Chhattisgarh
  • Income Tax Inspector
  • Bhopal Headquarters
  • Appointment letter
  • MP में 15 खिलाड़ियों को जॉब
मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
अर्नब के बाद मुरासु का अटैक, एमपी में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, CG में भी दिखेगा असर, जानें राजस्थान के हाल

By Aman Vaishnav

अर्नब के बाद मुरासु का अटैक, एमपी में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, CG में भी दिखेगा असर, जानें राजस्थान के हाल
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?