183 पटवारी 3 साल से एक ही तहसील में तैनात, कई 23, 18 और 14 साल से एक ही जगह पर कर रहे काम, अब हटाए जाने की तैयारी
Raj Singh | Oct 07, 2024, 14:25 IST
the sootr
भोपाल में एक ही तहसील में तीन साल से पदस्थ 183 पटवारी और आरआई हटाए जाएंगे। इनके अलावा कुछ पटवारी ऐसे भी हैं जो 23 साल से एक ही जगह पर काम कर रहे हैं।
राजधानी भोपाल में 3 साल से एक ही तहसील में पदस्थ 183 पटवारी और आरआई (राजस्व निरीक्षक) हटाए जाएंगे। इसकी लिस्ट तैयारी कर ली गई है। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने प्रभारी मंत्री के सामने यह मुद्दा उठाया था, जिसके बाद यह सूची तैयार की गई है। इस संबंध में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि अभी तबादलों पर रोक है। तबादले खुलते ही 3 साल से ज्यादा समय से पदस्थ लोगों का प्रस्ताव प्रभारी मंत्री को भेजा जाएगा।
दरअसल, जो पटवारी लंबे समय से भोपाल में पदस्थ हैं, उनमें से कुछ का ट्रांसफर दूसरी तहसीलों में हो चुका है, लेकिन उनका रिकॉर्ड कुछ समय पहले ही ट्रांसफर हुआ है। ऐसे 30 से ज्यादा पटवारी हैं, जिन्हें नियमानुसार हटाया जाना चाहिए, लेकिन हाल ही में रिकॉर्ड ट्रांसफर होने से वे तकनीकी रूप से इस दायरे से बाहर हो जाएंगे। इधर, जो नई सूची बनी है, उसमें हुजूर-बैरसिया तहसील के 84-84 और कोलार तहसील के 15 पटवारी शामिल हैं। ये 3 साल से ज्यादा समय से एक ही तहसील में हैं।
वहीं लिस्ट में कई पटवारी ऐसे हैं जो 23 साल से एक ही तहसील में काम कर रहे हैं। पटवारी भगवत सिंह धनगर 2001 से बैरसिया तहसील में पदस्थ हैं। वर्तमान में उनके पास झिरनिया, कांकर, करनपुरा, छापड़िया, दौलतपुरा, खुखरिया, अजबपुरा, मदनई क्षेत्र भी हैं। नरेंद्र बछोतिया 18 साल से बैरसिया में, योगेंद्र कुमार सक्सेना और धर्मेंद्र सिंह कुशवाह 14-14 साल से हुजूर तहसील में पदस्थ हैं। नासिर उद्दीन 13 साल से एक ही तहसील में पदस्थ हैं।
इसके अलावा बैरसिया तहसील में महेश कुमार बनकारिया, मनोहर सिंह राजपूत, नईम अहमद और हुजूर तहसील में सदाशिव गौड़, रेनू पटेल, नीलिमा नागर 12-12 साल से पदस्थ हैं। रमेश शर्मा, प्रदीप गौर, अर्चना भटनागर, जयेंद्र चंदेलकर, मंगलेश खंडेलवाल, मुकुल सराठे, प्रियंका सिलावट, दीक्षा शर्मा, अभिषेक शर्मा, अंकुर साहू, शिवाजी मिश्रा, आलोक इंदौरिया, प्रीति गुप्ता आदि 5 साल से कोलार तहसील में पदस्थ हैं।
ये भी खबर पढ़िए... पटवारी भर्ती परीक्षा पास करने वालों को तीसरी काउंसलिंग का मौका, 1776 रिक्त पदों पर केवल 1100 को ही बुला रहे
दरअसल, 20 सितंबर को प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप ने भोपाल में समीक्षा बैठक की थी। इसमें भोपाल सांसद आलोक शर्मा भी शामिल हुए थे। इस दौरान सांसद ने प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप को उन पटवारियों की सूची सौंपी, जो 3 साल या उससे ज्यादा समय से एक ही क्षेत्र में पदस्थ हैं। बैठक में शर्मा ने कहा कि इनकी वजह से दफ्तर की बदनामी होती है। इन्हें वल्लभ भवन के आला अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है।
जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी भोपाल में करीब 220 पटवारी और 35 राजस्व निरीक्षक हैं। नियमों के मुताबिक, पटवारियों का हल्का 3 साल में बदल जाना चाहिए। हालांकि, भोपाल में कई ऐसे हैं जो एक हल्के में 8 साल या उससे ज्यादा समय से पदस्थ हैं। वहीं, तहसील में 5 से 23 साल तक गुजार चुके हैं।
3 साल से ज्यादा समय से एक ही तहसील में
कई सालों से एक ही तहसील में पदस्थ पटवारी
इसके अलावा बैरसिया तहसील में महेश कुमार बनकारिया, मनोहर सिंह राजपूत, नईम अहमद और हुजूर तहसील में सदाशिव गौड़, रेनू पटेल, नीलिमा नागर 12-12 साल से पदस्थ हैं। रमेश शर्मा, प्रदीप गौर, अर्चना भटनागर, जयेंद्र चंदेलकर, मंगलेश खंडेलवाल, मुकुल सराठे, प्रियंका सिलावट, दीक्षा शर्मा, अभिषेक शर्मा, अंकुर साहू, शिवाजी मिश्रा, आलोक इंदौरिया, प्रीति गुप्ता आदि 5 साल से कोलार तहसील में पदस्थ हैं।
ये भी खबर पढ़िए... पटवारी भर्ती परीक्षा पास करने वालों को तीसरी काउंसलिंग का मौका, 1776 रिक्त पदों पर केवल 1100 को ही बुला रहे
वल्लभ भवन के आला अधिकारियों का संरक्षण
भोपाल में करीब 220 पटवारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari