बजरंग दल के सदस्य को धर्म परिवर्तन करने लाखों का ऑफर

Shreya Nakade | Jul 16, 2024, 09:29 IST
Share
पैसे देकर धर्म परिवर्तन
पैसे देकर धर्म परिवर्तन

मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महिलाएं खुलेआम लोगों को धर्म परिवर्तन करने लाखों रुपए का ऑफर दे रही हैं। घटना उजागर होने पर इन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है...

राजधानी भोपाल में महिलाएं पैसों का लालच देकर लोगों को धर्म परिवर्तन ( conversion offer ) करने का लालच दे रही हैं। पिपलानी क्षेत्र में जब बजरंग दल से जुड़े एक कारोबारी को महिलाओं ने यह ऑफर दिया तो उन्होंने तीन आरोपी महिलाओं को पुलिस के हवाले करवा दिया।

20 लाख रुपए और बच्चों की पढ़ाई का ऑफर

शहर के शिव नगर इलाके में कुछ महिलाएं ईसाई धर्म अपनाने के पर्चे बांट रही थीं। साथ ही धर्म परिवर्तन के लिए लालच दे रही थीं।

इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता धनवीर सिंह को भी तीन महिलाओं ने धर्म परिवर्तन का ऑफर दिया। महिलाओं ने ईसाई धर्म अपनाने पर उन्हें 20 लाख रुपए और बच्चों की फ्री में पढ़ाई कराने का वादा किया।

ये खबर भी पढ़िए...

भारत की बहुसंख्यक आबादी पर धर्मांतरण के चलते अल्पसंख्यक होने का खतरा- कोर्ट

नन हैं तीनों महिलाएं

धर्म परिवर्तन के लिए लालच देने की शिकायत पर पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। शिकायत मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिलाएं धर्म परिवर्तन के लिए पर्चे बांटते दिखाई दीं।

धार्मिक स्वतंत्रता संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत इन्हें गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों महिलाएं नन हैं। इन महिलाओं के नाम मेरी वस्तवाल, मेरी मसीहा और सुमन मसीहा हैं। 2 भोपाल की रहने वाली हैं, जबकि एक नर्मदापुरम की है।

इलाके के लोगों के अनुसार इन 3 महिलाओं के साथ 2 पुरुष भी धर्म परिवर्तन करने प्रचार- प्रसार करते हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चंद्रभान और बदाप्रसाद पुलिस को आते देख इलाके से भाग गए थे। हालांकि अभी तीनों महिलाओं को भी जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...

ट्रेन की टक्कर से बाघ की मौत, 2 शावकों का इलाज जारी

2 महीने पहले कन्वर्ट हुई एक महिला

धर्म प्रचार के दौरान एक महिला ने कारोबारी को बताया कि उनका धर्म अपनाने के बहुत फायदे हैं। उसने खुद 2 महीने पहले ईसाई धर्म अपनाया है। इसके बाद उसे रहने के लिए अच्छा घर और कैश दिया गया। उसके बच्चों की पढ़ाई भी अच्छे स्कूल में कराई जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...

हत्या की आरोपी कलयुगी मां को नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बजरंग दल
  • धर्म परिवर्तन
  • धर्मपरिवर्तन
  • ईसाई धर्म
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज