मोहन भैया देंगे रक्षाबंधन गिफ्ट? लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त का जल्द खत्म होगा इंतजार

Sourabh Bhatnagar | Aug 01, 2026, 12:27 IST
Share
39th installment mp ladli behna yojana
39th installment mp ladli behna yojana

लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश की करोड़ों बहनों की नजर अब अगली किस्त पर टिकी हुई है। वहीं, रक्षाबंधन के मौके पर मिलने वाले बोनस को लेकर भी महिलाओं में उत्सुकता बनी हुई है।

आखिर लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त कब आएगी और रक्षाबंधन पर बोनस मिलेगा या नहीं? इससे जुड़ी हर जरूरी जानकारी हम आपके लिए लेकर आए हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे अपने रोजमर्रा के खर्च और छोटी-छोटी जरूरतों को बिना किसी परेशानी के पूरा कर सकें।

जुलाई में मिली थी 38वीं किस्त

12 जुलाई 2026 को सरकार ने एमपी की लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी की थी। इस किस्त में लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपए भेजे गए थे। यह राशि सीधे महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की गई थी। अब सभी लाभार्थी महिलाएं 39वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं।

95f5071e-3e1
95f5071e-3e1


कब आएगी 39वीं किस्त?

एमपी सरकार आमतौर पर हर महीने 15 तारीख से पहले राशि भेजती है। यह रकम सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर होती है। इसी आधार पर उम्मीद जताई जा रही है कि अगस्त 2026 की 39वीं किस्त भी 15 अगस्त के आसपास आ सकती है।

हालांकि मध्य प्रदेश सरकारकी ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है।

0085fae9-fb7
0085fae9-fb7


डीबीटी और आधार लिंक जरूरी

योजना का पैसा सरकार की ओर से सीधे बैंक खातों में भेजा जाता है। इसीलिए हर लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है। साथ ही उस खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) की सुविधा भी चालू होनी चाहिए। अगर किसी महिला के खाते में डीबीटी बंद है तो उसकी किस्त रुक सकती है।

बैंक से जुड़ी किसी भी तकनीकी समस्या की वजह से भी पैसा अटक सकता है। ऐसी स्थिति में महिलाओं को तुरंत अपनी बैंक शाखा जाना चाहिए। वहां जाकर डीबीटी की सुविधा दोबारा शुरू करवाई जा सकती है। यह प्रक्रिया ज्यादा समय नहीं लेती है।

समग्र पोर्टल पर ईकेवाईसी जरूरी

योजना का लाभ लगातार मिलता रहे, इसके लिए एक और शर्त पूरी करनी होती है। एमपी समग्र पोर्टल पर ईकेवाईसी (e-KYC) करवाना अनिवार्य है। जिन महिलाओं ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करवाई है, उनकी अगली किस्त रुक सकती है। जिनकी ईकेवाईसी प्रक्रिया अधूरी है, उन्हें भी सतर्क रहना चाहिए। राहत की बात यह है कि यह प्रक्रिया मुफ्त में पूरी हो सकती है। इसके लिए किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी (Common Service Center) जाया जा सकता है। इसके अलावा ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय में भी यह सुविधा मिलती है। वहां आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की मदद से ईकेवाईसी हो जाती है। महिलाओं को सलाह दी जा रही है कि वे यह काम जल्द निपटा लें।

किस्त का स्टेटस कैसे देखें

अगर कोई महिला यह जानना चाहती है कि उसकी अगली किस्त (एमपी लाड़ली बहना योजना) आएगी या नहीं, तो वह आसानी से स्टेटस चेक कर सकती है। इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां होम पेज पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाला विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करने के बाद अपनी समग्र आईडी या आवेदन नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा। ओटीपी दर्ज करते ही किस्त और भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखने लगेगी। अगर बैंक खाता आधार से लिंक है, डीबीटी चालू है और ईकेवाईसी पूरी है, तो किस्त बिना किसी परेशानी के खाते में आ जाएगी। अगर इनमें से कोई भी शर्त अधूरी है, तो पहले उसे पूरा करना जरूरी होगा।

39th installment mp ladli behna yojana
39th installment mp ladli behna yojana


क्या इस बार भी रक्षाबंधन पर मिलेगा बोनस?

पिछली बार मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रक्षाबंधन के मौके पर लाड़ली बहनों के लिए बड़ी घोषणा की थी। उन्होंने बहनों को मिलने वाली राशि के अलावा अतिरिक्त ₹250 देने का ऐलान किया था। अब इस साल भी बहनों की नजर सरकार के फैसले पर है।

लाड़ली बहनों को इंतजार है कि क्या इस बार भी रक्षाबंधन के त्योहार पर उन्हें कोई अतिरिक्त राशि या बोनस मिलेगा या नहीं। सरकार की ओर से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

4b193882-ce6
4b193882-ce6


FAQ

  1. सवाल 1: लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त कब आएगी और रक्षाबंधन कब है?
    जवाब: MP सरकार ने अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। पिछले पैटर्न के आधार पर उम्मीद है कि यह किस्त अगस्त 2026 की 15 तारीख के आसपास आ सकती है। बता दें कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन है।
  2. सवाल 2: अगर मेरी लाड़ली बहना योजना की किश्त रुक जाए तो क्या करूं?
    जवाब: सबसे पहले जांच लें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं। साथ ही डीबीटी की सुविधा चालू है या नहीं, यह भी देखें। अगर कोई समस्या है तो अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर उसे ठीक करवाएं।
  3. सवाल 3: ईकेवाईसी कैसे और कहां करवाई जा सकती है?
    जवाब: ईकेवाईसी समग्र पोर्टल के जरिए मुफ्त में करवाई जा सकती है। इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर, ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय जाना होगा। वहां आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की मदद से यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

लाड़ली बहना योजना से पांच लाख महिलाओं के कटे नाम, इस कारण लिस्ट से हुईं बाहर एक लाख महिलाएं होंगी निराश! खाते में नहीं आएगी लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त लाड़ली बहना योजना: हर महीने घट रहीं लाड़ली बहना, तीन साल से नई एंट्री बंद लाड़ली बहना को 1500 की जगह 3000, इस मैसेज पर भूलकर भी न करें भरोसा, नहीं तो...

Tags:
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • एमपी सरकार
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • रक्षाबंधन
  • रक्षाबंधन कब है?
  • एमपी लाड़ली बहना योजना
  • ईकेवाईसी जरूरी
  • एमपी समग्र पोर्टल
  • एमपी की लाड़ली बहना योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड