सऊदी अरब में फंसे चार हजार भारतीय, इनमें एमपी के 300 से ज्यादा यात्री शामिल, फ्लाइट कैंसिल होने से बढ़ी परेशानी
Aman Vaishnav | Oct 26, 2026, 09:13 IST
मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव और उड़ानें रद्द होने के बाद सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर फंसे हजारों भारतीय उमराह यात्री, वतन वापसी के लिए सरकार से लगाई गुहार।
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और सुरक्षा कारणों की वजह से एयरलाइंस ने सऊदी अरब की कई उड़ानें रद्द कर दी हैं। फ्लाइट्स बंद होने से भारत से उमराह करने गए लगभग 4 हजार यात्रियों की स्वदेश वापसी बीच में ही अटक गई है। फंसे हुए लोगों में अकेले मध्य प्रदेश के 300 से अधिक और भोपाल-इंदौर के 120 से ज्यादा लोग शामिल हैं।
सऊदी अरब में फंसे चार हजार भारतीय
यात्रियों के सामने सबसे बड़ी आफत रोज के खर्च की आ गई है। होटल में रुकने, खाना खाने और आने-जाने पर हर व्यक्ति को रोजाना 4 से 5 हजार रुपए अलग से खर्च करने पड़ रहे हैं। अब्बास हफीज ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मांग की है कि लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं।
सिर्फ हेल्पलाइन नंबर से बात नहीं बनेगी
हफीज का कहना है कि सिर्फ भारतीय दूतावास से हेल्पलाइन नंबर जारी करने या वीजा की मियाद बढ़ाने से यह समस्या हल नहीं होने वाली है। सरकार को एयरलाइंस के साथ मिलकर बात करनी चाहिए। साथ ही लोगों को सुरक्षित वापस लाने के लिए विशेष विमानों का इंतजाम करना चाहिए। अगर वहां तनाव और बढ़ा, तो बाद में लोगों को निकालना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा।
वापसी का रास्ता नहीं सूझ रहा
अब ट्रैवल एजेंसी उन्हें किसी दूसरे देश के रास्ते भारत वापस लाने का जुगाड़ देख रही है। इसके चक्कर में पूरे परिवार को पुराने टिकट के पैसों के अलावा लगभग 20 से 22 हजार रुपए प्रति व्यक्ति और ज्यादा ढीले करने पड़ सकते हैं।
एयरलाइंस ने कब तक रोकीं अपनी उड़ानें?
एयर इंडिया औरएयर इंडिया एक्सप्रेस : रियाद और दम्माम की उड़ानें 7 नवंबर 2026 तक रोक दी गई हैं। वहीं जेद्दा आने-जाने वाली सभी उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी। एयर इंडिया ने 24 अक्टूबर या उससे पहले की बुकिंग वाले यात्रियों को मुफ्त में दोबारा टिकट बुक करने या पूरा रिफंड लेने की सुविधा दी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी नियमों के तहत एक बार मुफ्त रीबुकिंग की छूट दी है।- अकासा एयर: इस एयरलाइन ने जेद्दा की उड़ानें 10 नवंबर तक और रियाद की उड़ानें 30 नवंबर तक बंद रखने का फैसला लिया है।
मक्का-मदीना में सुरक्षा का डर
उड़ानें रद्द होने से यात्रियों के साथ-साथ टूर ऑपरेटरों की जेब पर भी भारी मार पड़ रही है। जब यात्री तय समय से ज्यादा दिन रुकते हैं, तो उनके होटल, बस और खाने का खर्च बहुत तेजी से बढ़ता है। ज्यादातर मुसाफिर तय बजट के साथ घर से निकलते हैं। ऐसे में अचानक से आया यह अतिरिक्त खर्च उनकी जेब पर बहुत भारी पड़ रहा है।
सऊदी अरब और हूतियों के बीच यह झगड़ा क्यों?
- साल 2014 में हूती विद्रोहियों ने यमन की राजधानी सना पर पूरी तरह कब्जा कर लिया था।
- इसके बाद 2015 में सऊदी अरब ने कई देशों के साथ मिलकर हूतियों के खिलाफ फौजी कार्रवाई शुरू कर दी।
- सऊदी अरब का मकसद था कि यमन की पुरानी सरकार को वापस गद्दी पर बैठाया जाए। साथ ही हूतियों का असर खत्म किया जाए।
- इसके बाद यमन पर सालों तक हवाई हमले होते रहे, लेकिन सऊदी अरब हूतियों को पीछे नहीं हटा पाया।
- आज भी हूती यमन के एक बड़े हिस्से पर काबिज हैं। उनके लगातार हमलों से सऊदी अरब की सुरक्षा पर सीधा असर पड़ रहा है।
उज्जैन के सामानेरा में मिला सदियों पुराना इतिहास, गुप्त और परमार काल के मिले अवशेष
By Aman Vaishnav
CM विष्णुदेव साय का आज रायपुर दौरा: कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा नेताओं के साथ अहम बैठक, जानें पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
By Umeshwari Baghel
भोपाल में आज सीएम हाउस पर बीजेपी कोर ग्रुप का महामंथन, बिप्लब देब भी होंगे शामिल
By Aman Vaishnav
आज नलखेड़ा और उज्जैन दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, भाजपा कार्यशाला से लेकर लोकार्पण-भूमिपूजन तक, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
By Aman Vaishnav
एमपी के सरकारी कॉलेजों में छात्रों को मिलेगी निवेश की ट्रेनिंग, ठगी से बचाने के लिए सेबी चलाएगा प्रोजेक्ट जागरूक
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर 102 विद्यार्थियों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपए, सीएम मोहन यादव देंगे भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति, देखें पूरी लिस्ट
By Sumit Kumar
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर खड़ी वर्मा ट्रैवल्स की सात बसों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
By Sandeep Kumar