MP के 42 डॉक्टर्स ड्यूटी से गायब, अब होगी सेवा समाप्त

MP के सरकारी हॉस्पिटलों में 42 डॉक्टर बिना सूचना के गायब हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

Advertisment
author-image
Siddhi Tamrakar
New Update
42 डॉक्टर्स ड्यूटी से गायब
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मध्यप्रदेश के सरकारी हॉस्पिटलों में डॉक्टरों की भारी कमी के बीच चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राज्य में 42 डॉक्टर बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब हैं। इनमें 33 मेडिकल अफसर और 9 विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस पर जांच शुरू कर दी है, हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक, ऐसे अनुपस्थित डॉक्टरों की संख्या 100 से भी ज्यादा हो सकती है।

खबर यह भी-गर्भवती महिला के पेट में दिखी ऐसी चीज जिसने बढ़ाई डॉक्टर्स के दिल की धड़कन

विभाग ने शुरू की जांच

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने 42 डॉक्टरों की गैरहाजिरी को लेकर विभागीय जांच शुरू कर दी है। इनमें से 29 डॉक्टरों का सेवा रिकॉर्ड तक उपलब्ध नहीं है, जिससे यह पता लगाना मुश्किल हो गया है कि वे कहां गए हैं। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।

खबर यह भी-AIIMS के डॉक्टर ने मरीज से की अश्लीलता... महिला डॉक्टर्स भी हैं परेशान

हजारों डॉक्टरों के पद खाली, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

राज्य में पहले से ही डॉक्टरों की भारी कमी बनी हुई है। सरकारी हॉस्पिटलों में 2 हजार 714 विशेषज्ञ डॉक्टरों और 826 मेडिकल अफसरों के पद खाली पड़े हैं। इस स्थिति में 42 डॉक्टरों की गैर मौजूदगी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।

खबर यह भी-10 साल तक महिला डॉक्टर से छुपाई सच्चाई, जब राज खुला तो...

अनुपस्थित डॉक्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई

चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त तरुण राठी ने बताया कि जो डॉक्टर बिना परमिशन के ड्यूटी से गायब हैं, उनके खिलाफ सख्त विभागीय जांच की जा रही है। जांच के बाद ऐसे डॉक्टरों की सेवा खत्म करने की कार्रवाई की जाएगी।

खबर यह भी-पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े में डॉक्टर भी था शामिल, FIR दर्ज कराई जाएगी

सीएम के सवाल पर नहीं दे पाए थे जवाब

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक सार्वजनिक मंच से सवाल किया था कि "मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की देश में क्या रैंकिंग है?" इस पर विभाग के अधिकारियों के पास कोई ठोस जवाब नहीं था। इस घटना के बाद से स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP News मोहन यादव मध्य प्रदेश government doctors of mp सरकारी अस्पताल चिकित्सा शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश समाचार