10 साल तक महिला डॉक्टर से छुपाई सच्चाई, जब राज खुला तो...

Sandeep Kumar | Jan 24, 2025, 15:59 IST
Share
gwalior-rape-case
gwalior-rape-case

ग्वालियर में एक महिला डॉक्टर के दोस्त पंकज धाकड़ ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

ग्वालियर में एक महिला डॉक्टर के साथ उसके दोस्त ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। यह घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र की है। यहां पन्ना जिले की सिमरिया की रहने वाली पीड़िता 10 वर्षों से चल रहे इस शोषण का खुलासा किया। आरोपि पंकज धाकड़ पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है, इस बात को उसने पीड़िता से छुपाया था।

ये खबर भी पढ़िए...पिता सहित 3 का मर्डर...नाबालिग से गैंगरेप, 5 को फांसी, एक को उम्र कैद

नीट की तैयारी के दौरान संपर्क में आई थी

पीड़िता ने बताया कि साल 2014 में ग्वालियर में नीट की तैयारी के दौरान वह पंकज के संपर्क में आई थी। इसके बाद पंकज ने उसे धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाए और शादी का वादा कर उसका शोषण करता रहा। 2017 में शिक्षा के सिलसिले में पीड़िता सागर चली गई, लेकिन पंकज ने 2020 में उसके साथ फिर से संपर्क किया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये खबर भी पढ़िए...कोलकाता रेप-मर्डर केस में कोर्ट का फैसला, दोषी संजय रॉय को उम्रकैद, 50 हजार का जुर्माना

आरोपी से दो साल नहीं रहा संपर्क

पीड़िता ने बताया कि साल 2017 में उसका एडमिशन मेडिकल कॉलेज में हो गया। वह सागर चली गई। साल 2019 तक उनकी बातचीत नहीं हुई। वर्ष 2020 में जब उसका जन्मदिन था। पंकज ने उसे विश किया और मिलने आया। यहां भी उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन में की रेप पीड़ित बच्ची की पहचान उजागर!

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि आरोपी पंकज आए दिन पीड़िता को जान से मारने की धमकी देता था। इसके बाद जब पीड़िता को यह पता चला कि पंकज शादीशुदा है, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थाटीपुर थाना प्रभारी केके पाराशर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...OMG! पीएचडी छात्र ने योग शिक्षिका से किया दुष्कर्म

आरोपी ने इमोशनली ब्लैकमेल किया

आरोपी पीड़िता को खुद की जान देने की धमकी देकर उसे इमोशनली ब्लैकमेल करने लगा। उसका शोषण करता रहा। पीड़िता को कुछ दिन बाद पता चला कि पंकज शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। इसका पता चलते ही उसने अपने स्तर पर पड़ताल की तो मामले की पुष्टि हुई। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में मामले की शिकायत की। थाटीपुर थाना प्रभारी के.के पाराशर ने बताया कि पन्ना पुलिस ने जीरो पर केस दर्ज कर डायरी ग्वालियर भेजी थी। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Tags:
  • ग्वालियर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • दुष्कर्म
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • महिला डॉक्टर
  • महिला डॉक्टर से रेप
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज

By Sanjay Gupta

इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर

By Umeshwari Baghel

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

By Sanjay Gupta

रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी

By Jageshwar Prasad

फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी