रतलाम में 2017 में हुए किसान आंदोलन के दौरान गिरफ्तार 43 किसान नेता बरी, सिर्फ एक को 3 साल की सजा

Rahul Garhwal | Mar 22, 2024, 01:42 IST
Share
43 farmer leaders arrested during farmers movement in Ratlam in 2017 acquitted
43 farmer leaders arrested during farmers movement in Ratlam in 2017 acquitted

रतलाम के डेलनपुर में 4 जून 2017 को हुए किसान आंदोलन में हिंसा हुई थी। इस दौरान गिरफ्तार किए गए 43 किसान नेताओं को कोर्ट ने बरी कर दिया है। सिर्फ एक को 3 साल की सजा सुनाई है।

Ratlam Court Decision

आमीन हुसैन, RATLAM. रतलाम के डेलनपुर में 2017 में हुए किसान आंदोलन के दौरान गिरफ्तार 43 किसान नेताओं को कोर्ट ने बरी कर दिया है। सिर्फ एक नेता भगवतीलाल पाटीदार को 3 साल की सजा सुनाई गई है। बरी होने वालों में तत्कालीन रतलाम जिला पंचायत उपाध्यक्ष डीपी धाकड़ और किसान नेता राजेश भरावा समेत अन्य शामिल हैं।

4 जून 2017 को हुआ था आंदोलन

मध्यप्रदेश में हुए किसान आंदोलन के दौरान 4 जून 2017 को रतलाम के डेलनपुर में उपद्रव में एक पुलिसकर्मी की आंख फूट गई थी और 4 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। उपद्रवियों ने पुलिस के वाहनों में आग लगा दी थी। पुलिस ने किसान नेता डीपी धाकड़, राजेश भरावा, शेरू खान पठान और भगवतीलाल पाटीदार सहित 45 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ हत्या का प्रयास, शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, शासकीय कार्य में बाधा, शासकीय कर्मचारी से मारपीट, बलवा आदि धाराओं में चालान पेश किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में 32 डेलनपुर, 4 धामनोद और 3 रतलाम के हैं। बाकी आरोपी नामली, मऊ, अंबोदिया, मथूरी, जामथून, करमदी के निवासी हैं।

43 आरोपी बरी

रतलाम कोर्ट के पंचम अपर सत्र न्यायाधीश शैलेश भदकारिया ने मामले की सुनवाई की। कोर्ट में एविडेंस (साक्ष्य) में मुख्य परीक्षण (चीफ एग्जामिनेशन) और प्रति परीक्षण (क्रॉस एग्जामिनेशन) हुआ। फिर मुलजिम बयान, बचाव साक्ष्य और अंतिम बहस के बाद न्यायाधीश ने फैसला सुनाया। 43 आरोपी बरी कर दिए गए और एक को 3 साल की सजा हुई।

ये खबर भी पढ़िए..

मध्यप्रदेश में जननी एक्सप्रेस के इंतजार में पथरीले रास्तों पर जन्म ले रही नन्ही जान

'सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं'

कोर्ट का फैसला आने के बाद किसान नेताओं ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। किसान नेताओं ने कहा कि उन पर झूठे मामले दर्ज किए गए थे।

Ratlam farmers movement | 43 leaders of Ratlam farmers movement acquitted | Farmer movement of 2017 | रतलाम किसान आंदोलन | रतलाम किसान आंदोलन के 43 नेता बरी | 2017 का किसान आंदोलन

Tags:
  • Ratlam farmers movement
  • 43 leaders of Ratlam farmers movement acquitted
  • Farmer movement of 2017
  • रतलाम किसान आंदोलन
  • रतलाम किसान आंदोलन के 43 नेता बरी
  • 2017 का किसान आंदोलन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा