यशवंत क्लब में 75 हाईप्रोफाइल को सदस्यता के लिए बनी 50 सदस्यीय कमेटी
Sanjay Gupta | Dec 12, 2024, 12:41 IST
YC INDORE
मप्र और इंदौर के प्रसिद्ध यशवंत क्लब (YC) में सदस्यता के लिए आवेदन स्क्रूटनी और इंटरव्यू के बाद अब फाइनली अंतिम चरण आ गया है। कुल 75 सदस्यों में से 50 को स्थाई सदस्यता देने के लिए बैलेटिंग कमेटी का गठन हो गया है।
मप्र और इंदौर के प्रसिद्ध यशवंत क्लब (YC) में सदस्यता के लिए आवेदन स्क्रूटनी और इंटरव्यू के बाद अब फाइनली अंतिम चरण आ गया है। कुल 75 सदस्यों में से 50 को स्थाई सदस्यता देने के लिए बैलेटिंग कमेटी का गठन हो गया है और इसकी लिस्ट सामने आ गई है। अब इस कमेटी के सामने सभी प्रोविजनल सदस्य आकर अपना परिचय देंगे और इसके बाद इन पर यह कमेटी वोट करेगी। कम वोट वालों को सदस्यता नहीं मिलेगी।
सुनील बजाज, रवि भास्कर, भोलू मेहता, जीडी मोहता, अतुल मित्तल, दिलीप मेहता, अनिल महाजन, संतोष मिश्रा, संदीप पारिख और संतोष वाघले सचिव में सदस्य बने हैं।
![LIST]()
जानकारी के अनुसार बैलेटिंग कमेटी बनने के बाद इस कमेटी के सामने प्रोविजनल सदस्यता प्राप्त सदस्य 12 दिसंबर को पेश होकर अपना परिचय देंगे। इसके बाद कमेटी इन नामों को लेकर रविवार 15 दिसंबर को दोपहर तीन से साढ़े पांच बजे तक वोट करेगी। इन वोट से तय होगा कि प्रोविजनल में से किसे फाइनली सदस्यता प्राप्त होगी।
यशवंत क्लब में 50 हाईप्रोफाइल को सदस्यता देने के लिए ऐसे बन रही कमेटी
क्लब द्वारा सदस्यता बनने के लिए बुलाए गए आवेदनों में कुल 185 नाम आए थे। इसमें से 75 को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया और पहले चरण में इन्हें तय किया गया है। इसमें से 50 सदस्य बनेंगे। इसके बाद आने वाले समय में फिर 25-25 करके 50 और सदस्य बनेंगे। इस तरह कुल 100 सदस्य बनाए जाएंगे। सदस्य बनने के लिए 25 लाख रुपए फीस और 4.50 लाख रुपए जीएसटी यानी कुल 29.50 लाख रुपए की फीस लगेगी।
सदस्यता सूची में पूर्व विधायक संजय शुक्ला के पुत्र सागर शुक्ला, व्यापमं घोटाले के आरोपी सुरेश भदौरिया के पुत्र मयंक भदौरिया, हरीश फतेहचंदानी, गुरुसिंघ सभा के नवनिर्वाचित प्रधान मोनू उर्फ हरप्रीत भाटिया, बिल्डर गोपाल गोयल, सनवीर सिंह छाबड़ा, हितेंद्र मेहता, विपिन कंधारी, डॉ. भरत अग्रवाल, विशाल पमनानी, रविंद्र सिंह छाबड़ा, मेहुल मेहता, प्रमथ बाकलीवाल, भरत पारिख, सुशील सतवानी, निकेत मंगल आदि यह पहले 75 की सूची में है।
यशवंत क्लब नई सदस्यता सूची में 120 नंबर के बाद वालों को सदस्यता मिलना मुश्किल, पहले 75 के इंटरव्यू शुरू
इसके साथ ही लिस्ट में बिल्डर संजय दासौद, विवेक दम्मानी, अमित वाधवानी, नीलेश काबरा, अक्षत चेलावत, कबीर चुग, अजय आसुदानी, अमरिंदर सिंह घुम्मन, डॉ. अजय देसाई, हर्षित चुग, गौरव छाबड़ा व अन्य शामिल हैं। इन सभी के नंबर 120 के बाद है। ऐसे में इन्हें सौ में सदस्यता मिलेगी। यह तभी संभव होगा जब आगे वाले नंबर वालों में से बैलेटिंग कमेटी में कई सदस्य कम वोट पाकर बाहर हो जाएं।
बैलेटिंग कमेटी इस तरह बनी
बैलेटिंग कमेटी क्लब के संविधान के तहत बनी है। कमेटी में क्लब के 25 साल और इससे अधिक समय से सदस्यता प्राप्त 25 सदस्य और 15 सदस्य वह हैं जो 15 से 25 साल से क्लब के सदस्य हैं। 10 सदस्यों में पूर्व चेयरमैन या सचिव शामिल हैं। कमेटी में कुल 50 सदस्य हैं। इनके लिए सचिव संजय गोरानी ने सूचना जारी कर 5 दिसंबर तक आवेदन बुलाए थे।
पूर्व चेयरमैन, सचिव में ये सदस्य बने
LIST
कमेटी कब करेगी वोट
यशवंत क्लब में 50 हाईप्रोफाइल को सदस्यता देने के लिए ऐसे बन रही कमेटी
कुल 185 ने किया है सदस्यता में आवेदन
75 सदस्य बनने में ये हैं पहले
यशवंत क्लब नई सदस्यता सूची में 120 नंबर के बाद वालों को सदस्यता मिलना मुश्किल, पहले 75 के इंटरव्यू शुरू
बाकी लिस्ट में ये नाम शामिल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari