इंदौर-उज्जैन के बीच 8 मेट्रो स्टेशन फाइनल, इन जगहों पर होगा स्टॉपेज
Raj Singh | Dec 17, 2024, 10:51 IST
metro
इंदौर से उज्जैन के बीच प्रस्तावित मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए स्टेशन और रूट का निर्धारण कर लिया गया है। इस मेट्रो प्रोजेक्ट पर लगभग 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।
इंदौर से उज्जैन के बीच प्रस्तावित मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए स्टेशन और रूट का निर्धारण कर लिया गया है। इस 47 किलोमीटर लंबे रूट पर कुल आठ स्टेशन बनेंगे, जिनमें से पहला स्टेशन लवकुश चौराहे पर और अंतिम स्टेशन महाकाल लोक के पास होगा।
सीएम मोहन यादव की घोषणा से BRTS होगा खत्म, पर HC में शासन बोला- यह सफल
इस मेट्रो प्रोजेक्ट पर लगभग 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इनमें से 60 प्रतिशत राशि लोन के रूप में ली जाएगी, जबकि बाकी 40 प्रतिशत में से 20 प्रतिशत केंद्र सरकार और 20 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा। हालांकि, अफसरों का कहना है कि यह प्रोजेक्ट तीन साल में यानी सिंहस्थ महाकुंभ से पहले पूरा करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार
बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने इस प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है, जिसे दिसंबर के अंत तक मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को सौंप दिया जाएगा। रूट के लगभग 70 प्रतिशत हिस्से का काम सड़क की सेंट्रल लाइन के हिसाब से किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए डिपो बनाने के लिए प्रशासन से रेवती के पास 20 हेक्टेयर भूमि मांगी गई है।
ये होंगे आठ स्टेशन
- लवकुश चौराहे
- अरबिंदो कॉलेज
- बारोती
- धरमपुरी
- सांवेर
- उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज
- नानाखेड़ा
- महाकाल लोक
10 हजार करोड़ रुपए आएगा खर्च
FAQ
- इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का कुल रूट कितना होगा और कितने स्टेशन बनेंगे?
इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो रेल का रूट 47 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें कुल आठ स्टेशन बनाए जाएंगे। पहला स्टेशन लवकुश चौराहे पर और अंतिम स्टेशन महाकाल लोक के पास होगा। - इस मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) कौन तैयार करेगा और कब सौंपी जाएगी?
इस प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने तैयार की है, जिसे दिसंबर के अंत तक मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को सौंप दिया जाएगा। - मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए कितनी भूमि की आवश्यकता होगी और यह कहाँ स्थित होगी?
इस प्रोजेक्ट के लिए डिपो बनाने के लिए प्रशासन से रेवती के पास 20 हेक्टेयर भूमि मांगी गई है। - इस मेट्रो प्रोजेक्ट पर कुल कितने खर्च का अनुमान है और वित्तीय व्यवस्था क्या होगी?
इस मेट्रो प्रोजेक्ट पर लगभग 10,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। 60 प्रतिशत राशि लोन के रूप में ली जाएगी, जबकि बाकी 40 प्रतिशत में से 20 प्रतिशत केंद्र सरकार और 20 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari