8वीं पास युवक ने की 6 राज्यों में ठगी, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाई लाखों की चपत
Deeksha Nandini Mehra | Jul 21, 2024, 09:43 IST
mp fraud case
आरोपी मोहम्मद फारुख को लोन नहीं मिल पाया तो उसने फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर मध्य प्रदेश समेत 6 राज्यों में धोखाधड़ी कर दी। 45 दिन में रकम बैंक खाते में आने का वादा करके 40वें दिन फरार हो जाता...।
MP Fraud Case : मध्य प्रदेश समेत 6 राज्यों में धोखाधड़ी करने वाला आरोपी मोहम्मद फारुख (52 ) वैसे तो आठवीं पास है, लेकिन ठगी करने के मामले में उसने पीएचडी की है। गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला 8वीं पास फारुख 6 राज्यों में लोगों को लाखों रुपए की चपत लगा चुका है। सिर्फ रतलाम में ही लगभग 122 लोगों से फ्रॉड किया है। 6 जुलाई को रतलाम पुलिस ने उसे राजस्थान के सीकर जिले से गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपी फारूख जेल में है।
दरअसल आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे बैंक से लोन नहीं मिल पाया तो उसने फर्जी फाइनेंस कंपनी ही खोल ली। लोगों को लोन दिलाने का झांसा देने लगा।
प्रोसेसिंग फीस के नाम पर हजारों रुपए लेता। 45 दिन में रकम बैंक खाते में आने का वादा करता, लेकिन 40वें दिन ही दफ्तर समेटकर भाग जाता। फारुख ने पहली बार सूरत में फर्जी फाइनेंस कंपनी खोली। बकायदा लोगों को नौकरी पर रखकर दफ्तर खोला। यहीं पहला फ्रॉड किया।
ये खबर पढ़िए ...भोले के भक्तों के लिए अच्छी खबर, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर श्रद्धालु अर्पित कर सकेंगे जल
एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि 1 फरवरी को रतलाम के स्टेशन रोड थाने पर NRI गिरीश (76) पिता उत्तमचंद मेहता निवासी मगनलाल बिल्डिंग ने शिकायत की।
उन्होंने बताया कि नवंबर 2023 में मोहम्मद फारुख नाम के शख्स ने फाइनेंस कंपनी खोलने के लिए उनकी बिल्डिंग किराए पर ली थी। फारुख ने ‘गेट ग्लोबल’ नाम से वहां फाइनेंस कंपनी खोली।
ऑफिस में फर्नीचर और कम्प्यूटर लगवाए। लोकल एड्रेस पर नई सिम और महाराष्ट्र बैंक में नया अकाउंट खुलवाया। इंटरव्यू लिए और कर्मचारियों को भर्ती किया।
आरोपी ने अखबारों में लोन दिलाने के लिए विज्ञापन देता और अपने कर्मचारियों को वह गांव-गांव भेजता। गांव-गांव जाकर कर्मचारी लोन लेने वाले लोगों को तलाशते थे और ऑफिस तक लाते थे। फिर लोगों से लोन पास करने के पहले प्रोसेसिंग फीस के नाम एक फाइल पर 18 हजार रुपए एक्स्ट्रा लेता था।
ये खबर पढ़िए ...मिलावट की हद : गिफ्ट में मिली टॉफी, चबाई तो निकला ये, जानकर हैरान रह जाएंगे आप
आरोपी मोहम्मद फारुख हाउस लोन से लेकर पर्सनल लोन समेत सभी लोन देने का वादा करता था। हाउस लोन के लिए लोन में मिलने वाली राशि का 2 %, एग्रीकल्चर लोन के लिए 1 %, पर्सनल लोन व बिजनेस लोन के लिए 3 %, मॉर्टगेज लोन पर 4 % तक राशि वसूली जाती थी। लोन पास होने के लिए 45 दिन का समय लगने की बात कहकर 40 दिन में फरार हो जाता था।
पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मध्यप्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से जानकारी जुटाई। इसी दौरान पुलिस को राजस्थान के सीकर के अखबार में विज्ञापन मिला।
विज्ञापन से नंबर निकालकर पुलिस ने कस्टमर बनकर आरोपी से बात की। इसके बाद पुलिस ने अपनी टीम भेजकर 6 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार किया।
ये खबर पढ़िए ...ग्राम पंचायत चौपड़ा में नहीं है श्मशान घाट की व्यवस्था, बारिश में करना पड़ा अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम दिग्गी ने साधा निशाना
आरोपी मोहम्मद फारुख ने राजस्थान के जोधपुर में सन फाइनेंस, सीकर में सूर्या फाइनेंस, ओडिशा के भुवनेश्वर में ईजी फाइनेंस, गुजरात के सूरत में एक्सलूट शॉपर्स के साथ अहमदाबाद और बिहार, झारखंड में भी दफ्तर खोले। पुलिस की जानकारी क्वे अनुसार आरोपी ने सीकर में वेबसाइट भी बनाई है, जिस पर लोन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने का झांसा दिया। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
धोखेबाज ने रतलाम में लोन दिलाने के नाम पर 122 लोगों से 50 लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की है। इसके अलावा आरोपी ने अपने मकान मालिक गिरीश से भी पैसे ऐंठे हैं।
आरोपी ने गिरीश से कहा 122 लोगों को 15 लाख रुपए लोन देना है। कंपनी को जल्द RBI से अप्रूवल मिलने वाला है। इसके बाद अकाउंट में 2 करोड़ रुपए आ जाएंगे। ऐसा कहकर दो बार में मकान मालिक से 27 लाख रुपए ले लिए।
सूरत में किया था पहला फ्रॉड
प्रोसेसिंग फीस के नाम पर हजारों रुपए लेता। 45 दिन में रकम बैंक खाते में आने का वादा करता, लेकिन 40वें दिन ही दफ्तर समेटकर भाग जाता। फारुख ने पहली बार सूरत में फर्जी फाइनेंस कंपनी खोली। बकायदा लोगों को नौकरी पर रखकर दफ्तर खोला। यहीं पहला फ्रॉड किया।
ये खबर पढ़िए ...भोले के भक्तों के लिए अच्छी खबर, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर श्रद्धालु अर्पित कर सकेंगे जल
नया फ्रॉड, नई सिम और नया अकाउंट
उन्होंने बताया कि नवंबर 2023 में मोहम्मद फारुख नाम के शख्स ने फाइनेंस कंपनी खोलने के लिए उनकी बिल्डिंग किराए पर ली थी। फारुख ने ‘गेट ग्लोबल’ नाम से वहां फाइनेंस कंपनी खोली।
ऑफिस में फर्नीचर और कम्प्यूटर लगवाए। लोकल एड्रेस पर नई सिम और महाराष्ट्र बैंक में नया अकाउंट खुलवाया। इंटरव्यू लिए और कर्मचारियों को भर्ती किया।
गांव-गांव जाकर ढूंढ़ता था बकरा
ये खबर पढ़िए ...मिलावट की हद : गिफ्ट में मिली टॉफी, चबाई तो निकला ये, जानकर हैरान रह जाएंगे आप
5 प्रकार के देता था लोन
पुलिस ने कस्टमर बनकर की बात
विज्ञापन से नंबर निकालकर पुलिस ने कस्टमर बनकर आरोपी से बात की। इसके बाद पुलिस ने अपनी टीम भेजकर 6 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार किया।
ये खबर पढ़िए ...ग्राम पंचायत चौपड़ा में नहीं है श्मशान घाट की व्यवस्था, बारिश में करना पड़ा अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम दिग्गी ने साधा निशाना
6 राज्यों में खोले दफ्तर
रतलाम में 122 लोगों को लगाई चपत
आरोपी ने गिरीश से कहा 122 लोगों को 15 लाख रुपए लोन देना है। कंपनी को जल्द RBI से अप्रूवल मिलने वाला है। इसके बाद अकाउंट में 2 करोड़ रुपए आ जाएंगे। ऐसा कहकर दो बार में मकान मालिक से 27 लाख रुपए ले लिए।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari