व्यापमं घोटाले के आरोपी डॉ. विनोद के यहां 90 लाख का सैलरी घोटाला

Sanjay Gupta | Nov 20, 2024, 15:00 IST
Share
bhandari
bhandari

पीएमटी और प्री पीजी मेडिकल घोटाले में फंसे डॉ. विनोद भंडारी के यहां घोटाला हो गया है। यह और किसी ने नहीं बल्कि उनके एचआर प्रबंधन ने ही 90 लाख रुपये का घोटाला किया है।

पीएमटी और प्री पीजी मेडिकल घोटाले (व्यापमं) घोटाले में फंसे अरबिंदो अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के प्रमुख डॉ. विनोद भंडारी के यहां घोटाला हो गया है। यह और किसी ने नहीं बल्कि उनके एचआर प्रबंधन ने ही 90 लाख रुपये का घोटाला किया है।

बाणगंगा पुलिस ने दर्ज किया केस

इंदौर बाणगंगा पुलिस ने अरबिंदो अस्पताल के प्रबंधन की ओर से नीरज सेन की शिकायत पर वैभव पोरे व उसके साथी हिमांशु ठाकुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 में केस दर्ज किया है।

the sootr
the sootr

the sootr
the sootr

नाम बदला, किरदार बदले लेकिन नहीं बदली व्यापमं (पीईबी) की करतूत

एफआईआर में क्या लिखा गया?

सेन ने लिखवाया है कि अरबिंदो अस्पताल में एचआर विभाग में काम करने वाले कर्मचारी वैभव पोरे व हिमांशु ठाकुर ने जनवरी 2024 में अपने साथियों के साथ मिलकर 150 से 200 फर्जी अस्थाई लोगों को नियुक्त बताकर करीब 80 से 90 लाख रुपये का गबन कर धोखाधड़ी की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

केस दर्ज करने के साथ ही बाणगंगा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। यह भी जांच में आया है कि वैभव ने अक्टूबर 2023 से नवंबर 2024 के दौरान एक साल में यह पूरा घोटाले को अंजाम दिया और गबन की राशि रिश्तेदारों व परिचितों के खाते में ट्रांसफर कर दी। साथ ही गर्लफ्रेंड पर भी राशि खर्च की गई। जब अस्पताल प्रबंधन को काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या और उस पर जा रहे वेतन पर शंका हुई तो जांच की गई और इसमें यह खुलासा होने पर पुलिस में केस दर्ज कराया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • MP
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • व्यापमं घोटाला केस
  • अरविंदो अस्पताल
  • डॉ. विनोद भंडारी
  • Dr Vinod Bhandari
  • Vyapam scam accused Dr. Vinod Bhandari
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई