काम की खबर: 14 सितंबर से पहले अपडेट करवा लें अपना Aadhar Card, नहीं तो लगेगा जुर्माना
Sourabh Bhatnagar | Sept 11, 2024, 16:45 IST
Aadhar Card अपडेट कराने पर लगेगा जुर्माना!
यूआईडीएआई के अनुसार, 10 वर्ष से अधिक समय पहले जारी किए गए और उसके बाद से अपडेट नहीं किए गए आधार कार्डों को 14 सितंबर से पहले फ्री में अपडेट किया जा सकता है।
Aadhar Card Update : आधार कार्ड पहचान के लिए अब जरूरी दस्तावेज बन चुका है। बैंक में खाता खुलवाने से लेकर सरकारी योजनाओं तक का लाभ लेने तक इसका इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में समय-समय पर आपको अपना Aadhar Card अपडेट करना बेहद जरूरी है। अगर अब तक आपने इसे अपडेट नहीं कराया है तो अब जल्द ही इसे अपडेट करवा लें। दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अनुसार, 10 वर्ष से अधिक समय पहले जारी किए गए और उसके बाद से अपडेट नहीं किए गए आधार कार्डों को 14 सितंबर से पहले फ्री में अपडेट किया जा सकता है। UADAI का कहना है 14 सितंबर के बाद इस श्रेणी में आने वाले आधार कार्ड में किसी भी बदलाव के लिए अपको ₹50 का जुर्माना देना होगा।
ये भी पढ़ें...आधार कार्ड में गड़बड़ी कर युवाओं ने बदलवाई उम्र, फिर उठाई करोड़ों की वृद्धावस्था पेंशन
आधार कार्ड पर एक 12 अंकों का यूनीक पहचान नंबर होता है जो बैंक में खाता खुलवाने से लेकर सरकारी योजनाओं तक का लाभ लेने तक इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा अब भारत में रहने वाले लोगों के लिए Aadhar Card यह अहम दस्तावेज हो गया है। इसलिए इसको अब समय-समय पर अपडेट कराना भी जरूरी हो गया है। UADAI 10 साल से अधिक समय वाले आधार कार्ड को 14 सितंबर से पहले अपडेट कराने की सलाह दी है। इस दौरान अपका आधार कार्ड ( Aadhar Card ) फ्री में अपडेट किया सकेगा। आपको बात दें कि आप आधार कार्ड में अपना पता, नाम, या जन्मतिथि जैसी जानकारी को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से अपडेट कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि 14 सितंबर के बाद में इसे अपडेट कराने पर आपको ₹50 का जुर्माना देना होगा।
अगर आप अपने Aadhar Car ऑफलाइन अपडेट करना चाहते हैं, तो आपको UIDAI की वेबसाइट से आधार नामांकन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उसे भरें और जरूरी दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र या आधार सेवा केंद्र पर जमा कर दें।
ये भी पढ़ें...आधार कार्ड में गड़बड़ी कर युवाओं ने बदलवाई उम्र, फिर उठाई करोड़ों की वृद्धावस्था पेंशन
क्यों जरूरी है Aadhar Card अपडेट रखना
इस तरह ऑनलाइन अपडेट करें अपना Aadhar Card
- आधार कार्ड ( Aadhar Card ) अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको UADAI की ऑफिशियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा।
- इसके बाद My Aadhaar पोर्टल पर जाएं और अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।
- अपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आप एंटर कर लॉगिन कर सकते हैं।
- इसको बाद आपको वो डिटेल चुननी होगी जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं। बाद में अपनी जानकारी अपडेट करें।
- अपडेटेड जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। साथ ही सभी जरूरी तस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपी भी अपलोड करें।
- आखिर में सबमिट अपडेट बटन पर क्लिक कर दें। इसके बाद आपको SMS के जरिए URN नंबर मिलेगा, जिससे आप अपनी रिक्ववेस्ट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
ऐसे कराएं Aadhar Card को ऑफलाइन अपडेट
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari