गर्भपात की गोलियों ने खोली दरिंदगी की पोल, नाबालिग की बिगड़ी तबीयत तो हो गया खुलासा

Sandeep Kumar | Apr 20, 2025, 23:58 IST
Share
Abortion pills exposed
Abortion pills exposed

लड़की को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया। नाबालिग की गंभीर हालत होने के कारण उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसका गर्भपात कराया गया। फिलहाल अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।

MP NEWS: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक नाबालिग से हुए रेप का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पिछले 6 महीने से नाबालिग के साथ रेप कर रहा था। जब वह गर्भवती हो गई तो उसे जबरदस्ती गर्भपात की गोलियां खिला दीं जिसके बाद नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद मामले शिकायत पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लिया। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे खुला रेप का राज

दरअसल ये पूरा मामला टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस को गांव से सूचना मिली कि एक नाबालिग को बंधक बनाकर रखा गया है और वह गर्भवती है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी नरेंद्र वर्मा ने मौके पर पुलिस बल भेजकर नाबालिग को मुक्त कराया। लड़की को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया। नाबालिग की गंभीर हालत होने के कारण उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसका गर्भपात कराया गया। फिलहाल अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।

ये खबर भी पढ़िए... नीमच में हिंदू-मुस्लिम युवकों की दोस्ती बनी मिसाल, एक साथ निकाली बारात

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर के CHL अस्पताल ने इंफेक्शन के कारण बुखार आने पर कर दिया कैंसर का इलाज, मौत

ये खबर भी पढ़िए... चिंटू चौकसे पर कैसे हुई इतनी तेजी से FIR, BJP नगराध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर को दिया धन्यवाद

नाबालिग के पिता ने लगाए आरोप

अस्पताल में दिव्यांग पिता ने बताया कि आरोपी उसके गांव का है। उन्होंने कहा है कि आरोपी के पहले उनकी पत्नी से अवैध संबंध थे। ऐसे में परेशान होकर एक साल पहले उसने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया था लेकिन चार महीने पहले वो वापस आ गई। बीवी को मायके भेजे जाने के बाद आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पिता का आरोप है कि आरोपी पिछले 6 माह से लगातार उसकी बेटी का शारीरिक शोषण करता था। आरोपी न तो उसे और न ही बेटी को घर से निकलने देता था। जान से मारने की धमकी देता था।

ये खबर भी पढ़िए... दूसरी जगह कर रही थी शादी तो प्रेमिका को मार दी गोली, फिर फिल्मी अंदाज में किया सरेंडर

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़
  • रेप
  • नाबालिग
  • गर्भपात
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती