इंदौर एयरपोर्ट पर 2.94 करोड़ का करीब 5 किलो सोना पकड़ाया

Rahul Garhwal | Apr 10, 2024, 21:23 IST
Share
About 5 kg gold worth Rs 2 crore 94 lakh seized at Indore airport
About 5 kg gold worth Rs 2 crore 94 lakh seized at Indore airport

इंदौर एयरपोर्ट पर DRI ने करीब 5 किलो सोना पकड़ा है। इसकी कीमत 2 करोड़ 94 लाख रुपए है। डायरेक्टोरेट ऑफ रिवेन्यू इंटेलीजेंस को बड़ी सफलता मिली है। सोने के दाम बढ़ने के बाद तस्करी बढ़ने की आशंका है।

Gold Smuggling At Indore Airport

संजय गुप्ता. INDORE. सोने के लगातार बढ़ते दाम को देखते हुए एयरपोर्ट पर विदेशों से सोना तस्करी होकर आने की आशंका बढ़ गई है। इंदौर में डायरेक्टोरेट ऑफ रिवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 4.94 किलो सोना पकड़ा है, जिसकी कीमत 2.94 करोड़ रुपए है।

इस फ्लाइट से पकड़ा गया सोना

शारजाह से आने वाली फ्लाइट नंबर आइएक्स-256 से आरोपी सोना लेकर एयरपोर्ट पर उतरा था। आरोपी मूल रूप से गुजरात का रहने वाला है। डीआरआई के अनुसार उड़ान से उतरने के बाद शक के आधार पर एक्जिट लॉबी में उस व्यक्ति को रोका गया और पूछताछ की गई। उसने स्वीकार किया कि वो सोना लेकर आया है। आगे की जांच में उसके पास से 4.94 किलो सोना बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ 94 लाख है।

पेस्ट के रूप में लाया था सोना

सोने को छुपाने के लिए इसे उसने पेस्ट के रूप में बदल लिया था। उसने अपने अंतर्वस्त्र के साथ ही जूते के सोल में भी सोना छुपाया हुआ था। सोने को जब्त करने के साथ ही संबंधित व्यक्ति को कस्टम्स एक्ट 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। डीआरआई पता लगा रही है कि ये व्यक्ति किस गिरोह के लिए करियर का काम करता है। इस मामले में सूचना देने वाले को भी डीआरआई पुरस्कृत करेगा।

ये खबर भी पढ़िए..

बीजेपी में आए महू के नेता रामकिशोर शुक्ला ने किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या किया दावा

दुबई में सोने के भाव कम हैं

दुबई और इंदौर के सोने के दाम में टैक्स-ड्यूटी के कारण प्रति दस ग्राम करीब आठ हजार रुपए का अंतर आ रहा है। ऐसे में तस्कर ऊंची कीमतों और मुनाफे को देखते हुए विदेश से अधिक सोना लाने की कोशिश कर रहे हैं। डीआरआई ने घोषणा की है कि सोने, मादक पदार्थ जैसी किसी भी तस्करी की सूचना देने वाले व्यक्ति को पुरस्कृत किया जाएगा।

Gold worth Rs 2.94 crore recovered at Indore airport | 5 kg gold recovered at Indore airport | इंदौर एयरपोर्ट | इंदौर एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी | इंदौर एयरपोर्ट पर 2.94 करोड़ का सोना बरामद | इंदौर एयरपोर्ट पर 5 किलो सोना बरामद

Tags:
  • gold smuggling at Indore airport
  • Indore Airport
  • इंदौर एयरपोर्ट
  • Gold worth Rs 2.94 crore recovered at Indore airport
  • 5 kg gold recovered at Indore airport
  • इंदौर एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी
  • इंदौर एयरपोर्ट पर 2.94 करोड़ का सोना बरामद
  • इंदौर एयरपोर्ट पर 5 किलो सोना बरामद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा