इंदौर पहली बार साक्षी बना आचार्य विशुद्ध सागर महाराज की पट्‌टाचार्य उपाधि का

Vishwanath Singh | Updated:
Share
The Sootr
The Sootr

गांधीनगर के सुमतिधाम में आयोजित पट्‌टाचार्य महोत्सव में गणाचार्य विराग सागर महाराज का 62 वां अवतरण दिवस मनाया गया। इस दौरान उनके चित्र का अनावरण और दीप प्रज्जवलन कर गुणानुवाद करते हुए जैन धर्मावलंबियों ने अपने विचार रखे।

इंदौर ने दिगंबर जैन समाज के पट्‌टाचार्य महोत्सव में इतिहास रच दिया है। यह पहला मौका था, जबकि किसी जैन संत को इंदौर में पट्‌टाचार्य की उपाधि मिली हो। आचार्य विशुद्ध सागर महाराज को सुमतिधाम में आयोजित पट्‌टाचार्य महोत्सव में अक्षय तृतीया के अवसर पर पट्‌टाचार्य की उपाधि मिली है। इसी के साथ अब उनका संघ देश में सबसे बड़ा श्रावक-श्राविकाओं और जैन मुनियों वाला संघ हो गया है। पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज के संघ में अब 550 से ज्यादा पिच्छियां हो गई हैं। महाराज का संघ अब पूरे देश में धर्म-ध्वजा लहराएगा। अभी तक देश में आचार्य समय सागर महाराज, आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज, आचार्य विराग सागर महाराज, आचार्य विमल सागर महाराज सहित कई संतों को पट्‌टाचार्य की उपाधि मिल चुकी है।शुक्रवार को सुमतिधाम में 6 दिनी पट्‌टाचार्य महोत्सव समाप्त हो गया। इसी के साथ कई जैन संतों ने उज्जैन और बायपास तरफ विहार भी शुरू कर दिया।

विरागसागर महाराज का 62 वां अवतरण दिवस मनाया

गांधीनगर के सुमतिधाम में आयोजित पट्‌टाचार्य महोत्सव में गणाचार्य विराग सागर महाराज का 62 वां अवतरण दिवस मनाया गया। इस दौरान उनके चित्र का अनावरण और दीप प्रज्जवलन कर गुणानुवाद करते हुए जैन धर्मावलंबियों ने अपने विचार रखे। साथ ही गुरूवर के तप, साधना के साथ ही कई किस्सों को भी सांझा किया गया। पट्टाचार्य महोत्सव में 8 उपाध्याय, 140 दिगंबर मुनि, 9 गणिनी आर्यिका, 123 आर्यिका माता जी, 105 ऐलक, क्षुल्लक, क्षुल्लिका एक साथ मंच पर मौजूद थे। पट्‌टाचार्य महोत्सव के अंतिम दिन सुबह के सत्र में स्तुति, देव स्तवन की विधियां संपन्न हुई। 6 बजे अभिषेक व शांतिधारा हुई।

यह खबर भी पढ़ें...प्रदीप मिश्रा का विवादास्पद बयान, अब लड़कियों के पहनावे को लेकर क्या बोल गए?

जीतो प्रतिनिधिमंडल ने लिया आचार्य श्री से आशिर्वाद

पट्टाचार्य महोत्सव के अवसर पर JITO Apex के चेयरमेन पृथ्वीराज कोठारी के नेतृत्व में जीतो प्रतिनिधिमंडल ललीत डांगी, कमलेश सोजतिया, हितेन्द्र मेहता, जयसिंह जैन, नितिन जैन व अन्य पदाधिकारी आचार्य श्री से विशेष भेंट के लिए उपस्थित हुए। उन्होंने जीतो द्वारा देशभर में संचालित सामाजिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य, उद्यमिता, महिला व युवा सशक्तिकरण संबंधी विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी आचार्य श्री को दी। आचार्य श्री ने पिछले दिनों जीतो द्वारा इंदौर में आयोजित किए गए “नवकार मंत्र महायज्ञ” को सराहनीय कार्य बताया। इस पावन अवसर पर JITO लेडीज विंग की प्रियंका जैन, JITO Youth Wing के प्रतिनिधि प्रतीक सूर्या, JITO इंदौर चेप्टर के अध्यक्ष विमल घोड़वात भी मौजूद थे। JITO की गतिविधियों का संयोजन शैलेश अंबोर ने किया।

The Sootr
The Sootr
यह खबर भी पढ़ें...इनसाइड स्टोरी: 4 महीने में बदला छत्तीसगढ़ की अफसरशाही का चेहरा, सुबोध सिंह ने कैसी कसी लगाम



यह होता है पट्टाचार्य पद

विधानाचार्यों ने बताया कि गुरू की आज्ञा से उनके द्वारा चयनित को उनके पट्ट पर विधि-विधान पूर्वक घोषित आचार्य को पट्ट पर विराजमान कराने जैसा महोत्सव पट्टाचार्य महोत्सव होता है। पट्टाचार्य भी आचार्य जैसे ही होते हैं। जो संपूर्ण संघ जिसमें आचार्य, उपाध्याय, दिगंबर मुनि, आर्यिका माता, ऐलक महाराज, क्षुल्लक-क्षुल्लिका, ब्रह्मचारी भैय्या-दीदी प्रमुख होते हैं। जिनकी आज्ञा में संपूर्ण चतुविध संघ संचालित होता है। दीक्षा देना, गलती होने पर प्रायश्चित देना, संपूर्ण संघ में अनुशासन का पालन करना और कराना, समाधि कराना, चातुर्मास हेतु स्वीकृति देना, स्वाध्याय करना, अपने संघ में जिम्मेदारियां प्रदान करना। ये सभी कार्य पट्टाचार्य पदवी धारण करने पर होते हैं। एक आचार्य के रूप में केवल अपने संघ का नेतृत्व करना होता है। पट्टाचार्य के रूप में गणाचार्य विराग सागर महाराज द्वारा दीक्षित सभी शिष्य-प्रशिष्यों को भी दिशा-निर्देश पट्टाचार्य के रूप में अब विशुद्ध सागर महाराज प्रदान करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें...MP Police में प्रमोशन: 26 टीआई बनाए गए कार्यवाहक DSP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

पट्टाचार्य महोत्सव में इन संतों का मिला सान्निध्य

श्री सुमतिनाथ दिगंबर जिनालय, पट्टाचार्य महोत्सव समिति, गुरू भक्त परिवार ने बताया कि 6 दिनी पट्टाचार्य महोत्सव में गणाचार्य 108 पुष्पदंतसागर महाराज ससंघ, आचार्य 108 विशुद्धसागर महाराज ससंघ, आचार्य 108 प्रज्ञासागर महाराज ससंघ, आचार्य 108 सुंदरसागर महाराज ससंघ, आचार्य 108 विशदसागरजी महाराज ससंघ, आचार्य 108 विभवसागर महाराज ससंघ, आचार्य 108 विहर्षसागर महाराज ससंघ, आचार्य 108 विनिश्चयसागर महाराज ससंघ, आचार्य 108 विनम्रसागर महाराज ससंघ, आचार्य 108 प्रसन्नऋषि महाराज ससंघ, आचार्य 108 विप्रणतसागर महाराज ससंघ, आचार्य 108 विभक्तसागर महाराज ससंघ का सान्निध्य प्राप्त हुआ।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर सुमतिधाम में पट्टाचार्य महोत्सव में आयोजक मनीष गोधा की लापरवाही से जैन संतों की जान पर बनी



Tags:
  • इंदौर
  • धर्म
  • महोत्सव
  • संत
  • महाराज
गजब MP में AI का अजब खेल! बैठे-बिठाए बना दिए तीन नए जिले, फर्जी आदेश देख निर्वाचन आयुक्त भी हैरान

By Aman Vaishnav

गजब MP में AI का अजब खेल! बैठे-बिठाए बना दिए तीन नए जिले, फर्जी आदेश देख निर्वाचन आयुक्त भी हैरान
MPPSC का परीक्षा कैलेंडर आया, ESB का क्यों अटका? मंडल में परीक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी

By Sanjay Gupta

MPPSC का परीक्षा कैलेंडर आया, ESB का क्यों अटका? मंडल में परीक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी
भोपाल-कोटा का सफर होगा आसान, 276 KM की नई रेल लाइन से यात्रियों के बचेंगे 3 घंटे

By Jyoti Mahender Bhardwaj

भोपाल-कोटा का सफर होगा आसान, 276 KM की नई रेल लाइन से यात्रियों के बचेंगे 3 घंटे
Rajasthan Panchayat Election: चुनावी प्रचार के बीच इंस्टाग्राम का बदला खेल, नेताओं की पोस्ट की घट रही पहुंच; जानें क्या होगा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी प्रचार के बीच इंस्टाग्राम का बदला खेल, नेताओं की पोस्ट की घट रही पहुंच; जानें क्या होगा असर
सिंहस्थ 2028 में दिखेगा उज्जैन का नया रूप, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से सुविधाओं तक का खाका तैयार, 33 कामों को हरी झंडी

By Arohi Raj

सिंहस्थ 2028 में दिखेगा उज्जैन का नया रूप, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से सुविधाओं तक का खाका तैयार, 33 कामों को हरी झंडी
राजस्थान में स्वास्थ्य योजनाओं पर करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में स्वास्थ्य योजनाओं पर करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा
छत्तीसगढ़ में 601 करोड़ के बैराज पर सवाल, खतरे में चित्रकोट जलप्रपात! जानें आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 601 करोड़ के बैराज पर सवाल, खतरे में चित्रकोट जलप्रपात! जानें आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर