इंदौर में एसीपी सबूत मिटाने वीडियो डिलीट करा रहे, तीन थानों के TI चक्कर कटवा रहे

Sanjay Gupta | Jan 16, 2025, 11:50 IST
Share
ACP Indore TI three police
ACP Indore TI three police

इंदौर की पुलिस का कारनामा यहीं खत्म नहीं हुआ, युवक की मौत में केस कराने में तीन थानों के थाना प्रभारी यानी TI साहब लोगों ने परिजनों को तीन-तीन थानों के चक्कर लगवा दिए।

Indore. चाइनीज मांजे से गला कटने से एक युवक की मौत हो गई। यह तो दुखद था ही वहीं चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने में असफल अधिकारी इसके सबूत ही डिलीट कराने में जुट गए। इंदौर की पुलिस का कारनामा यहीं खत्म नहीं हुआ, युवक की मौत में केस कराने में तीन थानों के थाना प्रभारी यानी TI साहब लोगों ने परिजनों को तीन-तीन थानों के चक्कर लगवा दिए। आखिर में युवक के शव को रख प्रदर्शन हुआ, फिर पुलिस का थोड़ा जमीर जागा।

चाइनीज मांझे से गला कटने से छात्र की मौत, पुलिस बोली- यह सादी डोर

एसीपी ने यह कर दिया कांड

बीए छात्र हिमांशु सोलंकी की मौत पर साथी बीटेक के छात्र विनोद सावरिया ने बताया कि चाइनीज मांझे की डोर हिमांशु की बाइक से लिपटी हुई थी और 500 मीटर लंबी थी। इसका वीडियो बनाया था लेकिन एसीपी शिवेंदु जोशी मौके पर आए और वीडियो डिलीट करा दिया। गैलरी भी चेक की और वहां से हटा दिया। वह बताना चाह रहे थे कि उनके क्षेत्र में इस मांझे की बिक्री नहीं हो रही है और यह सादा डोर थी। बलाई समाज ने एसीपी पर गंभीर आरोप लगाए और मामले को रफा-दफा करने की कोशिश करना बताया।

बाइक से जा रहे युवक का चाइनीज मांझे से चेहरा कटा , 6 टांके लगे

इस तरह टीआई साहब लोगों के मिजाज

उधर परिजन हिमांशु के खून के सने कपड़े लेकर केस दर्ज कराने के लिए चंदननगर थाने गए। वहां से उन्हें अन्नपूर्णा थाना जाने के लिए बोल दिया गया। वहां गए तो वहां से उन्हें कहा गया यह घटनास्थल तो द्वारकापुरी में आता है और इसके बाद जब परिजन गुस्सा हुए और हंगामा हुआ तब द्वारिकापुरी थाने में यह केस अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ।

चायनीज मांझे से बाइक सवार 19 साल के NIT इंजीनियरिंग छात्र का गला कटा

मांझे को लेकर ही बहस करती रही पुलिस

उधर द्वारकापुरी टीआई आशीष सप्रे तो पहले परिजनों से ही बहस करते रहे कि यह चाइनीज मांझा नहीं था। वह कह रहे थे कि जिस मांझे से हिमांशु की मौत हुई वह सामान्य पतंग की डोर थी। सादी डोर से गला कटने का केस करने पर परिजनों ने हंगामा किया और वहीं थाने पर ही शव रखकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात पर बीएनएस की धारा 206 में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया।

राजस्थान में पतंगबाजी पर 4 घंटे का बैन; चाइनीज, मेटल और ग्लास से बने मांझे से नहीं उड़ा सकेंगे पतंग, कलेक्टरों काे एडवाइजरी जारी

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • खुलेआम बिक रहा चायना का मांझा
  • मध्य प्रदेश
  • चाइनीज मांझा प्रतिबंध
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • एसीपी
  • चाइनीज मांझा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज