चाइनीज मांझे से गला कटने से छात्र की मौत, पुलिस बोली- यह सादी डोर
Vikram Jain | Jan 15, 2025, 16:11 IST
मांझे से कटा युवक का गला। Photograph: (the sootr)
पतंगबाजी में चाइनीज मांझे का इस्तेमाल लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। इंदौर में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के बीच मांझे में छात्र का गला कट गया। जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं पुलिस ने इस चाइनीज नहीं बल्कि सादी डोर बताया है।
INDORE. मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में मकर संक्रांति के मौके पर पतंगबाजी का उल्लास देखने को मिला, लेकिन इस दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया हुआ। मंगलवार को इंदौर के चंदन नगर स्थित नवनिर्मित फूटी कोठी ब्रिज पर पतंगबाजी के दौरान पतंग के मांझे से एक युवक का गला कट गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मांझे से युवक के रिश्तेदार के चेहरे पर गंभीर चोटें आई है। मामले में परिवार का दावा है जिस मांझे से गला कटा है वह चाइनीज मांझा है। वहीं पुलिस ने चाइनीज मांझा होने की बात से इनकार करते हुए इस सामान्य धागा बताया है।
जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय छात्र हिमांशु सोलंकी अपने रिश्तेदार के साथ मंगलवार की शाम को सिलेंडर लेने बाइक से जा रहा था। इसी दौरान फूटी कोठी ब्रिज से गुजरते वक्त हिमांशु के गले में मांझा उलझ गया। मांझे से गला कटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही रिश्तेदार विनोद को भी चेहरे पर गंभीर चोट आई है। जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान हिमांशु की मौत हो गई।
हिमांशु महू के भेरूलाल पाटीदार कॉलेज में फर्स्ट ईयर का छात्र था और पिछले एक साल से सुदामा नगर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में किराए के घर में रह रहा था। उसके पिता संजय मनावर में बैंक कर्मतारी और माता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं।
बाइक से जा रहे युवक का चाइनीज मांझे से चेहरा कटा , 6 टांके लगे
द्वारिकापुरी टीआई आशीष सप्रे के अनुसार, जिस मांझे से युवक की मौत हुई वह मांझा चायनीज नहीं बल्कि सादी डोर है। पुलिस ने डोर को जांचने के बाद इसे साधारण पतंग का मांझा बताया। परिवार के सामने भी मांझा चेक भी कराया गया था। हालांकि, हिमांशु के परिवारवालों का आरोप है कि जिस डोर से हादसा हुआ, वह चायनीज डोर थी।
चायनीज मांझे से बाइक सवार 19 साल के NIT इंजीनियरिंग छात्र का गला कटा
पुलिस द्वारा सामान्य मांझे से गला कटने की रिपोर्ट दर्ज करने के बाज परिजनों का गुस्सा भड़क गया। इन लोगों ने द्वारिकापुरी थाने के बाहर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। और कहा कि जब तक रिपोर्ट में चायनीज डोर का उल्लेख नहीं किया जाएगा, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इससे पहले पोस्टमार्टम रूम के बाहर भी भारी हंगामा हुआ था।
प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा चाइनीज मांझा, महिला की कटी गर्दन, एम्स रेफर
हिमांशु के परिवार का आरोप है कि 'जिस मांझे से हिमांशु का गला कटा, वह चायनीज मांधा ही था। हिमांशु का गला चायनीज मांझे से कटा है, पुलिस ने इसे गलत बताया है। मांझे के फोटो और वीडियो बनाए थे और थाना प्रभारी और एसीपी को दिए थे। लेकिन पुलिस ने फोटो-वीडियो डिलीट करवा दिए।
रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर फ्रॉड वाले 4500 नंबर किए ब्लॉक
एसीपी शिवेंदु दुबे ने कहा कि हिमांशु की मौत मांझे के गले में अटकने से हुई। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है और मांझे की जांच की जा रही है।
अचानक छात्र के गले में फंसा मांझा
हिमांशु महू के भेरूलाल पाटीदार कॉलेज में फर्स्ट ईयर का छात्र था और पिछले एक साल से सुदामा नगर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में किराए के घर में रह रहा था। उसके पिता संजय मनावर में बैंक कर्मतारी और माता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं।
बाइक से जा रहे युवक का चाइनीज मांझे से चेहरा कटा , 6 टांके लगे
चायनीज नहीं यह सामान्य डोर
चायनीज मांझे से बाइक सवार 19 साल के NIT इंजीनियरिंग छात्र का गला कटा
पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा चाइनीज मांझा, महिला की कटी गर्दन, एम्स रेफर
चायनीज मांझे से कटा है हिमांशु का गला
रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर फ्रॉड वाले 4500 नंबर किए ब्लॉक
गैर इरादतन हत्या का मामला
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava