सटोरिए से बुके लेने वाले ACP कार्तिकेय की आखिर डीसीपी के लैटर के बाद हो गई छुट्टी
Sanjay Gupta | May 18, 2025, 10:39 IST
INDORE POLICE NEWS
इंदौर में सटोरिए से बुके लेने और पुलिस वाहन पर ट्रैफिक व्यवस्था के दौरान स्टंट करने वाले एसीपी हिमांशु कार्तिकेय को डीसीपी के पत्र के बाद छुट्टी दे दी गई है।
सटोरिए से बुके लेने, पुलिस वाहन पर ट्रैफिक व्यवस्था के दौरान स्टंट करने वाले एसीपी हिमांशु कार्तिकेय की आखिर छुट्टी हो गई। हाल ही में डीसीपी जोन वन विनोद कुमार मीणा ने इन्हें हटाने के लिए पत्र भी लिखा था। इसके बाद इनका तबादला कर दिया गया।
![190d3f68-c35]()
खबर यह भी...इंदौर में सटोरिया से बुके लेने वाले ACP अब पुलिस जीप में स्टंट करते हुए दिखे
इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह इंदौर की पुलिस व्यवस्था को चाक चौबंद बनाए रखने के लिए जुटे हुए हैं, और इसी कड़ी में उनके निर्देश हैं कि अधिक से अधिक पुलिस अधिकारी फील्ड पर रहें। इसी को देखते हुए डीसीपी जोन वन विनोद मीणा ने पाया कि एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा और एसीपी हिमांशु कार्तिकेय को हटाने के लिए सीपी सिंह को पत्र लिखा। उन्होंने लिखा था कि दोनों ही अधिकारी काम में लापरवाही करते हैं और गैर जिम्मेदार हैं। ऐसे में दोनों को हटाया जाए। यह मैदान में नजर नहीं आते हैं और अपराधियों को पकड़ने में भी रुचि नहीं रखते हैं।
खबर यह भी...इंदौर में सट्टा चलाने वाले अपराधी ने आजादनगर एसीपी को दिया बुके, फोटो भी डाली
कार्तिकेय ने जब 13 फरवरी को ज्वाइन किया था, तब उनसे कई लोग मिलने आए। इसी कड़ी में एरिया का नामी सटोरिया इरफान बिहार भी पहुंच गया। उसने वहां रखे बुके में से उठाकर एसीपी को दिया और स्वागत करने वाली यह फोटो अपने सोशल मीडिया पर डालकर प्रचार भी किया। इस घटना से पुलिस की भद पिटी और सीपी ने उन्हें 15 दिन की ट्रेनिंग पर भेज दिया, लेकिन इसके बाद भी कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ।
Indore Police | MP News | Indore News | mp police transfer
190d3f68-c35
यह आदेश जारी हुए गृह विभाग से
गृह विभाग द्वारा शनिवार रात को जारी किए गए आदेश के अनुसार आजादनगर एसीपी हिमांशु कार्तिकेय को डीएसपी पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं कार्तिकेय की जगह सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी विसबल इंदौर में पदस्थ रविंद्र बिलवाल को एसीपी आजादनगर नगरीय इंदौर में पदस्थ किया गया है।
डीसीपी ने यह लिखा था पत्र
खबर यह भी...इंदौर में सट्टा चलाने वाले अपराधी ने आजादनगर एसीपी को दिया बुके, फोटो भी डाली
सटोरिया से लिया था बुके
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Indore Police | MP News | Indore News | mp police transfer
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari