इंदौर में सटोरिया से बुके लेने वाले ACP अब पुलिस जीप में स्टंट करते हुए दिखे

Sanjay Gupta | Published:
Share
ACP used bouquets
ACP used bouquets

एसीपी कार्तिकेय का 29 मार्च का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें वह पुलिस जीप में एक ओर लटके हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो 29 मार्च को बजरंग दल के शौर्य दिवस कार्यक्रम के दौरान एक यात्रा का बताया जा रहा है।

Indore. इंदौर के आजाद नगर एसीपी हिमांशु कार्तिकेय एक बार फिर चर्चा में हैं। एसीपी साहब नई पोस्टिंग के बाद सटोरिया से बुके लेने पर खासे विवादों में पहले ही आ चुके थे। तब सीपी संतोष सिंह ने उन्हें ट्रेनिंग के नाम पर 15 दिन के लिए जोन से रवाना कर दिया था। लेकिन वापस आते ही फिर से चर्चा में आ गए।

720d289c-c14
720d289c-c14


अब बने स्टंटमैन

एसीपी कार्तिकेय का 29 मार्च का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें वह पुलिस जीप में एक ओर लटके हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो 29 मार्च को बजरंग दल के शौर्य दिवस कार्यक्रम के दौरान एक यात्रा का बताया जा रहा है। इसमें आजाद नगर पुलिस के साथ एसीपी भी ड्यूटी पर तैनात थे। स्टंटमैन की तरह लटके हुए एसीपी इस दौरान ट्रैफिक क्लियर करवा रहे थे। तभी क्षेत्र के लोगों ने यह वीडियो बना लिया जो अब सामने आया है।

ये खबर भी पढ़िए... ग्वालियर में नेता के जेब से चोरी करने की कोशिश करते पकड़ाया चोर



93c78b18-860
93c78b18-860


ट्रैफिक पुलिस करती है ऐसे में कार्रवाई

कुछ समय पहले कार के बोनट पर बैठकर वीडियो बनाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की थी। ऐसे में अब एसीपी के कारनामे पर चटखारे लिए जा रहे हैं कि क्या पुलिस इन पर कार्रवाई करेगी। उधर उनके वीडियो के बाद फिर आला अधिकारी नाराज बताए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी में वक्फ बिल पर सियासी घमासान, दिग्विजय सिंह के गद्दार वाले पोस्टर से गरमाई राजनीति

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में दृश्यम मूवी जैसे हुए टिंवकल डागरे हत्याकांड के आरोपी अजय को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

सटोरिए के साथ फोटो हुए थे वायरल

96f185cc-99c
96f185cc-99c


करीब दो माह फरवरी में कार्तिकेय ने जब एसीपी आजाद नगर तौर पर ज्वाइन किया, तब उनसे मिलने के लिए क्षेत्र का सटोरिया इरफान बिहार भी पहुंच गया था। उन्होंने वहां बड़ा सा बुके साहब को दिया और अपना परिचय क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन कारोबारी के रूप में दिया। इस घटना के बाद सीपी ने उन्हें 15 दिन के लिए ट्रेनिंग पर भेज दिया था।

ये खबर भी पढ़िए... भोपाल के तुलसी टॉवर की कॉमन छत पर रिटायर्ड IPS समेत 3 का कब्जा, स्वीमिंग पूल-गार्डन बनाए



Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • सट्टा
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • ACP
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर