होली के बाद आईएएस-आईपीएस के तबादले, एमपी के ये कलेक्टर-एसपी हटेंगे
Amresh Kushwaha | Feb 15, 2026, 11:52 IST
administrative changes madhya pradesh ias ips transfers 2026
होली के बाद मध्यप्रदेश में एक और प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी है। इस बार आईएएस और आईपीएस दोनों की लिस्ट आएगी। प्रदेश में एसआईआर के बाद प्रशासनिक स्तर पर कलेक्टरों के तबादले हो सकते हैं।
5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला
- होली के बाद बड़े पैमाने पर मध्यप्रदेश में प्रशासनिक बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
- भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी और अन्य जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं।
- छह जिलों के एसपी बदलने की भी संभावना बढ़ी है।
- विधानसभा सत्र के बाद नए अधिकारियों की जॉइनिंग का तेजी से काम होगा।
- जनगणना से पहले ये बदलाव किए जाने की संभावना है।
भोपाल, ग्वालियर और शिवपुरी जैसे बड़े जिलों के कलेक्टरों के तबादले (आईएएस ट्रांसफर) की चर्चा है। इन कलेक्टरों को हटाए जाने की वजह उनके कार्यकाल और प्रशासनिक कार्यों में कमी बताई जा रही है।
उदाहरण के तौर पर, ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान को भी प्रशासनिक लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। इसके अलावा भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, जो पदोन्नति के बाद सचिव पद पर जाने वाले हैं, ये भी जल्द तबादले का सामना कर सकते हैं।
इन बदलावों को एक मई से प्रस्तावित जनगणना से पहले जरूरी माना जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर बदलाव के साथ ही नए अधिकारियों की जॉइनिंग की प्रक्रिया भी जल्दी की जाएगी।
लाठीचार्ज विवाद और शहडोल कलेक्टर
तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके कलेक्टर
महिला आईएएस अधिकारियों के तबादले
पुलिस महकमे में भी बदलाव की तैयारी
छह जिलों में एसपी बदलने की तैयारी
SIR के दौरान क्यों नहीं हो सकते कलेक्टर के ट्रांसफर
बता दें कि मप्र में इस समय SIR यानी Special Intensive Revision (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम जारी है। SIR के पहले चरण में जिन वोटर्स के नाम काट दिए गए थे, उनके दावे-आपत्तियां मांगी जा रही हैं। चूंकि कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी भी संभालते हैं, इसलिए उनका सीधे तौर पर तबादला नहीं किया जा सकता। अगर विशेष परिस्थिति में ट्रांसफर करना भी पड़े तो निर्वाचन आयोग से अनुमति लेनी होती है। जैसे हाल ही में अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह के मामले में हुआ था। बता दें कि एसआईआर की प्रक्रिया अब 14 फरवरी 2026 को पूर्ण हो चुकी है।
इनका नाम चर्चा में...
ये खबर भी पढ़िए...
एमपी में तीन साल बाद भी नदियों में सुधार का काम अधूरा, कागजों तक ही सीमित रह गया अभियान
एमपी में देर रात 11 IAS अफसरों के तबादले, ACS बर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
एमपी के दो IAS अधिकारी जॉइंट सेक्रेटरी के लिए इंपेनल, केंद्र ने 24 अधिकारियों को चुना
डेपुटेशन पर जाने वाले एमपी के IAS अफसरों की संख्या बढ़ी, DOPT के सर्कुलर का असर
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava