महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ के बाद भाजपा नेता गिरफ्तार, बैड टच का लगा था आरोप

Aman Vaishnav | Jul 05, 2026, 14:40 IST
Share
महिला ड़क्टर्स से छेड़छाड़ के बाद भाजपा नेता गिरफ्तार
महिला ड़क्टर्स से छेड़छाड़ के बाद भाजपा नेता गिरफ्तार

सागर में मेडिकल कॉलेज में भाजपा नेता ने महिला डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ से गुरुवार 02 जुलाई को अभद्रता की थी। इस मामले में डॉक्टरों ने काम बंद हड़ताल भी की थी। अब भाजपा नेता ने थाने में गिरफ्तारी दे दी है।

दरअसल सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से हाल ही में एक बड़ा विवाद सामने आया था। यहां रात करीब दो बजे अस्पताल में एक मरीज को इलाज के लिए लाया गया था।

इसी दौरान नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर ने भाजपा नेता पर बैड टच का आरोप लगा था। साथ ही भाजपा युवा मोर्चा के नेता अनिल श्रीवास्तव पर धमकी देने का भी आरोप है। अब इस मामले में FIR दर्ज होने के बाद नेता ने खुद थाने पहुंचकर खुद गिरफ्तारी दी है।

1200-675-27074844-thumbnail-16x9-img-aspera-582344
1200-675-27074844-thumbnail-16x9-img-aspera-582344


क्या है पुरा माजरा?

जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार 20 जुलाई की रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। एक मरीज को इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) लाया गया था। महिला स्टाफ के मुताबिक, मरीज के साथ आए लोगों ने फोन पर लगातार दबाव बनाया। इलाज के दौरान भाजपा नेता ने डॉक्टर से छेड़छाड़ की थी।

नर्सिंग स्टाफ का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें धमकाया गया था। सात ही अस्पताल के बाहर गोली मारने की धमकी भी दी गई थी। आरोपी की पहचान भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव के रूप में हुई है।

वहीं भाजपा नेता का पक्ष अलग है। उनका कहना है कि वे अपने क्षेत्र के एक व्यक्ति का हादसे के बाद इलाज कराने अस्पताल गए थे। दर्द से तड़प रहे मरीज का हाथ गलती से नर्स से लग गया था। इसे बाद में बैड टच का मामला बना दिया गया।



भाजपा नेता ने महिला डॉक्टर को किया बैड टच! जान से मारने की दी धमकी

स्टाफ ने की हड़ताल

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में तनाव फैल गया था। जूनियर डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत काम बंद कर दिया था। सभी ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन भी शुरू किया था।

स्टाफ ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग रखी थी। उनका कहना था कि जब तक FIR दर्ज नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी।

28be1803-f53
28be1803-f53


नेता का बचाव

FIR दर्ज होने के बाद अनिल श्रीवास्तव समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने खुद गिरफ्तारी दी। उन्होंने खुद पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।

अनिल श्रीवास्तव का कहना था कि पूरे मामले की सच्चाई सीसीटीवी फुटेज से सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करने पर जेल जाना पड़े तो उन्हें मंजूर है। साथ ही उन्होंने बीएमसी में व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए और जनता से आंदोलन की अपील की है।

ये खबरें भी पढ़िए...

ग्वालियर में छात्रा पर आया शिक्षक का दिल, कहा- मेरी गर्लफ्रेंड बन जाओ

उज्जैन में महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, कपड़े फाड़े, बाल काटे, 11 पर FIR

क्राइम न्यूज: स्कूल में घुसकर शिक्षिका को जमीन पर पटका, गाड़ी तोड़ी, जान से मारने की दी धमकी

Tags:
  • भाजपा युवा मोर्चा
  • मेडिकल कॉलेज
  • भाजपा नेता
  • क्राइम न्यूज
  • डॉक्टर से छेड़छाड़
  • बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा