50 हजार रुपए की रिश्वत लेते खाद्य विभाग का बाबू गिरफ्तार, लोकायुक्त का एक्शन
Sandeep Kumar | Updated:
50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ बाबू
आगर में लोकायुक्त ने खाद्य विभाग के बाबू मनीष पंडिया को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। 27 लाख की पेंशन के बदले डेढ़ लाख रिश्वत मांगी थी।
समझें क्या है पूरा मामला
- आगर मालवा खाद्य विभाग के बाबू मनीष पंडिया गिरफ्तार हुए।
- उज्जैन लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई की।
- बाबू 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया।
- रिश्वत 27 लाख भुगतान के बदले मांगी गई थी।
- आरोपी ने कुल डेढ़ लाख रुपए की मांग की थी।
भुगतान के बदले मांगी गई रिश्वत
बेटे ने की थी लिखित शिकायत
शिकायत में बताया गया कि उनके पिता गोवर्धन लाल जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, आगर से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके ग्रेच्युटी, समूह बीमा और अवकाश नकदीकरण (लीव एनकैशमेंट) सहित करीब 27 लाख रुपए के लाभ लंबित हैं।
शिकायत में यह भी बताया गया कि इन भुगतानों की प्रक्रिया पूरी करने के लिए बाबू मनीष कुमार पंडिया डेढ़ लाख रुपए रिश्वत मांग रहा था। इसी शिकायत के आधार पर लोकायुक्त ने कार्रवाई शुरू की।
शिकायत सत्यापन के बाद बिछाया गया जाल
योजना के तहत शिकायतकर्ता ने आरोपित को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपए दिए। जैसे ही मनीष कुमार पंडिया ने यह राशि स्वीकार की, पहले से घात लगाए बैठी लोकायुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई की।
टीम ने कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित उसके कार्यालय में दबिश दी। इसके बाद बाबू को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
FAQ
- आगर में लोकायुक्त ने किसे गिरफ्तार किया?
लोकायुक्त पुलिस ने आगर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कार्यालय के बाबू मनीष कुमार पंडिया को गिरफ्तार किया। उसे 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। वह सहायक ग्रेड-तीन और प्रभारी लेखापाल के पद पर था। - बाबू ने कितनी रिश्वत मांगी थी?
आरोपी बाबू ने 27 लाख रुपये के लंबित सेवानिवृत्ति भुगतान जारी करने के बदले डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये दिए। यही राशि लेते हुए वह पकड़ा गया।
पटवारी 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा
रीको के सीनियर DGM रिश्वत लेते गिरफ्तार, 21 दिन बाद था रिटायरमेंट
रिश्वत मांग रहा था पटवारी, किसान ने घर में घुसकर पकड़ी गर्दन, जमकर पीटा
भ्रष्टाचार मामले में नौकरी से निकाला, 6 साल पहले 11 हजार रुपए की ली थी रिश्वत
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
By Amresh Kushwaha
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था
By Ramanand Tiwari
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
By Jageshwar Prasad