क्रिकेट खेलते समय ग्राउंड पर गिरा 15 साल का लड़का और हो गई मौत, डॉक्टरों ने बताई वजह
Raj Singh | Oct 07, 2024, 11:39 IST
the sootr
दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गए एक युवक की जमीन पर अचानक गिरने से मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में मातम का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से एक बड़ी खबर आई है। यहां क्रिकेट खेलते समय एक लड़के की अचानक मौत हो गई। युवक की मौत के बाद से परिजनों में मातम का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं डॉक्टरों ने इस मौत के पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।
बता दें कि यह घटना आगर मालवा जिले से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित सुसनेर की बताई जा रही है। यहां क्रिकेट खेलते समय अचानक एक लड़के की मौत हो गई, जिसका नाम माखन सिंह है। वह अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई और वह खेलते-खेलते जमीन पर गिर पड़ा। यह देख उसके साथ खेल रहे सभी लड़के उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। माखन को देखने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत ग्राउंड पर ही हो चुकी थी।
इस पूरी घटना पर सुसनेर थाना प्रभारी केसर राजपूत ने बताया कि माखन सिंह नाम का लड़का क्रिकेट खेलते समय बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आगे बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
ये भी खबर पढ़िए... भोपाल में 1814 करोड़ की ड्रग्स बरामद, NCB और ATS गुजरात की टीम ने दो को किया गिरफ्तार
माखन के शव का पोस्टमार्टम करने वाले पैनल में से एक डॉक्टर ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत हो सकती है। सिर पर कोई चोट नहीं दिख रही थी और शरीर पर भी कोई चोट के निशान नहीं थे। खबरों की मानें तो लड़का अपने मामा के घर पर रहता था।
बता दें कि यह ऐसा पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। कुछ दिन पहले ही इंदौर के छप्पन दुकान इलाके में 32 वर्षीय इंजीनियर अर्पित पांचाल की साइलेंट अटैक से मौत हो गई थी। बीते दिन ही दिल्ली के शाहदरा इलाके में रामलीला में भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक कलाकार की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।
ग्राउंड पर ही हो चुकी थी मौत
मामले की जांच जारी
ये भी खबर पढ़िए... भोपाल में 1814 करोड़ की ड्रग्स बरामद, NCB और ATS गुजरात की टीम ने दो को किया गिरफ्तार
मौत की क्या हो सकती है वजह?
इंदौर-दिल्ली में कुछ ऐसा ही मामला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari