एनेस्थीसिया का हाई डोज और 23 दिन का संघर्ष, नहीं रहीं डॉ. रश्मि

Anjali Dwivedi | Jan 05, 2026, 18:12 IST
Share
aiims bhopal dr rashmi verma death
aiims bhopal dr rashmi verma death

भोपाल एम्स की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रश्मि वर्मा जिंदगी की जंग हार गईं। काम के दबाव और गुटबाजी के चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया था। मामले में HOD पर गिरी थी गाज।

भोपाल न्यूज: भोपाल एम्स (AIIMS) में पिछले 23 दिनों से वेंटिलेटर पर मौत से जूझ रहीं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रश्मि वर्मा जिंदगी की जंग हार गईं। अस्पताल के जिस ICU में वे मरीजों को जीवनदान देती थीं, वहीं उन्होंने 5 जनवरी सोमवार को अंतिम सांस ली। एक मेधावी डॉक्टर के इस तरह चले जाने से न केवल एक करियर का अंत हुआ है, बल्कि संस्थान की आंतरिक व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

23 दिनों की लंबी जद्दोजहद

डॉ. रश्मि की जिंदगी में दुखों का यह पहाड़ करीब तीन सप्ताह पहले टूटा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर एनेस्थीसिया का हाई डोज इंजेक्शन खुद को लगा लिया था।

उस जानलेवा डोज के कारण उनका हृदय कुछ पलों के लिए थम गया और दिमाग तक ऑक्सीजन की सप्लाई रुकने से ब्रेन डैमेज हो गया। एम्स के डॉक्टरों की टीम ने 23 दिनों तक उन्हें बचाने की हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

क्या था मामला

भोपाल एम्स के ट्रॉमा और इमरजेंसी विभाग में काम करने वाली डॉ. रश्मि वर्मा ने ड्यूटी के बाद घर लौटकर जहरीला इंजेक्शन लगा लिया। थोड़ी देर बाद वे बेहोश मिलीं और फिर उन्हें गंभीर हालत में एम्स लाया गया था।

ये खबर भी पढ़ें...भोपाल एम्स डॉक्टर सुसाइड अटेम्प्ट केस: आखिर कौन सा सीरियस मिसकंडक्ट किया था डॉ. रश्मि वर्मा ने

क्या हुआ था भोपाल एम्स में…

TheSootr को मिली जानकारी के अनुसार 10 सितंबर 2025 की शाम करीब पांच बजे उन्हें एक नोटिस दिया गया। नोटिस था- ‘सीरियस मिसकंडक्ट’ का… डॉ. रश्मि ने आखिर ऐसा क्या किया था, जो ऐसा नोटिस जारी किया गया? इधर अपने लिखित जवाब में डॉ. रश्मि ने इस नोटिस को अपमानजनक बताया। उन्होंने कहा कि यह भाषा उनके लिए बेहद पीड़ादायक और झकझोरने वाली थी। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने जानबूझकर कोई नियम नहीं तोड़ा। नोटिस के बाद वे गहरे तनाव में चली गईं।
bhopal-aiims-doctor-rashmi-verma-suicide-attempt
bhopal-aiims-doctor-rashmi-verma-suicide-attempt


ये खबर भी पढ़ें...दिग्विजय सिंह बोले- इंदौर में लोग मर रहे और पार्षद झूला झूल रहे

क्या सिस्टम बन गया डॉ. रश्मि के जान का दुश्मन?

डॉ. रश्मि के इस कठोर कदम के पीछे जो वजहें सामने आ रही हैं, वे बेहद विचलित करने वाली हैं। चर्चा है कि वह लंबे समय से काम के अत्यधिक बोझ और विभाग के भीतर चल रही कथित गुटबाजी से मानसिक रूप से परेशान थीं।

यह विडंबना ही है कि दूसरों का तनाव दूर करने वाली एक डॉक्टर खुद संस्थान के भीतर की खींचतान का शिकार हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी हस्तक्षेप किया है और एक गोपनीय जांच कमेटी का गठन किया है।

ये खबर भी पढ़ें...इंदौर नगर निगम के 150 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले में आरोपी अभय राठौर, ठेकेदारों ने चली ये चाल

प्रशासन का कड़ा एक्शन और संस्थान में पसरा मातम

डॉ. रश्मि के इस कदम के बाद एम्स प्रशासन ने एनेस्थीसिया विभाग के HOD डॉ. मोहम्मद यूनुस को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। 5 जनवरी सोमवार को जैसे ही डॉ. रश्मि के निधन की खबर फैली, पूरे अस्पताल परिसर में सन्नाटा पसर गया।

ये खबर भी पढ़ें...एमपी में साइबर ठगी का आतंक, एक साल में 581 करोड़ रुपए ठगे

इंसाफ की गुहार और एक बेटी की अंतिम विदाई

डॉ. रश्मि का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। एक होनहार बेटी जिसने समाज सेवा के लिए डॉक्टरी का पेशा चुना था, उसका इस तरह खामोश हो जाना कई गहरे सवाल छोड़ गया है।

दिल्ली के गलियारों से लेकर भोपाल की गलियों तक आज सिर्फ एक ही चर्चा है कि आखिर एक डॉक्टर को आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाने पर किसने मजबूर किया? डॉ. रश्मि वर्मा एम्स

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • भोपाल
  • भोपाल एम्स
  • AIIMS
  • भोपाल एम्स डॉक्टर सुसाइड अटेम्प्ट केस
  • डॉ. रश्मि वर्मा एम्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज