मौसम खराब होने से एयर इंडिया और इंडिगो की फ्लाइट हवा में अटकी

Jitendra Shrivastava | May 10, 2024, 18:37 IST
Share
THRSOOTR
THRSOOTR

खराब मौसम की वजह से शुक्रवार को हवाई यात्री परेशान रहे। दिन में हवा का प्रेशर अधिक होने की वजह से एयर इंडिया की फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी।वहीं, रात को इंडिगो की फ्लाइट डेढ़ घंटे बाद बीच रास्ते से लौट आई।

BHOPAL. मौसम खराब होने की वजह से शुक्रवार को हवाई सफर करने वाले भोपाल के यात्री परेशान रहे। शाम 4 बजे दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया ( Air India ) की फ्लाइट नंबर 433 खराब मौसम की वजह से भोपाल एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी। हवा का दबाव अधिक होने की वजह से यह करीब एक घंटे आसमान में ही चक्कर लगाती रही। विमान में फ्यूल कम होता देख इसे नागपुर लैंड कराया गया। वहीं, रात नौ बजे भोपाल से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट डेंढ घंटे बाद बीच रास्ते से ही लौट आई।

खराब मौसम की वजह से भेजना पड़ा नागपुर

एयर इंडिया की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को शु्क्रवार शाम 4 बजे भोपाल में लैंड करना था। यह तय समय पर आ तो गई, लेकिन हवा का दबाव अधिक होने की वजह से इसे भोपाल में लैंड नहीं कराया जा सका। करीब एक घंटे तक यह भोपाल के ऊपर चक्कर लगाती रही। इस दौरान फ्लाइट में ईंधन यानी एटीएफ तेजी से कम होने लगा। चूंकि, मौसम की क्लीयरेंस मिलती नहीं दिख रही थी, तो आनन-फानन में फ्लाइट को नागपुर के लिए डायवर्ट किया गया।

यात्री परेशान

एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से आए भोपाल के यात्री नागपुर एयर पोर्ट पर फंसे हुए हैं। वहीं, भोपाल एयर पोर्ट पर दिल्ली जाने वाले यात्री फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। मौसम की क्लियरेंस मिलने पर नागपुर से फ्लाइट को भोपाल भेजा जाएगा। यह फ्लाइट शाम साढ़े सात बजे भोपाल आई।

Tags:
  • AIR INDIA
  • एयर इंडिया
  • दिल्ली वाली फ्लाइट नंबर 433
  • फ्लाइट को नागपुर लैंड कराया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari