पुलिस होती कौन है हमें रोकने वाली? AISF कार्यकर्ता श्रावणी का बड़ा आरोप, इटारसी हिरासत से हाईकोर्ट तक की पूरी कहानी
Neel Tiwari | Oct 13, 2026, 21:02 IST
AISF कार्यकर्ता की हिरासत पर विवाद
दिल्ली में प्रदर्शन के लिए जा रहीं AISF कार्यकर्ता श्रावणी बुवा ने इटारसी में हिरासत, मारपीट और मेडिकल सुविधा नहीं मिलने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका का निपटारा हो चुका है। श्रावणी ने द सूत्र से बातचीत में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
इटारसी में हिरासत से हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला
मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे और जस्टिस विवेक जैन की डिविजन बेंच में हुई। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता शुभम मिश्रा ने पक्ष रखा।
सरकार ने चुना महिलाओं को घर पहुंचाने का विकल्प
पुणे से जबलपुर आने में करीब 16 हजार रुपए खर्च होने की बात कहते हुए उन्होंने बताया कि आर्थिक परेशानी के कारण वह वहां नहीं पहुंच सकीं।
वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई से जुड़ी थीं, लेकिन वकीलों के निर्देश पर उन्होंने खुद कोर्ट के सामने अपना पक्ष नहीं रखा। उनकी ओर से अधिवक्ता शुभम मिश्रा ने पुलिस के व्यवहार से जुड़े तथ्यों को कोर्ट के सामने रखा।
हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा किया, आगे की कार्रवाई की स्वतंत्रता
इस मामले में याचिकाकर्ताओं की ओर से पुलिस के कथित व्यवहार की जानकारी रखी गई। कार्यकर्ता हिरासत में कथित दुर्व्यवहार, चोट और इलाज संबंधी शिकायतों पर कानूनी कार्रवाई कर सकती हैं।
हालांकि कानूनी जानकार इस सुनवाई पर अपनी चिंता जाता रहे है। उनके अनुसार बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका कामाख्या जी यही होता है कि अवैध रूप से हिरासत में लिए गए व्यक्ति को कोर्ट के सामने पेश किया जाए। लेकिन यहां पर वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ी कार्यकर्ताओं से भी कोर्ट ने कोई पुष्टि नहीं की और उनका पक्ष नहीं लिया।
पुलिस होती कौन है तय करने वाली कि हमें कहां जाना है?
श्रावणी ने सवाल उठाया कि यदि उनके खिलाफ कोई आरोप या सबूत नहीं था, तो उन्हें यात्रा करने से क्यों रोका गया? उन्होंने कहा- आप होते कौन हैं हमें रोकने वाले कि हम कहां जाएं? श्रावणी के मुताबिक, उनका प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए था। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई और हिरासत के दौरान हुए व्यवहार पर सवाल उठाए।
ट्रेन के लेडीज कोच से घसीटकर बाहर निकाला
श्रावणी का दावा है कि उन्हें वैन और बस से एक बैंक्वेट हॉल में ले जाया गया। शुरुआत में उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि वह जगह कहां है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके फोन काफी देर तक उनके पास नहीं रहने दिए गए, जिससे वह अपने परिवार को अपनी स्थिति नहीं बता सकीं।
उनके मुताबिक, वे सोशल मीडिया पर लाइव आकर कार्रवाई की जानकारी साझा कर रहे थे।
मारपीट, कपड़े फाड़ने और मेडिकल सुविधा नहीं देने के आरोप
उन्होंने पानी और जरूरी सुविधाएं नहीं मिलने तथा सामान कई घंटों तक वापस नहीं किए जाने का भी दावा किया। ये आरोप श्रावणी के बयान पर आधारित हैं। पुलिस का पक्ष और इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।
प्रीति के पैर में लिगामेंट टियर, बाद में चला पता
उन्होंने बताया कि परिवार को उनकी स्थिति की जानकारी नहीं मिल पा रही थी, इसलिए उनके भाई ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की। श्रावणी के अनुसार, हिरासत के दौरान वे यह भी नहीं जानती थीं कि उन्हें कहां रखा गया है।
पुलिस पर भरोसा नहीं था, जबलपुर में पेश होना चाहती थी
लेकिन उनके मुताबिक, पुलिस ने उनकी मांग स्वीकार नहीं की और उन्हें घर छोड़ने का विकल्प चुना। श्रावणी ने यह भी आरोप लगाया कि कई लोगों को एक छोटी ट्रैवलर में बैठाकर ले जाया गया और रास्ते में खाने की व्यवस्था भी उन्हें खुद करनी पड़ी। इन आरोपों पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
अब आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर
श्रावणी ने द सूत्र से बातचीत में पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनके आरोपों की जांच, संबंधित मेडिकल दस्तावेजों और पुलिस के पक्ष से घटना के सभी पहलुओं की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
FAQs:
- इटारसी में हिरासत में लिए गए महिला कार्यकर्ताओं के मामले में क्या हुआ?
इटारसी में दिल्ली जा रही महिला कार्यकर्ताओं श्रावणी बुवा और प्रीति प्रशांत लोधे को हिरासत में लिया गया था। उनकी ओर से हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की गई, जिसमें उनके कोर्ट में पेश करने की मांग की गई थी। - सरकार ने कोर्ट में महिलाओं को घर जाने का विकल्प क्यों चुना?
सरकार ने कोर्ट में बताया कि उन्होंने महिलाएं को घर पहुंचाने का विकल्प चुना, जबकि याचिकाकर्ताओं ने जबलपुर हाईकोर्ट में पेश होने की इच्छा जताई थी। साथ ही, आर्थिक कठिनाई के कारण श्रावणी इन्टर्नेट के माध्यम से कोर्ट की सुनवाई में शामिल हुईं। - महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर क्या आरोप हैं?
महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मारपीट, कपड़े फाड़ने, चिकित्सा सहायता न देने और हिरासत के दौरान दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। श्रावणी ने कहा कि प्रीति के पैर में लिगामेंट टियर हुआ है और उन्हें चिकित्सा सुविधा नहीं दी गई।
CG Top News: CM हाउस के बाहर हंगामा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक, मंत्रालय में 162 कर्मचारियों के तबादले समेत पढ़े बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
Rajasthan Top News: जयपुर जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ के इस अभयारण्य में आएंगे 50 काले हिरण, जंगल सफारी की तैयारी, स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
By Umeshwari Baghel
सिवनी में 46 नवजातों की मौत का दावा: भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार की व्यवस्था पर उठाए सवाल, सीएम से जांच की मांग
By Atul Dwivedi
MP 108 Ambulance Service: एम्बुलेंस सेवा के करोड़ों के भुगतान पर उठे सवाल, लोकायुक्त की एंट्री से बढ़ी हलचल
By Ramanand Tiwari
आबकारी आयुक्त को भारी पड़ी मनमानी, हाईकोर्ट ने लगाया 2 लाख हर्जाना, ब्याज समेत लौटानी होगी रकम
By Mukesh Sharma
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से झटका : चुनाव याचिका में नई मांग खारिज, अब 3 नवंबर को होगी सुनवाई
By Umeshwari Baghel