80 लाख की कार और लग्जरी लाइफ, कैसे 10वीं पास अजय ने की 25 करोड़ की ठगी
Siddhi Tamrakar | Jan 06, 2025, 15:44 IST
mp rajasthan fraud news
अजय राठौर और आदित्य पालीवाल ने नकली कंपनियों के जरिए निवेश का झांसा देकर 12 जिलों के 950 लोगों से करोड़ों की ठगी की। वहीं, इस मामले को लेकर अभी पुलिस जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...
मध्य प्रदेश और राजस्थान के 950 लोगों के साथ 25 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के मुख्य आरोपी मल्हारगढ़ के अजय राठौर और पिपलियामंडी के आदित्य पालीवाल बचपन के दोस्त निकले। बता दें अजय केवल 10वीं तक पढ़ा है और उसने मुंबई में तीन साल तक ट्रेडिंग की ट्रेनिंग ली थी। वहीं, आदित्य ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। दोनों ने मिलकर नकली कंपनियों के जरिए निवेश का झांसा देकर 12 जिलों के 950 लोगों को ठगा है।
खबर सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी सक्रिय हुई और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के साथ आरोपी अजय राठौर की तस्वीरें साझा करते हुए सरकार पर सवाल खड़े किए। वहीं, फरार चल रहे अजय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर लिखा था,"आएगी तो बीजेपी ही।"
अजय राठौर के पिता महेश कुमार राठौर ने थाने में आवेदन देते हुए बताया कि उनके बेटे की गलत हरकतों के चलते उन्होंने उसे तीन साल पहले ही संपत्ति से बेदखल कर दिया था। उन्होंने कहा, "मेरा उससे कोई संबंध नहीं है, लेकिन उसके कारण रोज लोग घर आकर झगड़ा कर रहे हैं।"
मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद ने कहा कि आरोपियों अजय और आदित्य की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय हैं। तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। साथ ही, जनता से अपील की गई है कि ऐसे लालच और प्रलोभन में आकर निवेश करने से बचें।
निवेशकों का कहना है कि यदि पुलिस ने 23 नवंबर को दी गई शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की होती, तो दोनों आरोपी अब तक पकड़े जा चुके होते। नारायणगढ़ के विनय कुमठ, झार्डा के प्रदीप तिवारी, हेमंत तिवारी, भरत देवड़ा और अन्य निवेशकों ने बताया कि उस समय 150-200 लोग अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के पास गए थे।
निवेशकों ने यह भी बताया कि जब वायडी नगर थाना प्रभारी संदीप सिंह मंगोलिया ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया, तो उन्होंने कांग्रेस नेता सोमिल नाहटा के जरिए राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह से संपर्क किया। इसके बाद ही पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
'दो साल दो, पूरी जिंदगी घर बैठे खाओ'
इन दोनों का निवेशकों को आकर्षित करने का तरीका सीधा था। वे कहते थे, "दो साल हमें दो, पूरी जिंदगी आराम से घर बैठे खाओ।" अजय अपनी 80 लाख रुपए की जगुआर कार और आदित्य बंदूकधारी सुरक्षाकर्मियों के साथ घूमने का रौब दिखाकर लोगों को प्रभावित करता था। इस दिखावे से प्रेरित होकर लोग उनके जाल में फंसते चले गए।
डिप्टी सीएम के साथ आरोपी की फोटो
परिवार ने तोड़ा नाता
आरोपियों की तलाश जारी
समय रहते कार्रवाई होती तो बच जाते
निवेशकों ने यह भी बताया कि जब वायडी नगर थाना प्रभारी संदीप सिंह मंगोलिया ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया, तो उन्होंने कांग्रेस नेता सोमिल नाहटा के जरिए राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह से संपर्क किया। इसके बाद ही पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग