पूर्व मंत्री और वरिष्ठ BJP विधायक अजय विश्नोई बोले निगम, मंडल में विधायकों की नियुक्ति नहीं हो

Sanjay Gupta | Sept 08, 2025, 20:14 IST
Share
bjp-mla-ajay-vishnoi-opposes-appointments-in-corporations-boards
Photograph: (The Sootr)

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने इंदौर में कहा कि 75 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्ति कोई पार्टी नीति नहीं है, बल्कि यह केवल प्रेस की लाइन है। इसके अलावा, उन्होंने निगम और मंडल में विधायकों की नियुक्ति पर अपनी असहमति व्यक्त की।

INDORE. मप्र प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई सोमवार को इंदौर में थे। समिति की बैठक के बाद वह स्टेट प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में शामिल हुए और मीडिया से चर्चा की। इस दौरान 75 साल की सीमा, मंत्री नहीं बनने के कारण के साथ आने वाले दिनों में निगम मंडल नियुक्तिपर अपनी राय रखी।

75 साल की उम्र सीमा पर बोले विश्नोई

राजनीति से 75 साल में विदाई पर वह बोले कि- 75 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्ति ना तो संघ की लाइन है और ना बीजेपी की। यह सिर्फ प्रेस की लाइन है। चुनाव के समय सिर्फ सत्ता में आना और जीत मायने रखती है, उम्मीदवारों की उम्र नहीं।

निगम-मंडल में विधायक नहीं आएं

मप्र में चल रही निगम, मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियों की दौड़ के बीच में बीजेपी विधायकविश्वनोई ने कहा कि मध्यप्रदेश में निगम मंडलके पदाधिकारियों की नियुक्ति जल्दी होना चाहिए और उन पर विधायकों की नियुक्ति नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें... प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ याचिका की पैरवी करने वाले सुयश मोहन गुरु बने डिप्टी सॉलिसिटर जनरल

सिंधिया के करीबी मंत्री बने, आप नहीं बने

अपने सहित बीजेपी के अनेक वरिष्ठ विधायकों के मंत्री न बन पाने और सिंधिया गुट में अपेक्षाकृत जूनियर विधायकों के मंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके जैसे विधायकों के पास योग्यता तो थी लेकिन योग नहीं था।

प्रदेश में बीजेपी की लगातार सफलता के कारण प्रदर्शन का दबाव न होने पर विश्नोई ने कहा कि परफॉर्मेंस प्रेशर हमेशा रहना चाहिए। सत्ता या संगठन में गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि सब कुछ बढ़िया चल रहा है। राहुल गांधी के उपराष्ट्रपति चुनाव के बीच विदेश जाने को लेकर भी उन्होंने चुटकी ली कि बीच युद्ध में सेनापति भाग जाता है।

ये भी पढ़ें... 20 IPS के Transfer: 18 डीआईजी के तबादले, धार और अशोकनगर के एसपी बदले

एमवाय में चूहे काटने और नवजात मौत पर यह कहा

इंदौर एम. वाय. में चूहों द्वारा काटे जाने से शिशुओं की मौत हद दर्जे की लापरवाही हैष विश्नोई ने कहा कि इस घटना की निंदा के लिए शब्द छोटे हैं। इस लापरवाही के ज़िम्मेदारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रदेश के शहरों विशेषकर इंदौर, जबलपुर आदि में ज़रा सी बारिश के बाद सड़कों पर तालाब बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा जल भराव सिर्फ प्रदेश के शहरों में नहीं बल्कि देश भर के शहरों में हो रहा है। भारत एक विकासशील देश है तथा बजट टुकड़ों में मिलता है, जिससे संपूर्ण योजना एक साथ बनाना संभव नहीं होता। कार्यक्रम के दौरान स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल व अन्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें... RPSC ने परीक्षा के प्रश्न-पत्रों को बताया पूरी तरह सुरक्षित, कहा-अफवाहों पर लेंगे सख्त एक्शन

मेट्रो पर बोले कहां से अंडरग्राउंड लें सुझाव मिले हैं

इसके पहले विश्नोई ने मीडिया से चर्चा में कहा कि इस बात के लिए सुझाव मिले हैं कि इंदौर में मेट्रो कहां से अंडरग्राउंड होना चाहिए। वहीं समिति सदस्य व बदनावर से कांग्रेस विधायक भंवरसिंह शेखावत ने कहा कि मेट्रो जल्द तय होना चाहिए कहां से इसे अंडरग्राउंड लिया जाए। जहां से कम से कम व्यापारी प्रभावित हो और चौड़ाई अधिक हो।

अभी तक मेट्रो का फैसला नहीं हो पाया है, अंडरग्राउंड ले जाने से लागत बढ़ेगी और व्यापारी भी तैयार नहीं है, इससे भारी नुकसान होगा। शेखावत ने बीआरटीएस बनाने और फिर तोड़े जाने के खर्च पर आपत्ति ली तो वहीं सुपर कॉरिडोर पर पानी भरने को लेकर भी आपत्ति ली।

ये भी पढ़ें... इंदौर MGM DEAN घनघोरिया पर कार्रवाई में मुश्किल, वो पूर्व मंत्री के दामादजी हैं, विभागाध्यक्ष, कंपनी, अधीक्षक सबका बचाव

स्मार्ट सिटी में पैसा खर्चा लेकिन काम दिख नहीं रहा

शेखावत ने कहा कि स्मार्ट सिटी को लेकर सबसे ज्यादा आपत्ति है, इसमें खूब पैसा खर्च हुआ है लेकिन काम कहां हुआ, यह दिख ही नहीं रहा है। ठीक है इंदौर में राजबाड़ा में काम हुआ लेकिन राजबाड़ा ही तो पूरा इंदौर नहीं है। स्मार्ट सिटी में सबसे बेकार काम हुआ है। बार-बार राजबाड़ा, गोपाल मंदिर में काम बताते हैं और जनता का पैसा खर्चा किया गया।



Tags:
  • बीजेपी विधायक
  • अजय विश्नोई
  • मंत्री
  • निगम मंडल
  • मध्यप्रदेश में निगम मंडल
  • निगम मंडल नियुक्ति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा