पूर्व IFS बेलवाल ने किसे सिखाई सिलाई, कहां जलीं अगरबत्ती, होगी सबकी जांच
Rohit Sahu | Apr 07, 2025, 11:04 IST
belwal
अजीविका मिशन में अनियमित नियुक्तियों और वित्तीय गड़बड़ियों पर एफआईआर हुई। नेहा मारव्या की रिपोर्ट और कैग ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर अब सभी चीजों की जांच होगी।
मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (MP State Rural Livelihood Mission) में अनियमित नियुक्तियों और वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप में पूर्व IFS बेलवाल पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस कार्रवाई का मुख्य आधार आईएएस नेहा मारव्या (IAS Neha Marwya) की जांच रिपोर्ट और कैग (CAG) की ऑडिट रिपोर्ट बनी है।
![ladli behna yojana the sootr]()
ईओडब्ल्यू (EOW - आर्थिक अपराध शाखा) को जांच में पता चला है कि बेलवाल के कार्यकाल में कई योजनाओं में अनियमितताएं हुईं। जिसमें स्कूल गणवेश सिलाई योजना (School Uniform Stitching Scheme), कम्युनिटी बेस्ड माइक्रो बीमा योजना (Community Based Micro Insurance Scheme), अगरबत्ती मशीन खरीदी (Incense Stick Machine Purchase) शामिल हैं। इसके अलावा तहसील स्तर पर भी कई गड़बड़ियां हुईं।
नेहा मारव्या की 58 पन्नों की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर संविदा नियुक्तियां की गईं।नियुक्तियों की चयन पद्धति, योग्यता, और अनुभव के नियम मिशन कार्यालय ने अपने स्तर पर ही तय किए थे। सुषमा रानी शुक्ला को अनुचित लाभ पहुंचाते हुए उन्हें राज्य परियोजना प्रबंधक (State Project Manager) जैसे उच्च पद पर नियुक्त किया गया। अब आईएएस नेहा मारव्या की रिपोर्ट के आधार पर सभी मामलों की जांच होगी।
सुषमा रानी शुक्ला को जानबूझकर चयन परीक्षा में सबसे ज्यादा अंक (40/50) दिए गए। मूल्यांकन पत्र पर मूल्यांकनकर्ता के हस्ताक्षर नहीं थे। आवेदन में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान हैदराबाद का फर्जी प्रमाण पत्र टैच किया गया।
यह भी पढ़ें: पूर्व IFS ललित मोहन बेलवाल का कमाल, चहेतों को नौकरी देने मन से ही बना लिया HR MANUAL
यह भी पढ़ें: आजीविका मिशन में गड़बड़ी: इकबाल सिंह बैंस के करीबी रिटायर्ड IFS बेलवाल के खिलाफ EOW में केस दर्ज
thesootr links
ladli behna yojana the sootr
एफआईआर में नामजद अफसर
आजीविका मिशन घोटाले को लेकर पूर्व आईएफएस समेत कई लोगों पर FIR हुई है। इस FIR में पूर्व IFS ललित मोहन बेलवाल (तत्कालीन सीईओ), विकास अवस्थी, सुषमा रानी शुक्ला (राज्य परियोजना प्रबंधक पद ) के नाम शामिल हैं।
किन योजनाओं में गड़बड़ियां?
नियुक्तियों में कैसे हुई अनियमितता?
सुषमा रानी शुक्ला को कैसे दिया गया फायदा?
यह भी पढ़ें: पूर्व IFS ललित मोहन बेलवाल का कमाल, चहेतों को नौकरी देने मन से ही बना लिया HR MANUAL
यह भी पढ़ें: आजीविका मिशन में गड़बड़ी: इकबाल सिंह बैंस के करीबी रिटायर्ड IFS बेलवाल के खिलाफ EOW में केस दर्ज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman