इंदौर में शराब के नशे में दो हत्या के आरोपी अजीत लालवानी को राज्य स्तरीय कमेटी में लिया
Sanjay Gupta | Apr 01, 2025, 11:02 IST
THESOOTR
इंदौर में मई 2023 में हुई दो हत्याओं के आरोपी अजीत लालवानी को बीजेपी सरकार ने राज्य स्तरीय कमेटी का सदस्य बना लिया है। उन्हें केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की राज्य स्तरीय विकास समन्वय व निगरानी समिति दिशा कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
इंदौर में मई 2023 में दो लोगों की हत्या (एक मासूम और एक व्यापारी) के आरोपी अजीत लालवानी (जैन) को बीजेपी सरकार ने राज्य स्तरीय कमेटी में ले लिया है। यहीं नहीं कमेटी में शामिल होते ही लालवानी के समर्थकों ने बीजेपी नेताओं को धन्यवाद देते हुए विज्ञापन भी जारी कर दिया, जबकि खुद बीजेपी इस घटना से लालवानी के खिलाफ आई थी। वहीं कांग्रेस इस मामले में हमलावर हुई है।
लालवानी को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की राज्य स्तरीय विकास समन्वय व निगरानी समिति दिशा कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इसकी अध्यक्षता सीएम डॉ. मोहन यादव करते हैं। सदस्य बनते ही जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन, जेएसजी अहिल्या रीजन, इल्वा द्वारा उन्हें बधाई संदेश देते हुए विज्ञापन जारी किए गए हैं।
खबर यह भी...इंदौर में सीएम मोहन यादव बोले- सोनिया गांधी ने शिक्षा नीति पर नादान से लेख लिखवाया
मई 2023 में हुए इस हादसे से पूरा शहर हिल गया था। इस मामले में जब लालवानी की गिरफ्तारी नहीं हुई और धाराएं कम लगी तो विधायक रमेश मेंदोला ने तत्कालीन सीपी मकरंद देउस्कर से मुलाकात की। इस मामले में लालवानी पर सख्ती करने की मांग की और धाराएं भी बढ़वाईं। इसके बाद लालवानी गिरफ्तार हुए और करीब एक महीने जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिली।
बीते साल एमजीएम मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक बिल्डिंग में हुई हैलोवीन पार्टी में लालवानी परिवार का लिंक आया था। कांग्रेस से बीजेपी में गए अक्षय बम के साथ ही लालवानी के सुपुत्र अभिषेक भी इसमें शामिल थे। लेकिन यहां भी प्रभाव चला और कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई।
खबर यह भी...इंदौर का नगर निगम हुआ हजार करोड़ी, पहली बार राजस्व वसूली में बना रिकॉर्ड
लालवानी बीजेपी के एक बड़े नेता के करीबी हैं, जो पहले केंद्र में मंत्री रह चुके हैं और अब दक्षिण के एक राज्य में बड़े पद पर हैं। उनका इनके घर आना-जाना भी है। इस करीबी होने का ही लाभ लालवानी परिवार को हमेशा मिलता रहा है। माना जा रहा है इस नियुक्ति के लिए भी उनका ही आशीर्वाद लालवानी को मिला है।
खबर यह भी...इंदौर से सलमान खान को मिला हिंदू धर्म अपनाने का निमंत्रण, राम मंदिर की आकृति वाली पहनी थी घड़ी
जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल और सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के गिरीश जोशी ने इस मामले में कहा कि बीजेपी में जो जितना बड़ा आरोपी, उसे उतना ही बड़ा पद मिलता है। शराब पीकर दो वैश्य समाजजनों की हत्या और दो को गंभीर घायल कर चुके लालवानी को बीजेपी ने उपकृत किया है। जो उनका चाल, चरित्र, चेहरा बताती है। खुद बीजेपी नेता ही उन पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के पास गए थे और अब उसे ही उपकृत किया गया।
इस कमेटी में आए लालवानी
खबर यह भी...इंदौर में सीएम मोहन यादव बोले- सोनिया गांधी ने शिक्षा नीति पर नादान से लेख लिखवाया
विधायक रमेश मेंदोला ने बढ़वाई थी धाराएं
बेटे ने करवाई थी हैलोवीन पार्टी
खबर यह भी...इंदौर का नगर निगम हुआ हजार करोड़ी, पहली बार राजस्व वसूली में बना रिकॉर्ड
बीजेपी के एक नेता के करीबी होने का फायदा
खबर यह भी...इंदौर से सलमान खान को मिला हिंदू धर्म अपनाने का निमंत्रण, राम मंदिर की आकृति वाली पहनी थी घड़ी
कांग्रेस ने कसा तंज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari