इंदौर में सीएम मोहन यादव बोले- सोनिया गांधी ने शिक्षा नीति पर नादान से लेख लिखवाया
Sanjay Gupta | Mar 31, 2025, 23:31 IST
cm mohan yadav responds to sonia gandhi allegations education policy
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बीजेपी की राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर उठाए गए गंभीर आरोपों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने इसे सोनिया गांधी के सीमित ज्ञान का परिणाम बताते हुए कांग्रेस को घेरा।
INDORE. कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा एक लेख के जरिए बीजेपी की राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे केंद्रित, व्यावसायिक और सांप्रदायिक बताते हुए आलोचना की है। इस पर अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाब दिया है। उन्होंने इस मुद्दे पर सोमवार रात को इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा कर जवाब दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह श्रीमती सोनिया के गांधीजी के सीमित ज्ञान का यह दुष्परिणाम है। कांग्रेस ने शिक्षा का मजाक बनाकर रखा था जिसकी पोल इस शिक्षा नीति से खुल गई। कांग्रेस के समय दो शिक्षा नीति आई जिसमे लार्ड मैकाले के समय की ही नीति का रैपर बदला गया। इसमें स्वतंत्रता सेनानियों के साथ अन्याय हुआ और आक्रांताओं को महान बताया। नई नीति में अब हम आराध्यों को याद कर सकते हैं, उनकी नीति ने केवल बेरोजगारों की फौज बढ़ाने का काम किया था। केंद्र में यह नीति 2020 में पास होने के बाद इसे मप्र में सबसे पहले लागू किया तब मैं ही शिक्षा मंत्री था। इस नीति को दो लाख लोगों से बात करके बनाया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि दुर्भाग्य से सोनिया गांधी ने सभी विद्वान का माखौल उड़ाया है। उन्हें सभी से माफी मांगना चाहिए, किसी समझदार से लेख लिखवाती तो ठीक रहता, नादान से लेख लिखवाकर ज्ञान बताने का काम किया वह उनके लिए और कांग्रेस पार्टी के लिए ठीक नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें...
विक्रम यूनिवर्सिटी में इस डिग्री से नवाजे जाएंगे सीएम मोहन यादव, हेरिटेज होटल का करेंगे लोकार्पण
वक्फ एक्ट को लेकर सीएम ने कहा कि हमने तो इस एक्ट के जरिए ज्यूडिशरी सिस्टम को मजबूत करने का काम किया है, क्योंकि यही एक कानून था जिसे ज्यूडिशरी से अलग रखा गया था। कांग्रेस ने देश के फेडरम सिस्टम का मजाक बनाया था। कांग्रेस केवल मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए झूठ बोलती, वह मुस्लिम और देश दोनों का बुरा कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें...
सीएम मोहन यादव ने 1369 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, दिए 49-49 हजार के चेक
धार्मिक शहरों में एक अप्रैल से हो रही शराब बंदी को लेकर सीएम ने कहा कि मां देवी अहिल्या की नगरी महेश्वर में हुई कैबिनेट में जो फैसला लिया था, उसे हमने लागू किया है और इसे पूरे समाज ने पसंद किया है। क्योंकि हमारी सोच थी कि पूरे शहर में धार्मिक नगरी में यह बंद होना चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें...
सीएम मोहन यादव का बुलडोजर एक्शन पर बड़ा बयान, बोल गए ये बड़ी बात
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, नहीं लगेगा कोई नया टैक्स, अगले 5 साल में डबल होगा बजट
सीएम मोहन यादव | education policy | इंदौर न्यूज | Indore News
यह बोले सीएम डॉ. मोहन यादव-
उन्होंने आगे कहा कि दुर्भाग्य से सोनिया गांधी ने सभी विद्वान का माखौल उड़ाया है। उन्हें सभी से माफी मांगना चाहिए, किसी समझदार से लेख लिखवाती तो ठीक रहता, नादान से लेख लिखवाकर ज्ञान बताने का काम किया वह उनके लिए और कांग्रेस पार्टी के लिए ठीक नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें...
विक्रम यूनिवर्सिटी में इस डिग्री से नवाजे जाएंगे सीएम मोहन यादव, हेरिटेज होटल का करेंगे लोकार्पण
मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए झूठ बोलती है कांग्रेस
"हमे गर्व है कि हमने मध्यप्रदेश में सबसे पहले शिक्षा नीति को लागू किया , उस समय में शिक्षा मंत्री था...
बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड रहा है कि सोनिया गांधी जी ने शिक्षा नीति पर सवाल उठाकर विद्वानों का अपमान किया है...
उन्हें माफ़ी माँगना चाहिये..
उन्होंने किसी नादान से लेख… pic.twitter.com/MFIS38tsLH
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) March 31, 2025
सीएम मोहन यादव ने 1369 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, दिए 49-49 हजार के चेक
धार्मिक शहरों में शराबबंदी को समाज ने किया पसंद
ये खबर भी पढ़ें...
सीएम मोहन यादव का बुलडोजर एक्शन पर बड़ा बयान, बोल गए ये बड़ी बात
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, नहीं लगेगा कोई नया टैक्स, अगले 5 साल में डबल होगा बजट
सीएम मोहन यादव | education policy | इंदौर न्यूज | Indore News
बिप्लब देब का सख्त संदेश: गुटबाजी पर दी मोहलत, बड़ा सवाल, एमपी बीजेपी में फरमान मानेगा कौन?
By Ramanand Tiwari
अमित शाह के भोपाल दौरे में सौगातें ही नहीं, MP के सहकारिता मॉडल की भी होगी परीक्षा
By Ramanand Tiwari
IPS रतन लाल डांगी मामले में नई जांच की तैयारी, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और पुलिस मुख्यालय से मांगा जवाब
By Umeshwari Baghel
इंदौर में अवैध होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट ने कहा यह दुखद है कि अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे
By Sanjay Gupta
अमित शाह के सामने भी नहीं सुलझा महानदी विवाद, साय-माझी की बैठक में बात आगे बढ़ी, फैसला अब भी बाकी
By VINAY VERMA
Rajasthan Top News: अजमेर में IAS अफसर ठगी का शिकार, तीन आरोपी मिले, रिपोर्ट दर्ज
By
दिल्ली में महानदी विवाद पर उच्चस्तरीय बैठक, छत्तीसगढ़-ओडिशा ने टकराव छोड़ आपसी सहमति पर जताया भरोसा
By Umeshwari Baghel