मप्र विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिलने पर कांग्रेस से अखिलेश नाराज, बोले- हम भी उप्र में ऐसा ही व्यवहार करेंगे

Pratibha Rana | Oct 20, 2023, 24:00 IST
Share
मप्र विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिलने पर कांग्रेस से अखिलेश नाराज, बोले- हम भी उप्र में ऐसा ही व्यवहार करेंगे
मप्र विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिलने पर कांग्रेस से अखिलेश नाराज, बोले- हम भी उप्र में ऐसा ही व्यवहार करेंगे

2024 के लोकसभा चुनाव अभी दूर है। इससे पहले होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' में दरार नजर आने लग गई है।

Lucknow. 2024 के लोकसभा चुनाव अभी दूर है। इससे पहले होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' में दरार नजर आने लग गई है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा एक भी सीट नहीं दिए जाने से समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव नाराज हो गए हैं। अखिलेश ने गुरुवार (19 अक्टूबर) को संकेत दिया है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ भी वैसा ही व्यवहार किया जा सकता है। उन्होंने तीखे लहजे में कहा, कांग्रेस नेतृत्व को अपने ‘छोटे नेताओं' को उनकी पार्टी के बारे में टिप्पणी करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। उनकी इस टिप्पणी से विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' में दरार साफ दिखने लगी है। ऐसे में राजनीति गलियारों में चर्चा है कि अखिलेश इसको लेकर मोर्चा खोल सकते हैं।

... तो मैं कांग्रेस की बैठक के लिए फोन नहीं उठाता

सपा प्रमुख यादव ने कहा, यदि उन्हें पता होता कि ‘इंडिया' गठबंधन बस राष्ट्रीय स्तर के लिए है तो उनकी पार्टी के नेताओं ने मध्य प्रदेश की बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस का फोन नहीं उठाया होता। सीतापुर में उन्होंने कटाक्ष भरे स्वर में कहा, ‘मैं भ्रमित हो गया था’। यादव ने कहा कि यदि यह गठबंधन केवल संसदीय चुनाव के लिए है तो उनकी पार्टी इसे स्वीकार करती है, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि जब 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में सीटों के बंटवारे पर चर्चा होगी तो कांग्रेस के लिए मुश्किल होगी।

उत्तर प्रदेश में गठबंधन केवल केंद्र के लिए होगा?

अखिलेश यादव ने कहा, यदि उत्तर प्रदेश में गठबंधन केवल केंद्र के लिए होगा तो इस पर उस वक्त चर्चा की जाएगी और जिस तरह समाजवादी पार्टी के साथ बर्ताव किया गया, यहां उन्हें भी वैसा ही बर्ताव नजर आयेगा। उन्होंने आगामी मध्य प्रदेश चुनाव के बारे में उन्होंने कहा, यदि मुझे पहले दिन पता होता कि विधानसभा स्तर पर कोई गठजोड़ नहीं होगा तो हमारी पार्टी के नेता बैठकों में नहीं जाते। हमने उन्हें सूची नहीं दी होती (कि सपा मध्य प्रदेश में किन-किन और कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है), और न ही हम उनका फोन उठाते।

ये खबर भी पढ़िए..

कांग्रेस ने देर रात जारी की मप्र की दूसरी लिस्ट, सुबह होते ही नाखुश दावेदारों ने शुरु किया विरोध, इस्तीफों की लगी झड़ी

सपा ने मप्र की 31 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 22 और उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। पार्टी अब तक कुल 31 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। जब उनसे पूछा गया कि सपा ने ऐसा क्यों किया तब यादव ने कहा, यदि प्रदेश स्तर पर कोई गठबंधन नहीं है तो हम इसे स्वीकार करते हैं और अपनी पार्टी के उम्मीदवार घोषित करते हैं। इसमें हमने क्या गलत किया है?

ये खबर भी पढ़िए..

मंडला में आदिवासियों के बीच सीएम शिवराज ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- कांग्रेस आदिवासियों की सबसे बड़ी दुश्मन

कांग्रेस 6 सीट देने वाली थी, लेकिन एक भी नहीं दी

सपा प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के साथ रात एक बजे तक चली बैठक के दौरान सपा नेताओं ने मध्य प्रदेश के पिछले चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन से संबंधित ब्योरा उन्हें सौंपा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि वे उस राज्य में सीटों के बंटवारे के समझौते के तहत सपा के लिए छह सीट देने पर विचार कर रहे हैं लेकिन उन्होंने एक भी सीट नहीं दी। मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में सपा ने एक सीट जीती थी और वह पांच सीटों पर दूसरे नंबर पर रही। उसने आदिवासी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन किया था और 1.30 प्रतिशत वोट हासिल किया था।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मप्र विधानसभा चुनाव 2023
  • MP Assembly Elections 2023
  • अखिलेश यादव
  • Akhilesh Yadav become MP I.N.D.I.A. Reason for breakdown
  • Akhilesh Yadav attack
  • MP बनेगा I.N.D.I.A. की टूट का कारण
  • अखिलेश यादव का हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा