CM राइज स्कूल के टीचर पर बैड टच के आरोप, परिजन ने किया हंगामा

Siddhi Tamrakar | Dec 13, 2024, 11:53 IST
Share
cm rise school 1
cm rise school 1

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बरखेड़ी क्षेत्र में स्थित CM राइज रशीदिया स्कूल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के परिजनों ने एक टीचर पर बैड टच का आरोप लगाया है। जानें पूरा मामला..

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बरखेड़ी क्षेत्र में स्थित CM राइज स्कूल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के परिजनों ने गुरुवार की सुबह हंगामा कर दिया। परिजनों ने एक टीचर पर बच्चों से बैड टच का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी टीचर आशुतोष पांडेय को हिरासत में ले लिया है।

आरोपी पर गुस्साई भीड़ का हमला

जब टीचर स्कूल से निकाल रहा था तब गुस्साई भीड़ ने चप्पल से उसे पीटने की कोशिश भी की। इस घटना की शिकायत दर्ज कराने परिजन जहांगीराबाद थाना पहुंचे थे। बता दें, अब तक 3 पीड़ित बच्चों के पेरेन्ट्स सामने आए हैं। उन्होंने टीचर पर बच्चों से बैड टच करने का आरोप लगाया है। उनका दावा कि कई दूसरे बच्चों का भी आरोपी टीचर शोषण कर चुका है।

जानकारी के अनुसार टीचर आशुतोष पांडेय गुरुवार को स्कूल में ही था, जब 6वीं का स्टूडेंट रोता हुआ घर पहुंचा, उसने घर वालों को टीचर की गंदी हरकत की जानकारी दी। बच्चे ने दावा किया कि शिक्षक की हरकत के कारण उसके मुंह में छाले हो गए हैं। जिसके बाद परिजन शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे।

महिला बोली- बेटी से गंदी हरकत करता है

एक स्टूडेंट कि मां ने बताया कि उनकी बेटी इस स्कूल में 6वीं क्लास में पढ़ती है। आरोपी टीचर आए दिन बच्ची को दीवार से हाथ लगाकर खड़ा होने को कहता था। इससे उसके कपड़े नीचे हो जाते थे। वो आए दिन बच्ची से गलत बातें और गंदी हरकतें करता था।

टीचर पर कार्रवाई की मांग

जब पेरेंट्स शिकायत लेकर स्कूल के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, तो उन्हें रोक दिया गया। जब इसकी जानकारी दूसरे अभिभावकों को हुई तो वे भी स्कूल पहुंच गए। इस दौरान शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद प्रिंसिपल केडी श्रीवास्तव ने आरोपी शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया।

अगले साल होने वाला है रिटायर

आरोपी टीचर आशुतोष पांडेय बीते 20 सालों से इसी स्कूल में पढ़ा रहा है। यह सीएम राइज स्कूल पहले रशीदिया स्कूल के नाम से जाना जाता था। आरोपी अगले साल ही रिटायर होने वाला है। जहांगीराबाद थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है और अभी जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • सीएम राइज स्कूल
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • bad touch
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती