एमपी में 900 करोड़ का एंबुलेंस घोटाला! कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का सरकार पर आरोप
Rohit Sahu | Apr 04, 2025, 10:29 IST
jaywardhan singh
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने मध्य प्रदेश सरकार पर 900 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगया कि यह स्कैम एंबुलेंस के किराए के भुगतान के नाम पर हुआ है।
कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने मध्य प्रदेश सरकार पर एक बड़े घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि बीते ढाई सालों में दो हजार एंबुलेंस के किराये के नाम पर 900 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह राशि एंबुलेंस की वास्तविक कीमत से तीन गुना अधिक है, जो सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा जितने में 2 एंबुलेंस खरीदी जा सकती हैं उतना केवल एक एंबुलेंस का किराया दिया है।
जयवर्धन सिंह नेदावा किया कि एक पूरी तरह से सुसज्जित आधुनिक एंबुलेंस, जिसमें वेंटिलेटर और ऑक्सीजन जैसे उपकरण शामिल हों, उसकी अधिकतम कीमत 20 लाख रुपये होती है। इसके बावजूद भी सरकार दो से तीन गुना अधिक राशि किराये के रूप में दे रही है।
पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि यह पूरी रकम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत केंद्र सरकार से प्राप्त हुई थी, जिसका उद्देश्य राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना था। लेकिन इस राशि का दुरुपयोग कर करीब 600 से 700 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है।
जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि इस घोटाले में भाजपा से जुड़े दलालों, कुछ सरकारी अधिकारियों और छत्तीसगढ़ की इस निजी कंपनी की मिलीभगत है। इस फंड का सही इस्तेमाल होता तो इससे लाखों बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सहायता हो सकती थी।
जयवर्धन सिंह ने बताया कि गुना से भोपाल जा रहे एक बच्चे की रास्ते में ऑक्सीजन खत्म हो जाने से मौत हो गई। इस प्रकार की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद सरकार ने कंपनी के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस की खिसका ग्राउंड,अब जिलाध्यक्षों से रिपोर्ट लेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस विधायक ने कहा कि वह इस पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) में करने जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और घोटाले में शामिल सभी लोगों को सजा मिले।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के बड़े नेता चला रहे महादेव सट्टा ऐप, अकाउंट पार्षद के पास
thesootr links
एक एंबुलेंस के लिए 45 लाख रुपए किराया चुकाया
जयवर्धन सिंह ने जानकारी दी कि विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बताया गया कि छत्तीसगढ़ की निजी कंपनी जय अम्बे इमरजेंसी सर्विसेज को लगभग दो हजार एंबुलेंस के एवज में 900 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है। औसतन हर एंबुलेंस पर 45 लाख रुपये किराये के रूप में खर्च किए गए हैं।
सरकार दो गुने रेट चुका रही: जयवर्धन
एनएचएम के फंड का दुरुपयोग करने आरोप
अधिकारियों की मिलीभगत का दावा
मौतों की घटनाएं लगातार सामने आईं
यह भी पढ़ें: कांग्रेस की खिसका ग्राउंड,अब जिलाध्यक्षों से रिपोर्ट लेंगे राहुल गांधी
लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में करेंगे शिकायत
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के बड़े नेता चला रहे महादेव सट्टा ऐप, अकाउंट पार्षद के पास
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava